5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 विमेंस Royal Rumble के दौरान फैंस सबसे ज्यादा चीयर कर सकते हैं  

रॉयल रंबल 2019 के दौरान रिंग में लीटा
रॉयल रंबल 2019 के दौरान रिंग में लीटा

WWE के इस साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। इस बार सभी की निगाह इस शो के सबसे बड़े मैच रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। 2018 से पहले रंबल मैच सिर्फ मेंस के लिए होता था लेकिन अब ये विमेंस के लिए भी होता है।

पिछली बार बैकी लिंच ने इस जीता और बाद में रेसलमेनिया में विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ऐसे में अब सबकी निगाह विमेंस रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। उन्होंने मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराया था। इसके बाद वो स्मैकडाउन और रॉ विमेंस चैंपियन बन गई थी। तो आइये जानते हैं उन 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारें में जिन्हें इस बार विमेंस रॉयल रंबल में सबसे बड़ी पॉप मिल सकती हैं-

#5 लीटा

रॉ के दौरान ट्रिश के साथ लीटा
रॉ के दौरान ट्रिश के साथ लीटा

लीटा WWE के इतिहास सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने पिछली बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने नंबर 5 के रूप में एंट्री की थी। उनकी एंट्री के दौरान फैंस का उन्हें काफी ज्यादा समर्थन मिला था। इसके अलावा WWE हमेशा से ही उन्हें कई बार बड़े मोमेंट में भी यूज़ कर चुका हैं। ऐसे में साफ़ है कि वो इस बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने SmackDown के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई

फैंस अभी भी उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें रिंग में देखना चाहते हैं। इस वजह से अगर वो इस बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा लेती हैं तो एक बार फिर से उन्हें विमेंस रॉयल रंबल के दौरान सबसे बड़ी पॉप मिल सकती हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर वो इस बार वापस आती हैं तो WWE उन्हें किस तरह से बुक करती हैं।

#4 नाया जैक्स

youtube-cover

नाया जैक्स रेसलमेनिया 35 के बाद से इन रिंग एक्शन से दूर हैं। चोट की वजह से वो पिछले लगभग 8 महीने से रिंग से दूर हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें एक बार फिर से रॉयल रंबल में नजर आती हैं तो उन्हें फैंस की तरफ से काफी जोरदार समर्थन मिल सकता है। पिछली बार उन्होंने मेंस रॉयल रंबल में हिस्सा लेकर सबको हैरान कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए किया हैरान, Royal Rumble को लेकर किया चौंकाने वाला एलान

#3 बेथ फीनिक्स

youtube-cover

बेथ फीनिक्स ने अपने करियर के दौरान लगभग हर सफलता को हासिल किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने मेंस रॉयल रंबल में भी हिस्सा लिया था। ऐसे में वो भी इस बार विमेंस रॉयल रंबल में नजर आ सकती हैं। जहां पर बैकी लिंच को एलिमिनेट कर सकती हैं।

# 2 शायना बैजलर

Enter caption
शायना बैजलर

पूर्व NXT शायना बैजलर इस बार रॉयल रंबल में हिस्सा ले सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके और बैकी लिंच के बीच रेसलमेनिया में रॉ विमेंस बेल्ट को लेकर मैच हो सकता हैं। ऐसे में अगर वो इस बार रॉयल रंबल में हिस्सा लेती हैं तो फैंस उनको लेकर भी जोरदार पॉप कर सकते हैं। उनके हील वर्क को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया हैं। ऐसे में अगर वो बैकी को एलिमिनेट करती हैं तो उनके इस मूव पर भी फैंस का एक्शन यादगार हो सकता है।

# 1 रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी भी रेसलमेनिया में अपनी बेल्ट हारने के बाद से ही इन रिंग एक्शन से दूर हैं। उनकी वापसी को लेकर इस समय कई तरह की न्यूज़ आ रही हैं। ऐसे में अगर वो इस बार रॉयल रंबल में वापसी करती हैं तो फैंस के लिए ये काफी ज्यादा यादगार हो सकता हैं। इसके अलावा वो रॉयल रंबल में जीत हासिल कर के एक बार फिर से रेसलमेनिया में टाइटल के लिए मुकाबला कर सकती हैं।

Quick Links