5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन अब पुश नहीं देना चाहते 

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन एक असली बिजेनसमैन हैं और उन्होंने WWE को इस मुकाम पर लाकर यह बात साबित कर दी। WWE चेयरमैन जल्द ही 75 साल के होने वाले हैं इसके बावजूद भी वह आज भी WWE की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ स्टोरीलाइंस में भी शामिल होते हैं। हालांकि, स्टोरीलाइंस की जिम्मेदारी क्रिएटिव टीम, राइटर्स और दूसरे लोगों की होती है लेकिन विंस मैकमैहन ही वह शख्स हैं जो किसी भी स्टोरीलाइन को आखिरी मंजूरी देते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

यही नहीं, नए सुपरस्टार्स को तभी पुश मिलता हैं जब वह सुपरस्टार विंस मैकमैहन को पसंद आता है। इस साल भी विंस मैकमैहन ने कई नए सुपरस्टार्स को मौके दिये लेकिन वे लोग अपने बॉस को प्रभावित करने में नाकाम रहे। यही कारण है कि इन सुपारस्टार्स को अब पुश मिलना बंद हो चुका है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें विंस मैकमैहन अब पुश नहीं देना चाहते हैं।

5.WWE विमेंस सुपरस्टार शायना बैजलर

शायना बैजलर ने सर्वाइवर सीरीज 2019 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में बैकी लिंच और बेली को हराते हुए शानदार डेब्यू किया था। इसके बाद 2020 रॉयल रंबल मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और वह इस मैच को लगभग जीत गई थी लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था। शायना बैजलर ने इसके बाद एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 36 में होने वाले रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई, हालांकि, वह इस मैच में बैकी लिंच को हारने में नाकाम रही।

आपको बता दें, शायना बैजलर के 2020 मनी इन द बैंक मैच जीतने की भी अफवाह थी लेकिन असुका ने यह मैच जीतते हुए इस अफवाह को गलत साबित कर दिया। रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन अब शायना बैजलर को पुश नहीं देना चाहते और उन्हें WWE टीवी से भी हटा दिया गया है।

4. WWE सुपरस्टार रिकोशे

रिकोशे इस वक्त WWE के सबसे फुर्तीले सुपरस्टार्स मे से एक हैं और वह NXT के समय से ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि विंस मैकमैहन ने अब उन्हें पुश नहीं देना चाहते हैं। आपको बता दें, मेन रोस्टर में आने के बाद ही रिकोशे को काफी पुश मिला था और इस कारण ही वह यूएस चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे।

यही नहीं, सुपर शोडाउन इवेंट में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिला जहां लैसनर ने उन्हें बुरी तरह हराया था। रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन की रिकोशे में कोई रुचि नहीं रह गई है और वह आगे उन्हें कोई पुश नहीं देना चाहते हैं।

3.WWE सुपरस्टार सेड्रिक एलेक्जेंडर

सेड्रिक एलेक्जेंडर ने 205 लाइव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मेंन रोस्टर में जगह बनाई थी। आपको बता दें, पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन सेड्रिक को रॉ में आने के बाद थोड़े समय के लिए उन्हें पुश दिया गया जिसके बाद उन्हें एंजेल गार्जा सहित कई सुपरस्टार्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट्स की माने तो रॉ के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पॉल हेमन, सेड्रिक को पुश देना चाहते थे लेकिन विंस मैकमैहन इसके खिलाफ थे और शायद यही कारण है कि सेड्रिक को पुश मिलना बंद हो गया।

2.WWE सुपरस्टार हम्बर्टों कारिलो

पिछले साल अक्टूबर के महीने में WWE के टॉप शो रॉ में डेब्यु करने के बाद हम्बर्टों कारिलो को तुरंत ही काफी पुश दिया गया था। यही नहीं, WWE ने कैन वैलासकेज के साथ उनकी जोड़ी बनाकर मेक्सिकन ऑडियंस को भी आकर्षित करने की कोशिश की थी। इसके बाद एजे स्टाइल्स, एंड्राडे और अपने कजिन एंजेल गार्जा के खिलाफ रोचक फ्यूड्स का हिस्सा रहने के बाद वह खो से गए। रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन को कारिलो में अब कोई रुचि नहीं रह गई है और यही कारण है कि उन्हें पुश मिलना बंद हो गया है।

आपको बता दें, हम्बर्टों इस वक्त सैथ रॉलिंस vs रे मिस्टीरियो फ्यूड का हिस्सा हैं और यह देखना रोचक होगा कि विंस मैकमैहन, कारिलो का आगे किस तरह इस्तेमाल करने वाले हैं।

1.WWE विमेंस सुपरस्टार लेसी इवांस

NXT में लेसी इवांस के परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर विंस मैकमैहन पिछले साल इवांस को मेन रोस्टर में लेकर आए और तुरंत ही उनका फ्यूड रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच से कराया गया। हालांकि, इवांस यह फ्यूड हार गई लेकिन वह फैंस और बैकस्टेज अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब रही।

यही नहीं, विंस मैकमैहन ने लेसी इवांस पर भरोसा करके उन्हें सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल 2019 में लड़ने का मौका दिया। Fightful Select के सीन रॉस की माने तो पिछले साल विंस मैकमैहन, लेसी से बहुत प्रभावित थे लेकिन अब उनकी लेसी इवांस में कोई रुचि नहीं रह गई है।

Quick Links