5 संकेत जो बताते हैं कि WWE सैथ रॉलिंस को धीरे-धीरे विलन बना रहा है 

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस पिछले कुछ समय से काफी अजीब व्यवहार कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि जैसे डब्लू डब्लू ई(WWE) ने बीस्टस्लेयर को ऐसी चीजें करने की छूट दी है जो शायद ही एक बेबीफेस सुपरस्टार कभी करने की सोचेगा। हैल इन ए सैल में रॉलिंस ने जिस तरह द फीन्ड पर बुरी तरह हमला किया और उन्होंने जिस तरह फायरफ्लाई फनहाउस जलाया, यह देखते हुए हम कह सकते हैं कि WWE ने द आर्किटेक्ट के लिए काफी कुछ प्लान कर रखा है।

हालांकि, अभी यह कहना जल्दीबाजी होगी लेकिन ऐसा लग रहा है कि रॉलिंस आगे चलकर हील टर्न लेने वाले हैं। कई लोगों का मानना है कि WWE नहीं चाहती कि सैथ रॉलिंस हील टर्न ले लेकिन इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 संकेत के बारे में बताने वाले हैं उसके अनुसार बीस्टस्लेयर आने वाले समय में हील टर्न ले सकते हैं।

#5. केविन ओवेंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

केविन ओवेंस ने पिछले हफ्ते रॉ में शानदार वापसी की और ऐसा लग रहा है कि WWE उन्हें रेड ब्रांड का मुख्य केंद्र बनाना चाहता है। अब जबकि ओवेंस अब तक एक एंटी-हीरो की भूमिका में थे और अगर WWE उन्हें बेबीफेस बनाना चाहती है तो रेड ब्रांड में उनकी जगह एक नए हील सुपरस्टार की जरुरत पड़ेगी और रॉलिंस वह सुपरस्टार हो सकते हैं।

पिछले कुछ समय में सैथ रॉलिंस ने जिस तरह की हरकतें की है उसे तो देखते हुए यही लग रहा है कि उन्हें धीरे-धीरे हील बनाया जा रहा है। WWE यूनिवर्स भी अब रॉलिंस को नहीं पसंद कर रही है और यहीं सही समय है जब केविन ओवेंस को बेबीफेस बना देना चाहिए और द आर्किटेक्ट को हील सुपरस्टार के रूप में अपने करियर की नई शुरुआत करनी चाहिए।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4. चैंपियन के रूप में समय

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस रेसलमेनिया 35 के बाद से ही चैंपियन है और कई फैंस इससे अब नाखुश हो चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में द आर्किटेक्ट की जिस तरह बुकिंग की गई है, यह देखते-देखते फैंस को अब उनसे नफरत सी होने लगी है। WWE इस चीज का फायदा उठाकर इस चीज को और भी समय तक बिल्ड कर रॉलिंस को बुरा दिखा सकता है। ऐसा करने पर बीस्टस्लेयर को हील टर्न लेने में आसानी हो जाएगी।

ऐसा लग रहा है कि WWE ने रॉलिंस को हील बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और अब देखना यह है कि हील टर्न लेने के बाद वह किन सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड करते हैं।

#3. हैल इन ए सैल मैच का अंत

हैल इन ए सैल
हैल इन ए सैल

WWE ने हैल इन ए सैल में हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को रोक कर इस साल का सबसे विवादास्पद फैसला लिया जिस कारण उन्हें फैंस की नफरत भी झेलनी पड़ी। हालांकि, देखा जाए तो WWE ने ये सारी चीजें एक प्लान के तहत की।

रॉलिंस काफी लंबे वक़्त से चैंपियन और बेबीफेस रहे हैं। WWE को इन सारी बातों का पता है और वो जानबूझकर रॉलिंस को इस तरह बुक कर रहे हैं ताकि फैंस उनसे नफरत करने लग जाएं। हैल इन ए सैल में हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का विवादास्पद अंत बीस्टस्लेयर के हील टर्न लेने की शुरुआत थी।

#2.फैंस की प्रतिक्रिया

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

पिछले कुछ हफ़्तों में क्राउड रॉलिंस के खिलाफ होने लगी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके कैरेक्टर में बदलाव की जरुरत है। रॉलिंस द्वारा दर्शकों का पसंदीदा सैगमेंट फायरफ्लाई फनहाउस जलाना और द फीन्ड पर स्लेजहैमर से हमला करने के कारण फैंस उनसे काफी गुस्सा हैं।

WWE ने ये सारी चीजें रॉलिंस से जानबुझकर कराई है ताकि द फीन्ड को फैंस का सपोर्ट मिले और सैथ रॉलिंस धीरे-धीरे हील बनने की तरफ कदम बढ़ाए।

#1. फायरफ्लाई फनहाउस को जलाना

फायरफ्लाई फनहाउस
फायरफ्लाई फनहाउस

हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सैथ रॉलिंस ने फायरफ्लाई फनहाउस को क्यों जलाया लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि एक काम एक हील सुपरस्टार ही कर सकता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि दर्शक फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंट को काफी पसंद करते हैं। रॉलिंस ने इस शो के होस्ट ब्रे वायट के बार-बार कहने के बावजूद उन्होंने इस शो को जलाया और साथ ही उन्होंने वायट की बुरी तरह पिटाई की।

रॉ में इस शो के जलने के बाद स्मैकडाउन में इसकी वापसी हो चुकी है। WWE चाहती तो किसी और तरीके से भी इस शो को रॉ से हटाकर ब्लू ब्रांड में शामिल कर सकती थी लेकिन उन्होंने यही तरीका चुना ताकि वह रॉलिंस को बुरा दिखा सके।