5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें काफी जल्दी NXT से मेन रोस्टर में भेज दिया गया

NXT से काफी जल्दी प्रमोट किए गए सुपरस्टार्स
NXT से काफी जल्दी प्रमोट किए गए सुपरस्टार्स

2012 में WWE का डेवलेपमेंटल ब्रांड NXT के रूप में रीब्रांड किया गया था और तब से लेकर अब तक यह मेन रोस्टर के लिए काफी अहम बना हुआ है। वर्तमान समय में मेन रोस्टर में मौजूद अधिकतर टैलेंट्स NXT के जरिए ही वहां तक पहुंचे हैं। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), रोमन रेंस (Roman Reigns), बिग ई (Big E), केविन ओवेंस (Kevin Owens) और यहां तक कि शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) भी NXT के जरिए ही मेन रोस्टर तक पहुंचे हैं और आज के समय में बड़े सुपरस्टार बने हैं।

यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार ने AEW में हुए खतरनाक मैच के दौरान ब्लास्ट में हुई बड़ी गलती को लेकर साधा निशान

हालांकि, NXT से आने वाले हर सुपरस्टार के मामले में ऐसा नहीं होता है। WWE ने कई सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में बुलाने को लेकर जल्दबाजी की जबकि उनके पास अधिक समय लेने का मौका था। जल्दबाजी दिखाने का परिणाम यह निकला कि कुछ सुपरस्टार्स को वापस NXT भेजना पड़ा तो वहीं कुछ को तो कंपनी ने रिलीज ही कर दिया। एक नजर उन 5 सुपरस्टार्स पर जिन्हें NXT से काफी जल्दी प्रमोट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जे उसो की जगह रोमन रेंस की टीम को जॉइन करना चाहिए

#5 वर्तमान WWE सुपरस्टार मिया यिम/ रेकनिंग

Retribution के सदस्यों को मेन रोस्टर में लाने के लिए प्लान तो काफी तगड़ा लग रहा था, लेकिन लाइव टीवी में आने के बाद इसकी असलियत साफ हो गई। पिछले साल मर्सिडीज मार्टिनेज (Mercedes Martinez) ने ग्रुप छोड़ने का निर्णय लिया था और मिया यिम (Mia Yim) ग्रुप की इकलौती फीमेल सुपरस्टार रह गईं।

यह भी पढ़ें: 14 बार पूर्व WWE चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

2009 में रेसलिंग डेब्यू करने वाली यिम ने 2018 तक WWE के साथ ऑफिशियल डील साइन नहीं की थी। पिछले साल मेन रोस्टर में बुलाए जाने से पहले उन्होंने NXT में बेहद कम समय बिताया था।

मेन रोस्टर में लाए जाने से पहले यदि उन्हें NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए पुश किया गया होता तो उन्हें इसका अधिक लाभ मिलता। उन्हें रेकनिंग (Reckoning) की बजाय यिम नाम से ही प्रमोट किया जा सकता था। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से उन्हें अधिक मैच लड़ने का मौका भी नहीं मिला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 वर्तमान WWE NXT सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी ने मेन रोस्टर में आने से पहले डेवलेपमेंटल ब्रॉन्ड के लिए कई मैच लड़े थे और वहां आने पर उन्हें जेलिना वेगा के साथ रखा गया था। एंड्राडे और एंजल गार्जा के साथ नहीं आ पाने के बाद उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया और फिर सैथ रॉलिंस ने उन्हें अपने साथ रखा था। WWE यूनिवर्स को पता था कि यह जोड़ी बहुत अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। अचानक उन्हें टीवी से दूर कर दिया गया और ऐसा करने की वजह भी नहीं बताई गई। बाद में वह दोबारा NXT में ही दिखाई दिए।

#3 पूर्व WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन

लार्स सुलिवन को निकी क्रॉस, लेसी एवांस, EC3 और हैवी मशीनरी के साथ मेन रोस्टर में प्रमोट किया गया था। अन्य सभी सुपरस्टार्स ने तो अपने डेब्यू कर लिए, लेकिन निजी परेशानियों से जूझ रहे सुलिवन को डेब्यू के लिए महीनों इंतजार करना पड़ा था।

2020 और 2021 में सुलिवन ने मेन रोस्टर में बेहद कम मैच लड़े और फिर उन्हें कंपनी से रिलीज भी कर दिया गया था।

#2 वर्तमान WWE सुपरस्टार नाया जैक्स

पिछले कुछ सालों में नाया जैक्स ने पूर्व WWE विमेंस चैंपियन और वर्तमान विमेंस टैग टीम चैंपियन के रूप में मेन रोस्टर में सफलता हासिल की है। 2016 में ही मेन रोस्टर प्रमोशन पाने वाली जैक्स को लंबे समय बाद सफलता मिली है। पहली बार आने पर रिंग स्किल और माइक के साथ कमजोर होने के कारण जैक्स को सफलता नहीं मिली तो वहीं एलेक्सा ब्लिस और कार्मेला जैसी सुपरस्टार्स ने लगातार आगे कदम बढ़ाया है।

#1 वर्तमान WWE सुपरस्टार लेसी इवांस

हाल ही में दूसरी बार प्रेगनेंट होने के कारण लेसी इवांस को कंपनी से ब्रेक लेना पड़ा था। जनवरी 2019 में उन्होंने Raw में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इवांस ऐसी सुपरस्टार थीं जिन्हें WWE शुरुआत से ही प्रमोट करना चाहती थी, लेकिन यह साफ था कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। 2019 Royal Rumble में उन्होंने कई मूव्स में गलतियां की थीं और साबित किया था कि वह पुश के लिए रेडी नहीं हैं। पिछले कुछ समय से इवांस की परफॉर्मेंस में सुधार आने लगा था तो उन्हें अनचाहा ब्रेक लेना पड़ा।