5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है लेकिन फिर भी शो खास रह सकता है। पिछले हफ्ते एक धमाकेदार रिटर्न और कुछ अच्छे मैचों का आयोजन किया गया था। इस वजह से सभी को एपिसोड पसंद आया था।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज को Money in the Bank मैच में Brock Lesnar के साथी ने दिया था धोखा, फैंस भी हो गए थे हैरान

अगर WWE को SmackDown का एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड का मजा बढ़ जाएगा और सभी के बीच शो चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में रे मिस्टीरियो और डोमिनिक वापसी करते हुए जिमी उसो पर हमला करें

रोमन रेंस ने रे मिस्टीरियो को Hell in a Cell मैच में हरा दिया था। इसके बाद से रे मिस्टीरियो दिखाई नहीं दिए हैं। अब SmackDown के एपिसोड में रे मिस्टीरियो और डोमिनिक वापसी कर सकते हैं। रोमन रेंस की ऐज के साथ स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। खैर, SmackDown टैग टीम चैंपियंस की उसोज़ के खिलाफ दुश्मनी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:- WWE Thunderdome में हुए सभी पीपीवी और इनमें मिले नए चैंपियंस की पूरी लिस्ट: Roman Reigns कब बने थे चैंपियन?

SmackDown के एपिसोड में किसी बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान जिमी उसो पर डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो द्वारा बुरी तरह हमला हो सकता है। अभी जे उसो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन इस हमले के बाद जे उसो अपने भाई का साथ देने के लिए आ सकते हैं। WWE इस सैगमेंट से सभी को सरप्राइज कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बैरन कॉर्बिन का फेस टर्न हो और नाम बदल जाए

बैरन कॉर्बिन अपना ताज हार चुके हैं और वो इससे काफी निराश दिखाई दिए हैं। पिछले हफ्ते वो एक बैकस्टेज सैगमेंट में शिंस्के नाकामुरा के सेलिब्रेशन को देखकर खुश नहीं थे। उनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी उन्हें बैरन कॉर्बिन के नाम से जाना जा रहा है लेकिन SmackDown में उनका नाम बदल सकता है।

हाल ही में WWE ने हैप्पी कॉर्बिन नाम को ट्रेडमार्क कराया है। ऐसे में यह नाम वो SmackDown में उपयोग कर सकते हैं। कॉर्बिन इस नाम के साथ बतौर बेबीफेस दिखाई दे सकते हैं। वो अपने लुक में भी पूरी तरह से बदलाव कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह एक बड़ा सरप्राइज रहेगा।

3- साशा बैंक्स वापसी करते हुए Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाए

साशा बैंक्स काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दी हैं। हर एक फैन उन्हें मिस कर रहा है क्योंकि मौजूदा समय में SmackDown का विमेंस डिवीजन काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। ऐसे में साशा बैंक्स की वापसी होने से चीज़ें बदल जाएगी। वो SmackDown में वापसी करते हुए Money in the Bank के लिए क्वालीफायर में हिस्सा ले सकती हैं।

इस दौरान वो जीत दर्ज करके इवेंट में जगह बना सकती हैं। साशा बैंक्स की वापसी का अबतक कोई भी ऐलान देखने को नहीं मिला है। इसके बावजूद अगर वो SmackDown में अपनी वापसी करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज रहेगा। इससे ब्लू ब्रांड का यह एपिसोड काफी खास बन जाएगा।

2- सैमी जेन एक बार फिर केविन ओवेंस को पराजित कर दें

सैमी जेन और केविन ओवेंस के बीच Money in the Bank के लिए क्वालीफायर देखने को मिलेगा। दरअसल, यह एक लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच रहेगा। दोनों सुपरस्टार्स के बीच Hell in a Cell पीपीवी में एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस दौरान सैमी जेन ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया था।

ऐसे में वो एक बार फिर केविन ओवेंस को पराजित करते हुए सभी को सरप्राइज दे सकते हैं। सैमी जेन की जीत की उम्मीद काफी कम लोगों को है और ऐसे में अगर वो एक बार फिर केविन ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार को पराजित कर देते हैं तो यह बड़ा शॉक रहेगा। खैर, उनका मैच जरूर शानदार साबित होगा।

1- रोमन रेंस SmackDown में ऐज पर बुरी तरह हमला करें

पिछले हफ्ते ऐज ने जबरदस्त तरीके से वापसी की। उन्होंने यहां रोमन रेंस पर हमला किया था और फिर जिमी उसो को भी ढेर किया था। अब SmackDown में ऐज एक प्रोमो कट कर सकते हैं और इस दौरान वो रोमन रेंस के खिलाफ मैच को लेकर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही अपनी वापसी के कारण के बारे में भी बात करेंगे।

इस दौरान रोमन रेंस इंटरफेयर कर सकते हैं। वो यहां आकर ऐज पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इस बीच वो जिमी उसो का साथ लेकर दिग्गज की बुरी हालत कर सकते हैं। WWE के पास Money in the Bank के लिए हाइप बनाने का काफी कम समय है। ऐसे में वो सभी फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 9 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनका जन्मदिन जुलाई में आता है