5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown में बड़े शॉक्स देखने को मिल सकते हैं
SmackDown में बड़े शॉक्स देखने को मिल सकते हैं

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए अबतक कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद महीनों से एपिसोड रोचक रहे हैं और ऐसे में SmackDown का यह एपिसोड भी अच्छा साबित हो सकता है। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। फैंस की वापसी के बाद SmackDown का एपिसोड पहले से भी बेहतर हो गया है। ऐसे में WWE को अब निराश नहीं करना चाहिए।

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, ऐज, जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं। अगर WWE को SmackDown का एपिसोड खास और रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown का एपिसोड धमाकेदार रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में ऐज और सैथ रॉलिंस का मैच आधिकारिक रूप से तय हो जाए

ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी काफी अच्छी रही है। हर कोई इस स्टोरीलाइन के लिए रुचि दिखा रहा है। पिछले हफ्ते भी उनका सैगमेंट देखने को मिला था और वो प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना था। ऐज और सैथ रॉलिंस का एक और सैगमेंट देखने को मिल सकता है। ऐज SmackDown की शुरुआत करते हुए प्रोमो कट कर सकते हैं।

इस सैगमेंट के दौरान वो सैथ रॉलिंस को SummerSlam में चेयर्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस आकर ऐज से बहस कर सकते हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इसके बाद वो चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। दोनों के बीच सभी मैच देखना चाहते हैं।

4- केविन ओवेंस और बैरन कॉर्बिन टैग टीम बनाकर बड़ी जीत दर्ज करें

पिछले हफ्ते एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। केविन ओवेंस ने किंग कॉर्बिन की मदद की थी। शॉट्जी और नॉक्स के टैंक द्वारा बैरन कॉर्बिन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसके बाद डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड ने उनसे पैसे छीन लिए थे। केविन इस चीज़ से बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

इस हफ्ते केविन ओवेंस और बैरन कॉर्बिन टीम बनाकर डर्टी डॉग्स का सामना कर सकते हैं। इस दौरान अगर दोनों अच्छा तालमेल रखते हुए एक बड़ी जीत अपने नाम करते हैं तो यह काफी अच्छी चीज़ होगी। केविन और बैरन की टैग टीम मिलकर SmackDown में काफी अच्छा काम कर सकती है।

3- साशा बैंक्स वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर को चैलेंज करें

साशा बैंक्स को WWE के एक्शन से दूर रहते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है और अब उनकी वापसी जरूर होनी चाहिए। पिछले दो हफ्ते से बियांका ब्लेयर अपने SmackDown विमेंस टाइटल को कार्मेला के खिलाफ डिफेंड कर रही हैं। उनकी स्टोरीलाइन अब कार्मेला के साथ खत्म हो गई है।

ऐसे में बियांका ब्लेयर को नए विरोधी की जरूरत होगी। साशा बैंक्स को भी अबतक रीमैच नहीं मिला है। ऐसे में बियांका ब्लेयर को SmackDown में साशा बैंक्स द्वारा चुनौती मिल सकती हैं। वो अपनी चौंकाने वाली वापसी करते हुए ब्लेयर को टाइटल के रीमैच के लिए चैलेंज दे सकती हैं।

2- SmackDown में लैडर मैच का ऐलान हो जाए

SmackDown के अंतिम एपिसोड में अपोलो क्रूज और बिग ई का एक सैगमेंट देखने को मिला था और इस सैगमेंट में कई सारे सुपरस्टार्स दिखाई दिए थे। बाद में एक टैग टीम मैच का आयोजन किया गया था। देखकर लग रहा है कि WWE इन सुपरस्टार्स को इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की स्टोरीलाइन में डालना चाहता है।

SummerSlam के लिए WWE एक बड़ा मैच तय करके सभी को चौंका सकता है। SmackDown में अपोलो क्रूज के आईसी टाइटल के लिए बिग ई, सिजेरो, शिंस्के नाकामुरा, सैमी जेन समेत अन्य स्टार्स दावेदारी पेश कर सकते हैं। एडम पीयर्स आकर अगर लैडर मैच का ऐलान करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

1- रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच ब्रॉल हो और जॉन सीना आकर रेंस की बुरी हालत कर दें

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने जॉन सीना के चैलेंज को अस्वीकार किया था। इसके बाद फिन बैलर ने आकर उन्हें चुनौती दी थी और उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकारा था। अभी यूनिवर्सल टाइटल के लिए कोई भी मैच तय नहीं हुआ है। SmackDown में उनकी स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है।

रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच SmackDown के एपिसोड में ब्रॉल देखने को मिल सकता है। इस दौरान जॉन सीना आकर सभी को चौंका सकते हैं। जॉन सीना यहां आकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं और उन्हें एटीट्यूड एडजस्टमेंट दे सकते हैं। इससे उनके बीच मैच के लिए स्टोरीलाइन जारी रहेगी और फिन बैलर भी कमजोर दिखाई नहीं देंगे।