5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE WrestleMania 37 की नाईट 2 में देखने को मिल सकती हैं

WWE
WWE

WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने इस इवेंट के लिए अबतक पूरी तैयारी कर ली है। WrestleMania का आयोजन दो अलग-अलग दिनों तक देखने को मिलेगा। WrestleMania नाईट 2 काफी अहम होगी। WWE ने नाईट 2 के लिए सात मैचों की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE WrestleMania में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों उन्हें नहीं बनना चाहिए

WWE अपने इस बड़े इवेंट में जरूर ही कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करना चाहेगा। इससे शो का मजा बढ़ेगा और इस इवेंट को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इसलिए हम इस आर्टिकल में 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WrestleMania 37 में देखने को मिल सकती हैं।

5- WrestleMania 37 में असुका अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लें

असुका और रिया रिप्ली के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में हर कोई इसके लिए उत्साहित है। अबतक रिया रिप्ली को ताकतवर दिखाया गया है। साथ ही वो जबरदस्त काम कर रही हैं। लग रहा है कि इस सुपरस्टार की जीत होगी और वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन जाएगीं। इसके बावजूद अगर किसी तरह से असुका इस मुकाबले के बाद भी चैंपियन बनी रहती हैं, यानी वो अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

कोई भी इस समय उनके चैंपियनशिप रिटेन करने की उम्मीद कर रहा है। असुका के पास काफी समय से Raw विमेंस चैंपियनशिप मौजूद है। उनके टाइटल रन ने अच्छी जगह प्राप्त कर ली है। साथ ही WrestleMania जैसे बड़े पीपीवी में अगर वो टाइटल हारती हैं तो रिया रिप्ली के करियर को मदद मिल सकती हैं। खैर, फैंस को सरप्राइज मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- लोगन पॉल WrestleMania में सैमी जेन को धोखा दें

सैमी जेन और केविन ओवेंस के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिलने वाला है। हर कोई इसके लिए उत्साहित है। बड़ी बात ये है कि लोगन पॉल इस मैच के दौरान सैमी जेन के कॉर्नर में रहने वाले हैं। ऐसे में सैमी जेन के पास जरूर ही केविन ओवेंस के खिलाफ पलड़ा भारी रहने वाला है।

इसके बावजूद अगर लोगन पॉल और सैमी जेन के बीच मैच के दौरान बहस होती हैं। साथ ही लोगन मैच के दौरान सैमी जेन को धोखा दे देते हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करने वाला है। इसके साथ ही बाद में केविन ओवेंस और लोगन पॉल मिलकर WrestleMania में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

3- बिग ई टाइटल रिटेन कर लें

बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। हर कोई इस मुकाबले के लिए उत्साहित है। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले भी मुकाबले देखने को मिले हैं। हर बार बिग ई को जीत मिली हैं और उन्होंने अबतक अपने टाइटल का बचाव किया है।

हर कोई चाहता है कि अब अपोलो क्रूज को चैंपियनशिप जरूर मिल जाएं। इसके बावजूद WWE सबको इस दौरान सरप्राइज कर सकता है। अगर उनके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में एक बार फिर बिग ई की जीत होती हैं। साथ ही अपोलो क्रूज यहां हार जाते हैं तो ये बड़ा काफी सरप्राइज होगा।

2- बैकी लिंच की वापसी हो

बैकी लिंच काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दी हैं। बताया जा रहा था कि Royal Rumble या इसके बाद बैकी की वापसी होगी। इसके बावजूद अबतक लिंच वापस नहीं आई हैं। WWE अपने फैंस को WrestleMania में सरप्राइज दे सकता है। दरअसल, इस बार इवेंट में ज्यादा टॉप स्टार्स मौजूद नहीं हैं।

ऐसे में बैकी लिंच को WWE सरप्राइज के रूप में बुला सकता है। वो विमेंस चैंपियनशिप मैच के बाद आ सकती हैं। साथ ही चैंपियन पर हमला कर सकती हैं। इसके अलावा WWE उनका ये अलग सैगमेंट भी दिखा सकता है। WWE किसी ने किसी तरह से बैकी की वापसी के साथ सबको चौंका सकता है।

1- रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप डेनियल ब्रायन से हार जाएं

रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। हर कोई इस मैच के लिए उत्साहित है। हील टर्न के बाद रोमन रेंस को रोक पाना मुश्किल रहा है। ऐसे में शायद ही ये दिग्गज सुपरस्टार अपनी चैंपियनशिप हो हारते हुए दिखाई दें।

इसके बावजूद अगर रोमन रेंस की इस मैच में हार होती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज रह सकता है। अगर ऐज चैंपियन बनते हैं तो शायद फैंस को कम शॉक लगेगा। इसके बावजूद अगर डेनियल ब्रायन को WrestleMania नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ऐज को पराजित करते हुए नए चैंपियन बनते हैं तो हर कोई सरप्राइज हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WrestleMania 37 की नाईट 1 में देखने को मिल सकती हैं

Quick Links