5 चौंकाने वाली चीजें जो अगले हफ्ते Raw में हो सकती है

सैथ और ब्रॉक
सैथ और ब्रॉक

स्मैकडाउन के एपिसोड से हमें ड्राफ्ट 2019 की शुरुआत देखने को मिली। कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने ब्रांड बदले और कुछ सुपरस्टार्स अपने ब्रांड में ही मौजूद रहे। स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे। बेली का हील टर्न स्मैकडाउन की खास चीज़ रही थी।

ड्राफ्ट के दूसरे चरण की शुरुआत रॉ के एपिसोड से होगी। हमें वहां भी कई सारे बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। रेड ब्रांड का यह शो कंपनी की दिशा को तय करेगा। इसके अलावा रॉ में कुल 41 सुपरस्टार्स ड्राफ्ट हो सकते हैं। इस वजह से कंपनी के लिए यह महत्वपूर्ण शो रहने वाला है।

इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो रॉ के एपिसोड में हो सकती है।

#5 सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर अपने ब्रांड बदल लें

यह सुनना काफी ज्यादा अजीब होगा कि सैथ रॉलिंस स्मैकडाउन में चले जाए और ब्रॉक लैसनर रॉ में ड्राफ्ट हो जाए। WWE कंपनी के फायदे के लिए कुछ भी चीज़ प्लान कर सकता है। हम सब जानते हैं कि बॉबी लैश्ले रॉ का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों SmackDown के लिए पहले नंबर पर चुने गए रोमन रेंस

हर एक फैन लैसनर vs लैश्ले का बीच मैच देखना चाहता है। बतौर WWE चैंपियन द बीस्ट स्मैकडाउन में चले जाएंगे। इसके बाद यह मुकाबला होना काफी ज्यादा कठीन है। इसके अलावा द फीन्ड और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन चल रही है। वायट अभी स्मैकडाउन में है वहीं रॉलिंस के रॉ में ड्राफ्ट होने के चांस है।

ऐसे में कंपनी एक बड़ा निर्णय लेकर फैंस को चौंका सकता है। लांग-टर्म स्टोरीलाइन तैयार करने के लिए कंपनी WWE चैंपियनशिप को रॉ में वहीं यूनिवर्सल चैंपियनशिप को स्मैकडाउन में भेज सकता है। यह एक चौंकाने वाली चीज़ होगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 कोफी किंग्सटन रॉ में आ जाए वहीं न्यू डे स्मैकडाउन में ही बने रहे

कोफी किंग्सटन कई सालों से टैग टीम डिवीज़न में अपनी टीम के साथ जबरदस्त काम कर रहे थे। बतौर सिंगल्स सुपरस्टार किंग्सटन ने फैंस और क्रिएटिव टीम को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

अगर WWE कोफी को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में ज्यादा अच्छा पुश देना चाहता है तो हमें न्यू डे का अंत होते हुए दिखाई दे सकता है। यह चौंकाने वाली चीज़ होगी लेकिन इससे किंग्सटन का फायदा होगा।


#3 केविन ओवेंस एक जबरदस्त प्रोमो कट करें

केविन ओवेंस ने 2016 के बाद से ही लगातार ब्रांड्स बदले हैं। वह अब रॉ ब्रांड का हिस्सा है, हाल ही में केविन ने ट्विटर पर WWE की डिजिटल टीम को लेकर सवाल उठाए हैं।

यह जरूर स्टोरीलाइन का हिस्सा हो सकता है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रॉ में आकर WWE की टीम के बारे में बात कर सकते हैं और एक जबरदस्त पाइपबॉम्ब प्रोमो कट कर सकते हैं। अगर रॉ में इस प्रकार का सैगमेंट होता है तो यह एक चौंकाने वाली चीज़ होगी।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania 36 में करियर का आखिरी मैच लड़ना चाहता है दिग्गज

#2 लिव मॉर्गन को नया कैरेक्टर और नया ब्रांड मिल जाए

रायट स्क्वायड से अलग होने के बाद लिव मॉर्गन को टीवी पर आने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह रॉ में होने वाले ड्राफ्ट का हिस्सा रहने वाली है। कुछ महीनों पहले आयी रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी लिव को नया गिमिक देने का प्लान बना रही था।

वह रॉ या स्मैकडाउन में ड्राफ्ट होने के साथ ही अपने नए कैरेक्टर को प्रस्तुत कर सकती है। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ होगी। उम्मीद करते हैं कि हमें यह बड़ा सरप्राइज देखने को मिले।

#1 फायर एंड डिजायर का अंत हो

सोन्या डेविल और मैंडी रोज़ दोनों ही मेन रोस्टर पर आने के बाद से ही साथ में काम कर रही है। रॉ में पेज के साथ काम करने के बाद वह स्मैकडाउन में गयी। वहां पर भी इस टीम ने साथ में जबरदस्त काम किया।

अगर WWE ड्राफ्ट के दौरान दोनों सुपरस्टार्स को अलग करता है तो यह एक बड़ा शॉक रहेगा। इसके पहले भी बेली और साशा की जोड़ी अलग हुई थी और इससे बेली को फायदा हुआ था। कुछ ऐसा ही हमें भविष्य में दोनों सुपरस्टार्स के साथ देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Draft में ना चुने जाने के बाद फ्री एजेंट बने 12 सुपरस्टार्स

Quick Links