5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते SmackDown में हो सकती है

Enter caption

इस हफ्ते की रॉ काफी शानदार रही हैं। कई अच्छे मैच और सैगमेंट यहां देखने को मिले। अब बारी स्मैकडाउन की है। यहां भी कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्स को जरूर एक बार फिर चौंकने का मौका मिलेगा। पॉल हेमन ने अपना काम सही तरीके से कर दिया है। अब एरिक बिशफ के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच होना अच्छा नहीं है और 2 कारण क्यों अच्छा है

तो आइए जानते हैं इस हफ्ते स्मैकडाउन में क्या-क्या हो सकता है।

# रोमन रेंस और बडी मर्फी आ सकते हैं साथ

रोमन रेंस के ऊपर पिछले महीने से बैकस्टेज पर लगातार अटैक हो रहे थे। इस बात को लेकर रोमन रेंस और बड़ी मर्फी के बीच बैकस्टेज में तनाव हुआ। रोमन रेंस ने बडी पर आरोप लगाया था। इसके बाद इन दोनों के बीच शानदार मैच भी देखने को मिला था। अब इस बात का पता चल गया है कि रोमन रेंस के ऊपर एरिक रोवन ने हमला किया था। क्लैश ऑफ चैंपियंस में इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। ल्यूक हार्पर ने भी वापसी कर रोमन रेंस के ऊपर हमला किया था। स्मैकडाउन में उम्मीद ये जताई जा रही है कि रोमन रेंस का साथ बडी मर्फी दे सकते हैं। ट्विटर पर रोमन रेंस ने इस बात का संकेत भी दिया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर से साथ आ सकते हैं डेनियल ब्रायन

एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर के साथ फाइट करने के लिए इस समय रोमन रेंस अकेले हैं। सभी ये उम्मीद लगा रहे हैं कि डेनियल ब्रायन अब रोमन रेंस का साथ देंगे। लेकिन ये उल्टा भी हो सकता है। डेनियल ब्रायन फिर से ल्यूक हार्पर और एरिक के साथ आकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। रैंडी ऑर्टन ने जिस तरह द रिवाइवल का साथ दिया है, शायद वो ही यहां पर देखने को मिल सकता है। अगर इस टीम को ब्रायन ज्वॉइन करते हैं तो काफी मजेदार फिर हो जाएगा। यहां से रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बड़े मैच की तैयारी हो सकती है। रोमन रेंस को द उसोज का समर्थन भी मिल सकता है।

#बैरन कॉर्बिन का सैगमेंट

रॉ में बैरन कॉर्बिन ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने चैड गेबल को हराया। स्मैकडाउऩ में बैरन कॉर्बिन इस बार नजर आएंगे। यहां पर राज्याभिषेक समारोह उनका होगा। क्योंकि वो किंग अब बन चुके हैं। इस दौरान कुछ नया यहां पर देखने को मिल सकता है। एलिस्टर ब्लैक काफी समय से उन्हें चैलेंज करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। बडी मर्फी भी उन्हें चैलेंज दे सकते हैं। जो भी हो यहां मजा जरूर आने वाला है।

# बेली को लिव मॉर्गन कर सकती हैं चैलेंज

ये फ्यूड काफी दिनों से इंतजार कर रही हैं। लिव ने ट्विटर के जरिए कई बार अपनी बात सामने रखी है। ये फाइट भी काफी शानदार होगी। लिव को WWE एक बड़ा पुश यहां से दे सकता है। ऐसा कई दिनों से लग भी रहा है कि उनके लिए कुछ खास प्लानिंग यहां हो रही है। मॉर्गन के पास क्षमता भी है। और ये अच्छा मौका होगा कि यहां से वो आगे बढ़ सकती हैं।

#कोफी किंग्सटन का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

कोफी किंग्सटन रेसलमेनिया के बाद से लगातार WWE चैंपियन बने हुए है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में भी उन्होंने अपनी चैंपियनशिप रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड कर ली थी। स्मैकडाउन के मेन इवेंट में 6 मैन टैग टीम मैच होगा। अब ऐसा लगता है कि रैंडी ऑर्टन और कोफी को काम नहीं करना चाहिए। अब कोफी को नया प्रतिद्वंदी कोई मिलना चाहिए। WWE यूनिवर्स भी नई फ्यूड यहां चाहता है। एंड्राडे ये काम अच्छे से कर सकते हैं। इन दोनों के बीच अच्छा मैच देने की क्षमता हैं।

Quick Links