5 सक्सेस मंत्र जो विंस मैकमैहन से सीखे जाने चाहिए

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन रेसलिंग की दुनिया का वो बड़ा नाम हैं जिन्होंने WWE को एक छोटी सी कंपनी से विश्व जगत में एक अहम स्थान प्रदान करवा दिया है। पिता से कंपनी को खरीदने के बाद विंस मैकमैहन ने इसमें काफी बदलाव किए और ऐसे कई नियमों को बदला जिनके बदले जाने की किसी को उम्मीद नहीं थी। समय के साथ बदलते रहना और खुद को हमेशा विरोधियों से बेहतर रखने के कारण ही विंस मैकमैहन और उनकी कंपनी WWE रेसलिंग की दुनिया में एक अग्रणी नाम बन गयी है।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 4 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए

ऐसे कई प्रोमोशन हैं जिन्होंने WWE के बाद रेसलिंग की दुनिया में नाम बनाने की कोशिश की लेकिन वे सभी या तो जल्द ही बंद हो गए या फिर उन्हें किसी अन्य कंपनी या फिर WWE में ही विलय करना पड़ा। इनमें WCW और ECW प्रमुख हैं जिनका विलय WWE में विंस मैकमैहन की अद्भुत सोच के कारण ही हुआ।

ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट में 'भगवान' बन सकते थे

अगर आप भी अपने जीवन में सफलता को पाना चाहते हैं तो विंस मैकमैहन के इन फैसलों पर नजर डालें और उन्हें अपने किरदार का हिस्सा बनाएं:

विंस मैकमैहन ने नियमों को बदल दिया

youtube-cover

विंस मैकमैहन उन लोगों में से हैं जिन्होंने हमेशा अपने नियम बनाए और उनपर अमल किया। इसकी सबसे पहली झलक तब मिलती है जब विंस ने अपने पिता से रेसलिंग के बिजनेस को खरीदा और उस समय के टेरिटरी प्रोमोशन वाले नियम को खत्म कर दिया। उस समय ये नियम था कि हर प्रोमोशन अपने क्षेत्र में ही प्रोमोशन करेगा लेकिन विंस ने रेसलिंग को एक क्षेत्र से बदलकर पूरे देश में दिखाने का निर्णय लिया जिसकी वजह से रेसलिंग को देखने का तरीका बदल गया।

youtube-cover

विंस मैकमैहन ने अपने विरोधियों को पराजित करके अपने साथ कर लिया

youtube-cover

विंस मैकमैहन ने हमेशा अपने विरोधियों को अपने साथ कर लिया ताकि वो कभी भी उनका विरोध ना कर सकें। ये एक ऐसा हुनर है जो हर सक्सेसफुल इंसान को अपनाना चाहिए क्योंकि जब आप अपने विरोधियों को अपने साथ मिला लेते हो तो आप अपने लिए कॉम्पिटिशन कम कर लेते हो। यही वजह है कि विंस मैकमैहन ने ना सिर्फ WCW और ECW को अपनी कंपनी का हिस्सा बनाया बल्कि उसके बड़े नामों को अपने साथ कर लिया ताकि वो उनके हुनर से अपनी कंपनी WWE को दुनिया में बहुत बड़ा मुकाम दे सकें।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की

विंस मैकमैहन ने हमेश बेहतर इक्यूपमेंट इस्तेमाल किए

youtube-cover

विंस मैकमैहन ने हमेशा ही सबसे अच्छे कैमरा इक्यूपमेंट इस्तेमाल किए ताकि लोगों को मिलने वाला अनुभव सबसे अच्छा हो और इसके लिए उन्होंने पैसे की फिक्र नहीं की। इसमें दोराय नहीं कि WWE के द्वारा इस्तेमाल किया जानेवाला कैमरा इक्यूपमेंट सबसे बेहतर है और यही वजह है कि फैंस को कैमरा के माध्यम से जो अनुभव प्राप्त होता है वो सबसे अद्भुत है।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो मौजूदा समय में WWE में साथ काम कर रहे हैं

विंस मैकमैहन सभी फैसले खुद लेते हैं

youtube-cover

विंस मैकमैहन अपनी कंपनी के मालिक होने के साथ साथ क्रिएटिव से जुड़े सभी फैसले लेते हैं। ये एक ऐसा सबक है जो हर उस इंसान को सीखना चाहिए जो सक्सेसफुल होना चाहता है। विंस मैकमैहन अपनी कंपनी के सभी फैसले खुद लेते हैं और वो हमेशा अपने फैसलों पर खड़े रहते हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस को धोखा देने वाले WWE दिग्गज का बयान, ब्रॉक लैसनर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, फेमस सुपरस्टार ने रचा इतिहास

उनका फैसला आखिरी फैसला होता है और उसे बदलने की शक्ति उनके पुत्र, पुत्री या दामाद के पास भी नहीं है जो कंपनी में काफी उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन को ये मालूम है कि वो किस कारण से कोई फैसला ले रहे हैं और वो उसपर अडिग रहते हैं। इससे काफी फायदा होता है क्योंकि हार या जीत यानी फैंस को पसंद आने या पसंद नहीं आने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी विंस मैकमैहन की ही होती है।

विंस मैकमैहन के काम करने की कोई समय सीमा नहीं है

youtube-cover

विंस मैकमैहन अपने काम को करने के लिए किसी समय सीमा को नहीं देखते हैं। ऊपर दिए गए वीडियो में जिम रॉस विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं और यही स्थिति पूर्व AEW चैंपियन क्रिस जैरिको की भी थी जब उन्होंने विंस के साथ काम किया था। क्रिस के मुताबिक विंस मैकमैहन को आराम पसंद नहीं है और वो किसी भी समय काम करने को तैयार रहते हैं। ये बात समझाती है कि अगर आप कामयाब होना चाहते हैं तो समय सीमा को अपने काम का हिस्सा ना बनाएं।

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े पीपीवी का हुआ ऐलान, 2 साल पहले शील्ड ने लड़ा था इस इवेंट में मैच