5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते पॉल हेमन 'Guy' रह चुके हैं

पॉल हेमन इस समय WWE में रोमन रेंस के साथ हैं
पॉल हेमन इस समय WWE में रोमन रेंस के साथ हैं

पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अपने 33 साल के करियर में काफी शानदार काम किया है और माइक पर तो उनका कोई जवाब नहीं है। इन दिनों हेमन WWE SmackDown में रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल का रोल निभा रहे हैं। हेमन किसी भी रोल में रहे उन्होंने साबित किया है कि रेसलिंग के बिजनेस में उनसे चतुर दिमाग शायद ही किसी का होगा।

यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर को लेकर WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हेमन ने रेसलिंग को प्रमोट करने के लिए जितना योगदान दिया है उससे उन्हें अधिकतर लोग जीनियस मानते हैं। हेमन को सबसे बेहतरीन मैनेजर्स में से एक के रूप में याद किया जाएगा। हेमन ने कई सुपरस्टार्स के करियर को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में काम किया है।

यदि पॉल हेमन का सपोर्ट नहीं होता तो शायद ब्रॉक लैसनर का हाल भी रायबैक जैसा हो गया होता। पॉल हेमन के साथ काम करने से रेसलर्स को बड़ा पुश मिलता है। भले ही हेमन के साथ काम करके कई सुपरस्टार्स ने अच्छी सफलता हासिल की है, लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिनका करियर हेमन के साथ रहने के बाद भी अच्छा नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस द्वारा 2 साल पहले हील बनने के लिए तैयार नहीं होने का कारण सामने आया

एक नजर पॉल हेमन के साथ काम कर चुके उन 5 सुपरस्टार्स जिन्हें शायद लोगों ने भुला दिया है।

#1 WWE सुपरस्टार रिकिशी

रिकिशी
रिकिशी

रिकिशी ने 1985 में रेसलिंग शुरु की थी और वह WWE के हॉल ऑफ फेमर भी हैं। 1989 में रिकिशी को National Wrestling Alliance ने साइन किया और उन्हें पॉल हेमन के साथ रख दिया गया। रिकिशी और उनके कज़न की जोड़ी को डेनिस कोन्ड्रे तथा रैंडी रोज के विकल्प के तौर पर लाया गया था और हेमन के अंडर उन्होंने पुरानी स्टोरीलाइन को जारी रखने का काम किया। 1989 के अंत में हेमन को दूसरे सुपरस्टार को मैनेज करने का काम दिया गया था और इसी कारण रिकिशी अधिक समय तक उनके अंडर नहीं रह सके थे।

यह भी पढ़ें: WWE की 7 अपराजित स्ट्रीक जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

2002 में Smackdown के एक एपिसोड में रिकिशी और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच हुआ और उस समय हेमन लैसनर के मैनेजर थे। रिकिशी ने अपने पूर्व मैनेजर को बुरी तरह बेइज्जत किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#2 ए-ट्रेन

ए-ट्रेन
ए-ट्रेन

वर्तमान समय के WWE फैंस मैट ब्लूम को परफॉर्मेंस सेंटर में रेसलर्स को ट्रेनिंग देने वाले इंसान के रूप में जानते हैं, लेकिन पुराने फैंस उन्हें 6 फीट, सात इंच के अंडररेटेड सुपरस्टार के रूप में जानते हैं। वह जापान में सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक थे और उन्होंने WWE में दो बार रिंग में सफर तय किया है। 1999-2004 के बीच के पहले सफर में उन्होंने कई नाम से काम किया था।

पहले सफर में उन्होंने ए-ट्रेन नाम से काम किया और बिग शो के साथ टीम बनाकर हेमन के अंडर काम करने लगे। नाम में बदलाव हेमन का ही सुझाव था और इस बदलाव के बाद सुपरस्टार को अच्छा फायदा मिलने लगा था।

#3 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड
स्टोन कोल्ड

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और पॉल हेमन की जोड़ी ने WCW में खूब सफलता हासिल की थी। 1991 में WCW में स्टोन कोल्ड और हेमन का फैक्शन काफी फेमस हो रहा था। इस खतरनाक जोड़ी को WCW के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ बुक किया गया था और उन्होंने टाइटल भी जीते थे, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति नहीं बन पाने के बाद हेमन ने कंपनी छोड़ दी थी।

1992 में हेमन और स्टोन कोल्ड की जोड़ी अलग हो गई थी, लेकिन स्टोन कोल्ड ने अपना अच्छा काम जारी रखा था। 1995 में हेमन ने स्टोन कोल्ड को ECW जॉइन करने के लिए चुना और यहीं से स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के बिगड़ैल रवैये वाले सुपरस्टार की छवि का जन्म हुआ था।

#4 जिमी स्नूका

जिम्मी स्नूका
जिम्मी स्नूका

1980 के समय में जिम्मी स्नूका को हील के तौर पर पुश किया गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने WWE फैंस के बीच अपनी जगह बना ली थी। भले ही उन्होंने अपने WWE करियर में कोई सिंगल्स टाइटल नहीं जीता था, लेकिन उन्हें हमेशा एक महान रेसलर के तौर पर याद किया जाता है।

1993 में उन्होंने WWE छोड़ा था और ECW जॉइन किया था और वहां जाकर उन्हें पॉल हेमन का साथ मिला था। हेमन का साथ मिलने के बाद उन्होंने दो बार ECW हैवीवेट चैंपियनशिप और एक बार टेलीविजन टाइटल अपने नाम किया था। 1996 में उन्हें WWE की हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

#5 द अंडरटेकर

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

विंस मैकमैहन WWE में द अंडरटेकर को अपनी सबसे बड़ी क्रिएशन मानते हैं। अंडरटेकर ने कंपनी में काफी सफलता हासिल की है और इसके लिए उन्होंने खुद काफी मेहनत की। 1984 में ही अंडरटेकर ने एक अच्छी गिमिक हासिल करने की कोशिश शुरु कर दी थी। पांच साल तक कई गिमिक इस्तेमाल करने के बाद उन्हें WCW में आने का मौका मिला। एक साल बाद उन्हें पॉल हेमन के हवाले कर दिया गया था। पॉल हेमन ने WWE को अपने इस क्लाइंट के बारे में काफी पहले जानकारी दे दी थी।

WCW ने अंडरटेकर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया और इसी का फायदा WWE ने उठा लिया।