5 WWE सुपरस्टार जिन्हें WrestleMania 37 में हारने के बावजूद नुकसान की जगह फायदा ही होगा

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स
WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स

आमतौर पर WrestleMania में जीत हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। WrestleMania में जीतने वाला सुपरस्टार हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। WrestleMania 37 इससे कुछ अलग नहीं था।

Raw रिजल्ट्स: दिग्गज ने रेफरी पर किया जानलेवा हमला, WWE में तबाही मचाने वाले सुपरस्टार्स का असली चेहरा आया सामने

हालांकि WrestleMania 37 में फैंस WWE द्वारा लिए गए निर्णयों से काफी हद तक सहमत दिखाई दिए। WrestleMania 37 में कई सुपरस्टार्स को हारने के बाद भी जबरदस्त फायदा हुआ है। WrestleMania में हारने के बावजूद वह भविष्य में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं, 5 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में जो WrestleMania 37 में हारने के बावजूद भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: WWE से हाल ही में रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार जो जल्द वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापसी नहीं करेंगे

#5. ड्रू मैकइंटायर - WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले से हार गए

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर रिंग में प्रवेश करने वाले पहले रेसलर थे। उम्मीद की जा रही थी कि ड्रू मैकइंटायर WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले को हराकर नये WWE चैम्पियन बन जाएंगे, और लम्बे समय बाद स्टेडियम में मौजूद WWE फैंस के बीच अपने इस पल को यादगार बनाने में कामयाब होंगे।

यह भी पढ़ें; WWE ने दिग्गज को किया सस्पेंड, फेमस सुपरस्टार पर लगाया गया लगभग 75 लाख का जुर्माना, रेफरी को बुरी तरह पीटते हुए किया गया 'अधमरा'

WrestleMania 36 में भी ड्रू मैकइंटायर ने एक बड़े मुकाबले में जीत हासिल की थी। लेकिन वह इस जीत को अपने फैंस के बीच सेलिब्रेट नहीं कर सके थे, क्योंकि WrestleMania 36 को स्टेडियम में बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था।

उन्होंने WWE को कोरोनावायरस महामारी के दौर से निकालने में भी काफी मदद थी। इसलिए WrestleMania 37 में कई फैंस उनकी हार से परेशान थे। अगर ड्रू मैकइंटायर 2021 में WWE चैम्पियनशिप नहीं जीतते हैं तो, इसमें कोई हैरानी कि बात नहीं होगी। कई फैंस का यह मानना है कि, ड्रू मैकइंटायर WrestleMania 38 में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर उस पल को खास बनाना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

#4. द मिज़ - WrestleMania 37 में बैड बनी और डेमियन प्रीस्ट से हार गए

WWE सुपरस्टार द मिज
WWE सुपरस्टार द मिज

WrestleMania 37 में बैड बनी को काफी लोकप्रियता मिली और हो भी क्यों ना क्योंकि वह WWE के इतिहास में सबसे बड़े सेलिब्रिटी रेसलर के रूप में सामने आए और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

WrestleMania 37 में मिज़ और जॉन मॉरिसन को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन हारने के बावजूद भी मिज़ का प्रदर्शन वाकई बहुत जबरदस्त था। उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। इसके कारण बाद में बैड बनी को अधिक समर्थन मिला। बैड बनी की WrestleMania में जबरदस्त सफलता के दो कारण मुख्य है। पहला उनकी खुद की मेहनत और समर्पण और दूसरा द मिज़ ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया, और मिज़ भविष्य में WWE में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं

#3. रिडल - अपने WrestleMania डेब्यू में शेमस के खिलाफ हार गए

WWE सुपरस्टार रिडल
WWE सुपरस्टार रिडल

रिडल ने अपने WrestleMania डेब्यू पर शेमस का सामना किया और हार गए। WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में अपना डेब्यू मैच हारना वाकई में एक बहुत बुरा पल होता है। लेकिन रिडल WWE में उन सुपरस्टार्स में से एक है जो हमेशा ही WWE टीवी पर दिखाई देते हैं।

WrestleMania 37 में रिडल के हारने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि भविष्य में WWE उन पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देगा। रिडल की लोकप्रियता के हिसाब से इस बात की पूरी संभावना है कि WWE उन्हें पहले से कहीं ज्यादा बेहतर पुश देगी, और भविष्य में वह कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

#2. बिग ई - WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज से हार गए

WWE सुपरस्टार बिग ई
WWE सुपरस्टार बिग ई

बिग ई WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज के खिलाफ हार गए। इस हार के साथ ही उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी गंवा दी। हालांकि इस मैच में अपोलो क्रूज ने दखल की वजह से जीत हासिल की। अनुमान के मुताबिक बिग ई को अपोलो क्रूज के खिलाफ हार की वजह से लंबे समय में फायदा होगा।

जब पिछले साल बिग ई को WWE ड्राफ्ट में द न्यू डे से बाहर किया गया था, तो उस समय यह स्पष्ट हो गया था कि आने वाले समय में बिग ई को बड़े इवेंट्स में अपने दम पर जीत हासिल करनी होगी। बिग ई का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार जाना उनके लिए अगले बड़े खिताब जीतने के लिए कदम हो सकता है। इस बात की बहुत संभावनाएं हैं की बहुत जल्दी ही, बिग ई WWE में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

#1. साशा बैंक्स WrestleMania 37 के नाईट 1 में मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर से हार गईं

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स
WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स

साशा बैंक्स ने अपने करियर में सबसे बड़ी उपलब्धि 10 अप्रैल को हासिल की, जब उन्होंने अपने करियर में पहली बार WrestleMania इवेंट में भाग लिया। हालांकि इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। WWE फैंस साशा बैंक्स को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माने रहे थे। कोरोनावायरस महामारी के दौरान भी साशा बैंक्स WWE की प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक थी।

दिलचस्प बात यह है कि कोरोनावायरस महामारी के समय के कुछ प्रमुख सुपरस्टार जैसे कि, ड्रू मैकइंटायर, असुका सभी को WrestleMania 37 में हार का सामना करना पड़ा। साशा बैंक्स का WWE में सफर अभी बहुत लंबा है। इसलिए भविष्य में वह WWE में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

यह भी पढ़ें: WWE में समोआ जो के 5 सबसे यादगार पल