5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble मैच में ज़बरदस्त रिएक्शन मिल सकता है 

Image result for triple h

रॉयल रंबल पीपीवी के पहले अब स्मैकडाउन का सिर्फ एक एपिसोड बाकी है। डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉयल रंबल पीपीवी के लिए हर एक फैन काफी ज्यादा उत्साहित रहता है। इस बड़े इवेंट की शुरुआत 1988 में हुई थी जिसके बाद इसे कंपनी ने अहम हिस्सा बना लिया। साल 2020 के रॉयल रंबल मैच के लिए हर एक फैन इंतजार कर रहा है।

विमेंस रॉयल रंबल के लिए सिर्फ 4 नामों की घोषणा हुई है वहीं मेंस रंबल मैच के लिए 22 नाम घोषित हुए हैं। रॉयल रंबल मैच के दौरान कई सारे सुपरस्टार्स को ज़ोरदार चीयर मिलती है। पिछले कुछ सालों में सैथ रॉलिंस, गोल्डबर्ग और बैकी लिंच जैसे सुपरस्टार्स को रॉयल रंबल मैच में एंट्री के दौरान सबसे ज्यादा पॉप मिला है।

2020 में भी कुछ सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है, इसके अलावा कुछ वर्तमान सुपरस्टार्स को भी दर्शकों द्वारा बड़ा रिएक्शन मिल सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें मेंस रॉयल रंबल में सबसे ज्यादा चीयर मिल सकती है।

#5 ड्रू मैकइंटायर

youtube-cover

मैकइंटायर रॉयल रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इसके अलावा हर एक फैन उन्हें मैच में देखकर काफी खुश होगा। इस सुपरस्टार को पिछले रंबल मैच के दौरान भी जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अभी WWE उन्हें कंपनी का बड़ा बेबीफेस बनाने की प्लानिंग कर रहा है।

यह चीज़ पिछले कुछ समय से साफ तौर पर नजर आ रही है। रॉ के इस सुपरस्टार को टॉप टाइटल के लिए मौका नहीं मिला है और अगर वह रॉयल रंबल में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के सामने आते हैं तो उन्हें फैंस काफी चीयर करेंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल में 30 मिनट से ज्यादा समय बिता सकते हैं और 2 जो जल्दी एलिमिनेट हो सकते हैं

#4 कीथ ली

youtube-cover

कीथ ली ने कम समय में काफी सारे फैन बना लिए हैं। हर एक फैन उन्हें देखना काफी पसंद करता है। सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस और ली का शोडाउन फैंस को काफी पसंद आया था।

हार के बावजूद भी फैंस को कीथ का प्रदर्शन अच्छा लगा था। रॉयल रंबल में भी फैंस इस NXT सुपरस्टार को देखना चाहेंगे। अगर वह रॉयल रंबल में आते हैं तो फैंस उन्हें बड़ा रिएक्शन दे सकते हैं।

#3 फिन बैलर

youtube-cover

समरस्लैम के बाद बैलर ने NXT में कदम रख लिया था और अपने नए गिमिक की शुरुआत की थी। रॉयल रंबल में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन नजर आ सकते हैं। इस बड़े मैच में पिछले कुछ सालों से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

अगर वह रॉयल रंबल मैच में नजर आते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। वह इस मुकाबले में आकर शानदार कर सकते हैं। रंबल में आने से उन्हें शानदार चीयर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारणों से SmackDown में द फीन्ड ने केन के ऊपर अटैक करने की कोशिश की

#2 ट्रिपल एच

youtube-cover

ट्रिपल एच अब WWE में लगातार रेसलिंग नहीं करते हैं लेकिन वह समय-समय पर वापसी करते हैं। पूर्व WWE चैंपियन ने अपनी वापसी के बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन रेसलमेनिया सीजन में वह हमेशा ही लौट कर आते हैं।

इनके जैसे दिग्गज के रॉयल रंबल मैच में आने से फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। इससे ट्रिपल एच को जबरदस्त रिएक्शन मिल सकता है और यह कंपनी के लिए अच्छी खबर होगी।

#1 ऐज

youtube-cover

ऐज की वापसी के बारे में कई बड़ी ख़बरें सामने आई हैं। वह रॉयल रंबल में वापसी कर सकते हैं जो इतिहास के सबसे बड़े रिटर्न में से एक बन सकता है। ऐज ने वापसी की खबरों को गलत बताया है।

इसके बावजूद भी अगर वह रॉयल रंबल मैच में नजर आते हैं तो यह एक बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस इस सुपरस्टार की वापसी को देखकर दंग रह जाएंगे और उन्हें इस दौरान जबरदस्त चीयर मिल सकती है। ऐज इसके बाद रेसलमेनिया में मैच लड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 शानदार चीज़ें जो Royal Rumble में दिख सकती हैं