5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रह सकता है। 2021 में SmackDown के एपिसोड काफी बढ़िया रहे हैं। WWE को रेटिंग्स में जरूर नुकसान हो रहा है और ऐसे में वो SmackDown के इस एपिसोड को बेहतर बनाकर जरूर ही चर्चा का विषय बनना चाहेंगे। इसके चलते SmackDown से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की बहन का बड़ा बयान, 35 साल के इस सुपरस्टार को फिर ट्रेनिंग करनी चाहिए

अगर WWE अपने अगले एपिसोड को बेहतर बनाना चाहता है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। सरप्राइज और शॉक से जरूर ही एपिसोड काफी बेहतर बनाएगा और फैंस के बीच SmackDown का ये एपिसोड चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- किंग कॉर्बिन SmackDown में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक पर हमला करें लेकिन मर्फी आकर उन्हें बचाएं

किंग कॉर्बिन लगातार हफ्ते डर हफ्ते रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक से दुश्मनी ले रहे हैं। कई हफ्ते से उनके बीच मैच देखने को मिल रहे हैं। कभी हील सुपरस्टार की जीत होती हैं तो कभी बेबीफेस सुपरस्टार मैच में जीत हासिल करते हैं। अब हर कोई दुश्मनी से बोर हो गया है। ऐसे में इसमें कुछ खास करने के लिए WWE मर्फी की वापसी करा सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन द्वारा सबसे बड़े हाथों' वाले रेसलर को पसंद करने की असली वजह सामने आई

अगर किंग कॉर्बिन SmackDown के एपिसोड में गुस्से में आकर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक पर हमला करते हैं। साथ ही इस दौरान मर्फी अपनी धमाकेदार वापसी करते हुए किंग कॉर्बिन की बुरी हालत कर देते हैं तो ये जरूर ही बड़ा सरप्राइज होगा। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की होगी। WWE जरूर ही मर्फी की वापसी से फैंस को शॉक दे सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बियांका ब्लेयर को कार्मेला पर जीत मिलें और वो साशा बैंक्स को चुनौती दें

पिछले हफ्ते साशा बैंक्स, बियांका ब्लेयर और कार्मेला एक सैगमेंट में नजर आई थी। ऐसे में अब कार्मेला और बियांका ब्लेयर के बीच मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच में ब्लेयर को जरूर ही जीत मिल सकती हैं। अगर वो यहां साशा बैंक्स को WrestleMania के लिए बड़ी चुनौती देती हैं तो ये शॉक होगा।

कोई भी उम्मीद नहीं करेगा कि कार्मेला पर जीत दर्ज करने के बाद बियांका एक बड़ी घोषणा करेंगी। खैर, WWE इस घोषणा को आगे के लिए बचा भी सकता है लेकिन अभी स्टोरीलाइन देखकर लग रहा है कि शायद SmackDown में ही ब्लेयर बड़ी घोषणा करके सबको सरप्राइज दे सकती हैं।

3- बिग ई और अपोलो क्रूज की दुश्मनी जारी रहें और क्रूज का हील टर्न हो

बिग ई और अपोलो क्रूज की दुश्मनी का अभी सही तरह से अंत नहीं हुआ है। सैमी जेन भी इसमें जुड़े हुए थे और अभी भी क्रूज को अपना बदला पूरा करना है। ऐसे में वो जरूर ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की दुश्मनी का हिस्सा रह सकते हैं। बिग ई के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन जारी रह सकती हैं।

पिछले हफ्ते हुए मैच के बाद लग रहा था कि अब दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी खत्म हो जाएगी। इसके बावजूद क्रूज की हार ने उन्हें ज्यादा गुस्सा दिला दिया है। ऐसे में अब अपोलो क्रूज जरूर ही अपना गुस्सा SmackDown के अगले एपिसोड में बिग ई पर निकाल सकते हैं। वो यहां चैंपियन पर हमला कर सकते हैं और ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा शॉक होगा।

2- सैथ रॉलिंस वापसी करें और किसी सुपरस्टार पर हमला करें

सैथ रॉलिंस की SmackDown के एपिसोड में वापसी होगी। वो इस दौरान अपने हील वाले गिमिक में नजर आ सकते हैं। साथ ही वो सबको सरप्राइज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस कई महीनों से WWE में नजर नहीं आए थे और Royal Rumble में उनका रिटर्न देखने को मिला था। इस हफ्ते वो जरूर ही धमाका कर सकते हैं।

वो आकर किसी बड़े सुपरस्टार को निशाना बना सकते हैं। वो डेनियल ब्रायन, शिंस्के नाकामुरा या ओटिस समेत किसी अन्य सुपरस्टार के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर वो आते ही किसी सुपरस्टार पर हमला करते हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा। WWE अपने फैंस को वापसी के साथ शॉक दे सकता है।

1- रोमन रेंस और जे उसो बनाम केविन ओवेंस और ऐज तय हो जाएं

रोमन रेंस और ऐज पिछले हफ्ते SmackDown के अंत में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने जे उसो को बैकस्टेज भेज दिया था। साथ ही रोमन रेंस अपना जवाब मांग रहते थे लेकिन केविन ओवेंस ने पीछे से आकर रेंस पर स्टनर लगा दिया था। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। देखकर साफ लग रहा था कि ऐज और केविन दोनों न मिलकर ये साथ प्लान किया था।

अब रोमन रेंस और जे उसो जरूर ही दोनों बेबीफेस सुपरस्टार्स से बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में एडम पियर्स यहां से Elimination Chamber के लिए एक बड़ा टैग टीम मैच तय कर सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा लग रहे हैं। अगर यहां से मैच तय होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा क्योंकि अभी कोई इसकी उम्मीद नहीं कर रहा।

ये भी पढ़ें:- WWE Elimination Chamber इतिहास के 5 सबसे खतरनाक पल