5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE SmackDown के खास एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड में फैंस की वापसी होगी। काफी समय बाद लाइव क्राउड टेलीविजन शो में दिखाई देगा। वायरस के फैलाव की वजह से WWE में फैंस की उपस्थिति पर प्रतिबंध लग गया था। इसके बाद सिर्फ रेसलमेनिया (WrestleMania) में ही फैंस दिखाई दिए थे।

SmackDown के एपिसोड द्वारा पूरी तरह फैंस की वापसी देखने को मिलेगी। इस वजह से यह एपिसोड काफी खास रहेगा। WWE ने एपिसोड के लिए कुछ धमाकेदार चीज़ों का ऐलान कर दिया है। तीन मैचों का आयोजन देखने को मिलेगा और इसमें से एक चैंपियनशिप के लिए रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जो गलती से WWE में चैंपियनशिप जीत गए थे

WWE जरूर एपिसोड को खास और यादगार बनाना चाहेगा। अगर WWE को ऐसा कुछ करना है तो उन्हें बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस के बीच यह एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown की शुरुआत में जॉन सीना की वापसी हो और वो यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच टीज़ करें

जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच SummerSlam में मैच की खबरें सामने आ रही है। SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच मैच टीज़ हो सकता है। जॉन सीना SmackDown की शुरुआत कर सकते हैं और अपनी वापसी से सभी को चौंका सकते हैं। वो यहां पर फैंस को शुक्रिया कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE के 5 रियल लाइफ कपल्स जो टीवी पर साथ दिखाई दे चुके हैं

इसके अलावा वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच टीज़ कर सकते हैं। वो बता सकते हैं कि Money in the Bank के बाद जो भी चैंपियन रहेगा, वो उसे चुनौती दे देने वाले हैं। अगर SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। यहां से रोमन रेंस और जॉन सीना के मैच के संकेत मिल सकते हैं क्योंकि ऐज इस समय शायद ही यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- टोनी स्टॉर्म का डेब्यू हो और उनका नाम Money in the Bank के लिए तय हो जाए

SmackDown के एपिसोड में टोनी स्टॉर्म का डेब्यू देखने को मिल सकता है। पिछले हफ्ते टोनी स्टॉर्म के डेब्यू का ऐलान हुआ था लेकिन यह नहीं बताया गया था कि वो कब नजर आने वाली हैं। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में वो वापसी कर सकती हैं। वो किसी भी सुपरस्टार के खिलाफ मैच में दिखाई दे सकती हैं।

इसके अलावा WWE उन्हें Money in the Bank लैडर मैच में डालने का निर्णय ले सकता है। लग रहा है कि कुछ हफ्ते बाद टोनी का डेब्यू देखने को मिलेगा। इसके बावजूद अगर इस हफ्ते ही उनका डेब्यू देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा।

3- बैकी लिंच वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस को जीत दर्ज करने में मदद करें

SmackDown के एपिसोड में सैथ रॉलिंस, किंग नाकामुरा, केविन ओवेंस और बिग ई के बीच मैच देखने को मिलेगा। यह सभी सुपरस्टार्स मेंस Money in the Bank लैडर मैच में दिखाई देंगे। हर एक सुपरस्टार चाहेगा कि वो SmackDown में जीत दर्ज करके आत्मविश्वास हासिल करने में सफल रहे।

इस मैच में सैथ रॉलिंस को जीत मिल सकती है। अगर बैकी लिंच वापसी करते हुए मैच में इंटरफेयर करती हैं और सैथ की मदद करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स SmackDown में कपल के रूप में साथ दिखाई दे सकते हैं। उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाएगा।

2- साशा बैंक्स वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर पर हमला करें

साशा बैंक्स काफी समय से SmackDown के एपिसोड में दिखाई नहीं दी हैं। अब वो वापसी कर सकती हैं। बियांका ब्लेयर और कार्मेला के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। इस विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे।

इस मैच के बाद अगर साशा बैंक्स की वापसी होती है और वो बियांका ब्लेयर पर हमला करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच रीमैच टीज़ किया जा सकता है। दोनों का पिछला मैच रोचक रहा था और सभी उनके बीच फिर मैच देखना चाहेंगे। इसकी संभावनाएं काफी ज्यादा हैं।

1- ऐज, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को बड़ी जीत मिलें

ऐज, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक टीम बनाकर रोमन रेंस और द उसोज़ का सामना करने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच मैच जरूर जबरदस्त साबित होगा। इस मैच में रोमन रेंस और द उसोज़ की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे। यूनिवर्सल चैंपियन ने अबतक 2021 में कोई भी मैच नहीं हारा है।

ऐसे में अगर उनकी हार होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। मैच में ऐज और मिस्टीरियोस मिलकर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। अंत में अगर जिमी या जे उसो को पिन करके फेस सुपरस्टार्स की जीत होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE इससे ऐज को टाइटल जीतने के लिए बड़ा दावेदार साबित कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों द अंडरटेकर कभी भी WWE छोड़कर AEW में कदम नहीं रखेंगे

Quick Links