5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WrestleMania 37 की नाईट 1 में देखने को मिल सकती हैं

WWE
WWE

WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। WrestleMania 37 का आयोजन 2 दिनों तक देखने को मिलने वाला है। WWE ने दोनों ही नाईट्स के लिए पहले ही मैचों की घोषणा कर दी हैं। WrestleMania का पहला दिन काफी अहम रहने वाला है।

WWE जरूर ही अपने बड़े इवेंट की शुरुआत बेहतर तरीके से करना चाहेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि WrestleMania 37 में लंबे समय के बाद फैंस की वापसी भी होगी। इसके चलते WrestleMania का कद काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। WrestleMania की पहली नाईट को कई चैंपियनशिप और नॉन-टाइटल मैच भी देखने को मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

अगर WWE को WrestleMania 37 की पहली नाईट को खास और यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस की इवेंट को लेकर रूचि बढ़ जाएगी और ये चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WrestleMania नाईट 1 में हो सकती हैं।

5- WrestleMania में न्यू डे अपनी चैंपियनशिप रिटेन करें

न्यू डे अपनी Raw टैग टीम चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स और आमोस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच में सबका मानना है की कि एजे स्टाइल्स और ओमोस की जीत हो सकती हैं। इसके चांस सबसे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद फैंस को WWE द्वारा एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 2: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

अगर इस Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच में न्यू डे की जीत होती हैं और वो अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी उम्मीद नहीं कर रहा है कि स्टाइल्स और उनके साथी की हार होगी। WWE हर साल कुछ सरप्राइज और शॉक्स देता है। इस बार भी WWE सबको चौंका सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- कार्मेला और बिली के अचानक से मैच का हिस्सा बनें और जीत दर्ज करें

WWE ने WrestleMania नाईट 1 के लिए एक विमेंस टैग टीम टर्मोइल मैच की घोषणा कर दी है। इसमें 4 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। नटालिया-टमीना, नेओमी-लाना, मैंडी रोज-डैना ब्रुक और रायट स्क्वाड के बीच मैच होगा। इसमें से विजेता को नाईट 2 में नाया जैक्स और शायना बैजलर के खिलाफ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

इस मैच में कार्मेला और बिली के की जोड़ी की एंट्री टिज हुई है। ऐसे में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अगर इस मैच में बिली के और कार्मेला की अचानक से एंट्री हो जाती हैं। साथ ही वो इस मैच में जीत दर्ज कर लेती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। कोई इस समय दोनों स्टार्स की जीत की उम्मीद नहीं कर रहा है।

3- साशा बैंक्स टाइटल रिटेन कर लें

साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। हर कोई दोनों ही दिग्गज सुपरस्टार्स के मैच के लिए उत्साहित है। इस मैच में हर कोई मानकर चल रहा है कि बियांका ब्लेयर को जीत मिलेगी। साथ ही उनके लिए बड़ा WrestleMania मोमेंट बनेगा।

इसके बावजूद फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अगर साशा बैंक्स एक जबरदस्त मैच में अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेती हैं तो ये सबके लिए शॉक होगा। हर एक WWE प्रशंसक मानकर चल रहा है कि बियांका ब्लेयर की जीत होगी। ऐसे में अगर बैंक्स को जीत मिलती हैं तो ये पीपीवी का बड़ा सरप्राइज होगा।

2- शेन मैकमैहन स्टील केज से ब्रॉन स्ट्रोमैन पर कूदें

शेन मैकमैहन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच WrestleMania में एक स्टील केज मैच देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए उत्साहित नहीं है और वो इसकी बुकिंग को लेकर खुश नहीं थे। इसके बावजूद अब फैंस को WWE द्वारा एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। शेन मैकमैहन ऐतिहासिक पल बना सकते हैं।

कुछ सालों पहले WrestleMania 32 में शेन मैकमैहन हैल इन ए सैल के ऊपर से कूदे थे। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। वो एक यादगार और ऐतिहासिक पल बन गया था। खैर, अब WrestleMania 37 में शेन मैकमैहन स्टील केज पर से ब्रॉन स्ट्रोमैन पर कूदकर सभी सरप्राइज कर सकते हैं।

1- WWE चैंपियनशिप मैच के बाद ब्रॉक लैसनर आकर चैंपियन पर हमला करें

बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। WWE जरूर ही इस मैच को खास और यादगार बनाना चाहेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स एक जबरदस्त मैच देना चाहेंगे और वो इसमें सफल रह सकते हैं। खैर, WWE अपने फैंस को मैच के बाद सरप्राइज दे सकता है।

WrestleMania 37 में ब्रॉक लैसनर को बुक नहीं किया गया है। उन्होंने एक साल पहले WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। दरअसल, ये मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए था। ऐसे में लैसनर WrestleMania 37 में मैच के बाद एंट्री कर सकते हैं। साथ ही उस समय WWE चैंपियन पर हमला कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021 में होने वाले सभी चैंपियनशिप मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी