5 WWE सुपरस्टार्स जिनके करियर और संघर्ष पर बॉयोपिक बननी चाहिए

कर्ट एंगल की बायोपिक
कर्ट एंगल की बायोपिक

डब्लू डब्लू ई (WWE) में आना हर सुपरस्टार का सपना होता है। उसे रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी में आने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। ऐसे में कुछ सुपरस्टार्स को प्रसिद्धि हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना होता है।

हर एक रेसलर के पास शुरुआत से ही सुविधाएं नहीं होती है, उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना होता है। ऐसे में उनके संघर्ष से लोगों को प्रेरणा मिल सकती है। अगर उनकी कहानी को सही तरह से दर्शया जाए तो दर्शकों को प्रेरणा मिल सकती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनपर आत्मकथा (बॉयोपिक) बनना चाहिए।

#5 विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन WWE के मालिक है। यह सोचना आसान है कि उनकी लाइफ काफी अच्छी रही होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। विंसेंट कैनिडी मैकमैहन का जन्म 1945 में हुआ था। उनका बचपन गरीबी में बिता था क्योंकि वह अपने असल पिता के साथ नहीं रहते थे। बचपन में उनके सौतेले पिता का व्यवहार काफी खराब था।

उन्हें बचपन में सही से खाना तक नहीं मिलता था। अपने असल पिता के पास आने के बाद विंस मैकमैहन ने धीरे-धीरे अपने पिता (विंसेट जेम्स मैकमैहन) का काम संभाला और अपने दादा द्वारा बनाए गए प्रमोशन को आगे लेकर गए।

बीच में उनपर काफी मुश्किलें आयी जिसमें FBI द्वारा लगाया गया केस काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा WCW की कॉम्पिटिशन की वजह से भी उस समय WWF/WWE की हालत काफी खराब हो गयी थी।

विंस मैकमैहन की पुरानी सोच को आज के समय में फैंस पसंद नहीं करते हैं लेकिन वो ही एक ऐसे आदमी है जिसकी वजह से प्रोफेशनल रेसलिंग के दुनियाभर में फैंस मौजूद है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के द्वारा विंस मैकमैहन पर एक बॉयोपिक जरूर बननी चाहिए। इससे हर एक फैन को WWE के मालिक के संघर्षों के बारे में जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

#4 रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने बचपन में अपनी मां की तरह मार्शल आर्ट्स जुडो की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की और 2008 के बीजिंग ओलंपिक में वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही। वह शुरुआत से फाइटर थी।

कुछ समय बाद उन्होंने UFC में कदम रखा और खुद को 'लेडी कॉनर मैकग्रेगर' बनाया। लगातार 2 हार के बाद उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल भी आए। उन्होंने इस दौरान खुद को संभाला, बाद में उन्होंने WWE और फिल्मों में काम किया। उनकी इस पूरी कहानी और एक आत्मकथा जरूर बननी चाहिए।

#3 पॉल हेमन

पॉल हेमन
पॉल हेमन

पॉल हेमन को रेसलिंग जगत का सबसे समझदार आदमी कहा जा सकता है। जब WCW और WWE के बीच रेटिंग्स की लड़ाई चल रही थी, उस समय पॉल हेमन ने अपने दिमाग से कई सारे फैंस को ECW की ओर खींचा।

हेमन ने फैंस को हार्डकोर रेसलिंग और हर वो चीज़ प्रदान की जो फैंस चाहते थे। उनके नेतृत्व में ECW सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रहा था। हेमन ने ECW के बाद भी अपने काम को नहीं छोड़ा, वह WWE का अहम हिस्सा बन गए।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#2 द रॉक

द रॉक
द रॉक

ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन का शुरुआती करियर काफी खराब रहा है। वह एक थर्ड जनरेशन रेसलर थे लेकिन किसी को नहीं पता था कि सिर्फ 7 बक्स लेकर आया एक जवान अगले 3 सालों से WWE चैंपियनशिप जीत जाएगा।

WWE में बढ़िया काम करने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से कई सारे फैंस बनाए। वर्तमान में वह हॉलीवुड के टॉप एक्टर है और उनके पूरे करियर पर एक बॉयोपिक जरूर बननी चाहिए।

#1 कर्ट एंगल

कर्ट एंगल
कर्ट एंगल

कर्ट एंगल का करियर सबसे ज्यादा प्रेरणादायक रहा है। बचपन में उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह अपने पिता का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने रेसलिंग में हाथ आजमाया।

कई सालों तक मेहनत करने के बाद एंगल के लिए 1996 का ओलंपिक खास रहा। उन्होंने इस दौरान गोल्ड मेडल जीता, गर्दन टूट जाने की वजह से उन्होंने रेसलिंग करना छोड़ दिया और फिर WWE में कदम रखा। कुछ समय में वह इतिहास के सबसे अच्छे सुपरस्टार्स में से एक बन गए।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स के बीच असल जीवन में लड़ाई हुई

Quick Links