2019 में WWE के 5 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

john cena

प्रो रैसलिंग बिना कोई संदेह एक खतरनाक खेल है। हालांकि रैसलर्स को रिंग में उतरने के लिए भारी भरकम रकम भी अदा की जाती है। परन्तु जितना जोखिम रैसलर्स उठाते हैं, उसके सामने पैसा एक बहुत छोटी चीज प्रतीत होती है।

टॉप सुपरस्टार्स को छोड़कर अन्य रैसलर्स की सैलरी औसत ही होती है। कोई सुपरस्टार यदि 15-20 साल तक प्रो रैसलिंग से जुड़ा रहता है, तो वो आसानी से करोड़ों का मालिक बन सकता है। WWE की ही बात करें, तो इस कंपनी ने काफी संख्या में रैसलर्स को करोड़पति बनाया है।

अभी तक तो आप समझ ही गए होंगे कि इस आर्टिकल में हम पैसों की बात करने वाले हैं। तो आइए इस आर्टिकल में डालते हैं एक नजर साल 2019 में अभी तक सबसे अमीर WWE सुपरस्टार्स पर।

# बिग शो

big show

बिग शो एक सात फुट लम्बे और करीब 400 पाउंड वज़न के रैसलर हैं। वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और यह रैसलिंग की ही देन है जो आज उनकी कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर है।

रिंग में परफ़ॉर्म करने से अलग बिग शो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। फिल्मों के जरिये ही उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती रही और कमाई भी। उन्होंने रैसलिंग कर इतनी कमाई की है कि वो अब संन्यास ले सकते हैं और अपने पैसे को अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं।

# कर्ट एंगल

kurt angle

कर्ट एंगल 1996 से लगातार प्रो रैसलिंग बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वो ECW, WWF/WWE, TNA और भी कई अन्य रैसलिंग कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। हील से लेकर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में उन्होंने प्रो रैसलिंग रिंग पर राज किया है।

उन्हें रैसलिंग का इतना अनुभव है कि आज के युवा रैसलर उन्हें अपना आइडल मानते हैं। उनकी कमाई का सबसे मुख्य जरिया रैसलिंग ही है और इसी बिजनेस से उनकी कुल संपत्ति 20 मिलियन से कुछ अधिक है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

# ब्रॉक लैसनर

brock lesnar

ऐसा कहना गलत होगा कि ब्रॉक लैसनर एक रैसलर बनने के लिए ही पैदा हुए थे। उनका सपना एक फुटबॉल(भारतीय भाषा में रग्बी) खिलाड़ी बनने का था, लेकिन वहां वो सफल नहीं हो पाए।

एक सफल फुटबॉल खिलाड़ी ना बन पाना, उन्हें रैसलिंग की ओर खींच लाया और ब्रॉक लैसनर का नाम पूरी दुनिया में छा गया। विंस मैकमैहन लैसनर को काफी पसंद करते हैं, इसलिए उनकी सैलरी सालाना बारह मिलियन यूएस डॉलर है। उनकी कुल संपत्ति 22 मिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: 7 WWE ड्रीम मैच जिन्हें पूरी दुनिया देखना चाहती है

# ट्रिपल एच

triple h

ट्रिपल एच पिछले ढाई दशक से प्रो रैसलिंग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एक बेहतरीन रैसलर से एक सफल बिजनेसमैन बनने तक का सफर किस तरह तय किया है, ये तो केवल ट्रिपल एच ही जानते हैं।

ट्रिपल एच फिलहाल WWE के वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में कार्यरत हैं। जरूरत पड़ने पर 'द गेम' अभी भी रिंग में लड़ते हुए नजर आते हैं। 2018 में उनकी कमाई 3.2 मिलियन डॉलर रही।

मगर सैलरी से उनकी कुल संपत्ति का अंदाजा मत लगाइएगा। 'द गेम' की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर है। आने वाले सालों में इसमें बढो़त्तरी की उम्मीद जताई जा रही है।

# जॉन सीना

john cena

जॉन सीना WWE के सबसे सफल रैसलर्स में से एक रहे हैं। उनके नाम सोलह वर्ल्ड टाइटल हैं और अभी भी उनकी फिटनेस ऐसी है कि वो आसानी से कुछ साल और रैसलिंग कर सकते हैं।

रैसलिंग के अलावा वो एक सफल एक्टर भी हैं और टीवी शोज़ में भी काम कर चुके हैं। उनका फिल्मी सफर 'द मरीन' से शुरू हुआ था और उसके बाद वो पंद्रह फिल्मों में काम कर चुके हैं। रैसलिंग से अलग सफल एक्टिंग करियर उनकी कमाई का मुख्य साधन बन गया है।

जब आप उनकी कुल संपत्ति के बारे में सुनेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। मौजूदा समय के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति 55 मिलियन डॉलर है। इसमें उन्हें सालाना WWE द्वारा मिलने वाली रकम भी शामिल है।

55 मिलियन डॉलर की संपत्ति उन्हें इस लिस्ट में पहला स्थान दिलाने के लिए काफी है। साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि उनका फिल्मी करियर अभी लम्बा खिंचने वाला है।