5 हैरान करने वाली चीजें जो रोमन रेंस ने 2020 में की: 129 किलो के सुपरस्टार को डॉग फूड से नहलाया था

WWE
WWE

रोमन रेंस को WWE के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। इस दिग्गज ने पिछले कुछ सालों में लगातार काफी ज्यादा सुधार किया है और टॉप स्टार के रूप में सामने आए हैं। उनके लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे थे।

इसके बावजूद कहा जा सकता है कि 2020 उनके WWE करियर का सबसे यादगार और सफल साल रहेगा। रोमन रेंस ने 2020 में अपने कैरेक्टर, रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स को सुधारा है। इसके अलावा उन्होंने काफी अच्छे मैच दिए हैं। खैर, रोमन रेंस ने 2020 में कई यादगार चीज़ें की है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामा

इसके साथ ही रोमन रेंस ने कुछ ऐसी चीज़ भी की है जिनसे फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने साल 2020 में की।

5- रोमन रेंस का WWE स्टार किंग कॉर्बिन को डॉग फ़ूड से लतपत करना

किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच काफी लंबी दुश्मनी देखने को मिली थी। दिसंबर 2019 में किंग कॉर्बिन और डॉल्फ ज़िगलर ने रोमन को डॉग फ़ूड में नहला दिया था।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए था

इसके बावजूद रोमन अपना बदला नहीं ले पा रहे थे। खैर, अगले साल रोमन रेंस ने अपना बदला लेकर सबको बड़ा सरप्राइज किया। रोमन रेंस और द उसोज़ ने किंग कॉर्बिन की बुरी हालत की।

साथ ही रोमन रेंस ने किंग कॉर्बिन को चेन से बंधा और उन्हें डॉग फ़ूड से लतपत किया। रोमन ने यहां अपना बदला ले लिया था और उन्होंने इस दौरान अपने प्रशंसकों को भी बड़ा सरप्राइज किया था। बाद में किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस की दुश्मनी का अंत काफी सही तरीके से हुआ था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा खराब रहा: 6 फुट 8 इंच के दिग्गज का नाम शामिल

4- सबमिशन मूव को जोड़ना

रोमन रेंस ने 2014 से अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से रोमन रेंस ने अपने रेसलिंग स्टाइल में काफी सुधार किया था। खैर, उनके पास अपना कोई भी सबमिशन मूव नहीं था। जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज WWE स्टार्स के पास भी सबमिशन था।

रोमन रेंस के मूव्स सेट में कोई भी सबमिशन नहीं था। खैर, 2020 में उन्होंने अपने सबमिशन को लाने का निर्णय लिया और इसने कई सारे फैंस को बड़ा सरप्राइज किया। रोमन इस मूव से जीत भी दर्ज कर चुके हैं

3- रोमन रेंस का हील टर्न

रोमन रेंस ने 2020 में सबको बड़ा सरप्राइज किया था। दरअसल, इस दिग्गज स्टार ने समरस्लैम में हील टर्न लिया और सबको बड़ा शॉक किया। किसी ने 2019 में नहीं सोचा था कि रोमन रेंस अभी हील टर्न भी लेंगे।

खैर, समरस्लैम में उन्होंने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हमला करके बड़े बदलाव को दर्शाया। इसके बाद से उनका कद लगातार बढ़ते जा रहा है और वो एक टॉप हील के रूप में आगे आ रहे हैं।

2- रोमन रेंस और पॉल हेमन का साथ आना

रोमन रेंस ने समरस्लैम में हील टर्न लेने के बाद SmackDown के अगले ही एपिसोड में एक बार फिर फैंस को बड़ा शॉक दे दिया। दरअसल, रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन उनके साथ जुड़े।

किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी कि द बिग डॉग के बड़े विरोधी उनके साथ जुड़ते हुए नजर आएंगे। खैर, दोनों की जोड़ी पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त काम कर रही हैं और वो SmackDown का अहम हिस्सा है।

1- जे उसो के साथ दुश्मनी में आना

रोमन रेंस और द उसोज़ को WWE ने हमेशा साथ दिखाया है। वो कजिन्स है और कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। साल की शुरुआत में भी रोमन रेंस और उसोज़ साथ नजर आए थे।

इसके बावजूद रोमन रेंस और जे उसो बड़े दुश्मन बन गए। जे उसो को अपने भाई के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच मिला था। रोमन रेंस ने इस दौरान सबको सरप्राइज किया था क्योंकि किसी ने नहीं सोचा होगा कि 2020 में दोनों। भाई एक-दूसरे के खिलाफ आएंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए 2020 सबसे ज्यादा यादगार रहा है: रोमन रेंस ने बनाई अपनी खास जगह