5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

Raw में बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं
Raw में बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने पहले ही एपिसोड के लिए कई बड़ी चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw के एपिसोड में बड़ा सुधार देखने को मिला है। पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले अब शोज़ रोचक और देखने लायक रहे हैं। WWE इस चीज़ को जारी रखना चाहेगा। इस वजह से Raw में कई बड़ी चीज़ें हो सकती हैं।

पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग की चौंकाने वाली वापसी हुई थी। इसके अलावा शो के अंदर मेन इवेंट में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। जॉन सीना ने Raw के एपिसोड की शुरुआत की थी। कहा जा सकता है कि वो एपिसोड कई सारे बड़े सरप्राइज और शॉक्स से भरा हुआ था। इसी वजह से हर कोई Raw की बात कर रहा था।

WWE के पास Raw के एपिसोड को रोचक बनाने के लिए कई अच्छे तरीके हैं। वो कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इससे सभी फैंस के बीच यह एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही WWE को फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- Raw में कैरियन क्रॉस गुस्से में आकर जैफ हार्डी पर काफी आसानी से जीत दर्ज करें

पिछले हफ्ते कैरियन क्रॉस का डेब्यू देखने को मिला था। इस दौरान उनका सामना जैफ हार्डी से हुआ था लेकिन उन्हें इस मैच में चौंकाने वाली हार मिली। किसी ने उनकी हार की उम्मीद नहीं की थी। अपनी हार के बाद क्रॉस ने बताया था कि वो जैफ हार्डी की बुरी हालत कर देंगे। अब Raw के एपिसोड में कैरियन क्रॉस और जैफ हार्डी का मैच देखने को मिल सकता है।

इस मैच में WWE अपने सभी प्रशंसकों को चौंका सकता है। अगर इस मैच में कैरियन क्रॉस गुस्से में आकर जैफ हार्डी की बुरी हालत कर देते हैं और उन्हें कुछ ही सेकंड्स में पराजित कर देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE इस बड़े स्टार को अब शायद ही कमजोर दिखाना चाहेगा।

4- रैंडी ऑर्टन Raw में वापसी करते हुए एजे स्टाइल्स पर हमला करें

Raw में एजे स्टाइल्स और ओमोस अपनी Raw टैग टीम चैंपियनशिप को वाइकिंग रेडर्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उनके बीच पहले से दुश्मनी देखने को मिल रही है और अब उनकी दुश्मनी को अंत करने के लिए इस मैच को बुक किया गया है। इस मैच के बाद फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

रैंडी ऑर्टन वापसी करते हुए एजे स्टाइल्स पर हमला कर सकते हैं। इससे उनके बीच Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए बड़ा मैच टीज़ हो जाएगा। रैंडी ऑर्टन और रिडल टीम बनाकर एजे स्टाइल्स और ओमोस का सामना SummerSlam में कर सकते हैं। Raw में WWE अपने फैंस को चौंका सकता है।

3- अली Raw में मंसूर को धोखा दें

Raw के एपिसोड में मंसूर और अली एक टैग टीम मैच लड़ने वाले हैं। उनके विरोधियों की अबतक कोई भी घोषणा देखने को नहीं मिली है। वो किसी मौजूदा टैग टीम के खिलाफ नजर आ सकते हैं। मंसूर और अली के बीच काफी समय से स्टोरीलाइन चल रही है और WWE इसे आगे बढ़ा सकता है।

इस मैच में आकर अली अपने साथी मंसूर को धोखा देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। अली और मंसूर टैग टीम के रूप में काफी अच्छा काम कर सकते हैं। हालांकि, अली शुरुआती समय में मंसूर को धोखा दे सकते हैं और सभी प्रशंसकों को सरप्राइज दे सकते हैं। इसके चलते मैच में उनकी हार हो सकती है।

2- बैकी लिंच वापसी करते हुए निकी एश को चुनौती दें

निकी एश ने पिछले हफ्ते सभी को चौंका दिया था। शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। इस मैच का अंत DQ से हुआ था और मैच के बाद रिप्ली ने गुस्से में आकर फ्लेयर पर बुरी तरह से हमला किया था।

इसके बाद निकी एश ने आकर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था और वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन गई थीं। अब Raw में उनका सैगमेंट देखने को मिलेगा। वो अपनी बड़ी जीत को सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस दौरान अगर बैकी लिंच वापसी करते हुए निकी को टाइटल के लिए चुनौती देती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

1- Raw में जिंदर महल अपना बदला लें

Raw के अंतिम एपिसोड में जिंदर महल का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर ने आकर उनपर बुरी तरह हमला किया। उन्होंने शैंकी सिंह को मुख्य रूप से निशाना बनाया था। अब Raw के एपिसोड में जिंदर महल और उनके साथी पूर्व WWE चैंपियन से बदला ले सकते हैं।

वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट या फिर रिंग में ब्रॉल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान जिंदर महल अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन इस समय सभी को काफी पसंद आ रही है। Raw में वो अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ा सकते हैं।