5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की

विंस मैकमैहन और WWE दिग्गज क्रिस जैरिको
विंस मैकमैहन और WWE दिग्गज क्रिस जैरिको

WWE इस समय प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर एक रेसलर यहां आकर काम करना और नाम कमाना चाहता है। हर एक रेसलर इस चीज़ में सफल नहीं होता और उसे WWE में आने के लिए संघर्ष करना होता है। इस समय WWE में जितने भी सुपरस्टार्स मौजूद है, वो अपनी खूबियों की वजह से कंपनी में मौजूद है।

साथ ही WWE में आना मुश्किल है लेकिन उसे छोड़कर जाना और अन्य जगह नाम बनाना ज्यादा कठिन काम है। WWE इतिहास में कई सारे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने किसी कारण से WWE को छोड़ा और अन्य रेसलिंग प्रमोशन में गए। अक्सर सुपरस्टार्स WWE से जाने के बाद कंपनी और विंस मैकमैहन पर भड़ास निकालते हैं और उन्हें काफी भला-बुरा कहते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने डेब्यू के दिनों की तुलना में आज पहचान पाना मुश्किल है

लगभग सारे ही सुपरस्टार्स ऐसा करते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन की बुराई करने के बजाय उनके लिए अच्छी बातें कही। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद विंस मैकमैहन की तारीफ की।

5- मिरो (पूर्व WWE सुपरस्टार्स रुसेव)

लगभग 6 सालों तक WWE में काम करने के बाद रुसेव को कंपनी से रिलीज कर दिया गया। लोग रुसेव के रिलीज से काफी ज्यादा निराश थे और उन्होंने इस चीज़ पर WWE का विरोध भी किया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने अपना नाम मिरो रखा और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने लगे।

इस दौरान उन्होंने फैंस से सवाल पूछे और इस दौरान एक फैन ने उनसे मैकमैहन को नापसंद करने के बारे में पूछा। इसपर मिरो ने बताया कि उनके पास मैकमैहन को नापसंद करने का कोई कारण नहीं है। साथ ही उन्होंने मैकमैहन की तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से मिरो को एक बड़ा मंच मिला।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप या WWE चैंपियनशिप के लिए मौका जरूर मिलना चाहिए

4- गेराल्ड ब्रिस्को

गेराल्ड ब्रिस्को एक प्रसिद्ध WWE स्टार रहे हैं और वो सालों से WWE में बैकस्टेज काम कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्हें रिलीज किया गया था और उन्होंने यहां WWE और खास तौर पर विंस मैकमैहन को शुक्रिया कहा।

ब्रिस्को ने बताया कि उन्हें WWE में रहते हुए 36 साल हो गए। अब उनका सफर खत्म हुआ है। साथ ही दिग्गज ने कहा कि उन्हें विंस मैकमैहन के साथ काम करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता।

3- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स WWE से जाने के बाद कई बार विंस मैकमैहन की तारीफ कर चुके हैं। इस समय वो भले ही WWE की विरोधी कंपनी में हो लेकिन मैकमैहन के लिए उनके मन में सम्मान है।

एक मौके पर फैन ने रोड्स से मैकमैहन द्वारा NXT सुपरस्टार्स की खराब बुकिंग के बारे में पूछा था। इसपर कोडी ने कहा था कि सुपरस्टार्स में कमी रहती है और उन्होंने यहां अपने द्वारा निभाए गए स्टारडस्ट के गिमिक का उदाहरण भी दिया। इसके अलावा वो अन्य मौकों पर भी मैकमैहन की प्रशंसा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर के 3 धमाकेदार ड्रीम मैच जो देखने को मिल सकते हैं

2- कर्ट एंगल

अप्रैल के महीने में WWE ने कर्ट एंगल को रिलीज कर दिया था। एंगल ने इसके बाद ट्वीट करके WWE को शुक्रिया कहा। उन्होंने इसके साथ ही WWE को मौका देने के लिए भी धन्यवाद किया।

साथ ही उन्होंने सुपरस्टार्स की तारीफ भी की। इसके बाद से WWE का ये दिग्गज दो बार लाइव टीवी पर नजर आ चुका है। हाल ही में वो NXT के एपिसोड में मैट रिडल और टिमोथी थैचर के मैच में गेस्ट रेफरी के रूप में नजर आए थे।

1- क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको इस समय AEW में है लेकिन उन्होंने हमेशा ही WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की तारीफ की है। उन्होंने एक मौके पर बताया था कि मैकमैहन के लिए उनके मन में सम्मान है।

साथ ही जैरिको ने ये भी कहा था कि उन्हें WWE में विंस मैकमैहन से बात करना पसंद था और वो इस चीज़ को काफी ज्यादा मिस करते हैं। खैर, जैरिको ने ये भी कहा है कि वो WWE में कभी वापस नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- WWE द्वारा की गई 5 चौंकाने वाली चीजें जिन्होंने फैंस को निराश किया

Quick Links