5 टैलेंटेड सुपरस्टार्स जो कभी भी WWE चैंपियन नहीं बन पाए

WWE
WWE

WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। हर एक सुपरस्टार अपनी मेहनत और संघर्ष की मदद से WWE में जगह बनता है। WWE में आना और काम करना उतना आसान नहीं है। कई सुपरस्टार्स को इस कंपनी में कदम रखने में सालों लग जाते हैं। इस दौरान अगर कोई सुपरस्टार्स सबको प्रभावित करता है तो उसके पास WWE चैंपियन बनने का मौका होता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए

इस समय कंपनी में कई सुपरस्टार्स है जो टॉप पर पहुँचाना डिजर्व करते हैं। इसके बावजूद वो सुपरस्टार्स कभी भी टॉप पर नहीं पहुँच पाते हैं। WWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिनके पास काफी टैलेंट था और वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो कभी WWE चैंपियन नहीं बन पाए।

5- WWE सुपरस्टार समोआ जो

समोआ जो कुछ ही ऐसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक है जिन्हें कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनाया गया। दरअसल, समोआ जो ने WWE में रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। इसके बावजूद बार-बार चोटिल होने की वजह से इस सुपरस्टार का कद गिरा है। समोआ जो के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण थे। इसके चलते ही उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश भी मिला और उन्होंने कई चैंपियनशिप मैच लड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर होना चाहिए

इसके बावजूद वो अभी टाइटल हासिल नहीं कर पाए। पिछले लगभग एक साल से समोआ जो चोटिल है। इसके चलते वो एक्शन से दूर है और कई महीनों से कमेंट्री कर कर रहे हैं। देखा जाए तो WWE के पास ऐसे कई मौके थे जब वो समोआ जो पर भरोसा करके उन्हें WWE चैंपियन बना सकता थे। इसके बावजूद WWE का उन्हें चैंपियन न बनाने का निर्णय काफी खराब रहा था। इस दिग्गज के टैलेंट को WWE ने सही तरह से उपयोग नहीं किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा काफी कम ऐसे सुपरस्टार्स में से एक है जिन्हें WWE ने जबरदस्त तरीके से पुश तो दिया लेकिन कभी WWE चैंपियन नहीं बनाया। नाकामुरा ने NXT में शानदार प्रदर्शन किया था और लग रहा था कि मेन रोस्टर पर वो जरूर ही चैंपियन बनेंगे और कंपनी का अहम हिस्सा बनेंगे। ये चीज़ सच होते हुए भी दिखाई दी।

दरअसल, उन्होंने Royal Rumble मैच भी जीता था। इससे फैंस को उम्मीद थी कि ये NXT कॉल-अप खराब नहीं होगा। इसके बावजूद नाकामुरा को लेकर WWE मैनेजमेंट की रूचि कम होते गई। इसके बाद वो एक साधारण सुपरस्टार बन गए। साथ ही WWE कभी भी उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाया।

3- सिजेरो

सिजेरो को समय-समय पर सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलता रहा है। इसके बावजूद कभी भी WWE ने उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। सिजेरो अपने पूरे WWE करियर में मिड-कार्ड सुपरस्टार बनकर ही रहे हैं। इसके साथ ही वो एक सफलता टैग टीम स्टार भी साबित हुए हैं।

सिजेरो को हमेशा ही अंडर-रेटेड माना गया है। इस सुपरस्टार को हर कोई WWE चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है। सिजेरो ने 2012 में अपने डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वो WWE के साथ बने हुए हैं। वो हमेशा ही WWE के साथ बने रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें टॉप स्टार नहीं बनाया गया। ये एक निराशाजनक चीज़ है।

2- जॉन मॉरिसन

जॉन मॉरिसन एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने WWE के बाहर लगभग हर एक प्रमोशन में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। इसके बावजूद WWE में कभी भी उनका लक नहीं रहे है। उनके पास मेन इवेंट स्टार बनने के लिए लुक्स और रेसलिंग स्किल्स दोनों है। इसके बावजूद भी वो अभी मेन इवेंट स्टार नहीं बन पाए।

जॉन मॉरिसन का WWE में पहला रन मिड-कार्ड स्टार के रूप में बिता था। इसके बावजूद 2020 की शुरुआत में उन्होंने अपनी वापसी की। हर कोई उन्हें देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन उन्होंने द मिज़ के साथ टैग टीम में वापसी की। इसके बाद से वो एक टैग टीम स्टार के रूप में ही नजर आ रहे हैं। WWE ने कभी भी उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया।

1- वेड बैरेट

वेड बैरेट एक ऐसे सुपरस्टार थे जिन्हें WWE ने मेन इवेंट सुपरस्टार बनाने का मौका छोड़ दिया। इस सुपरस्टार ने नेक्सस ग्रुप के लीडर रूप में शानदार तरीके से डेब्यू किया था। वो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने थे। उन्होंने इस दौरान जबरदस्त काम भी किया और सबको लग रहा था कि उनका भविष्य काफी शानदार होगा।

इसके बावजूद WWE ने उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। दरअसल, उन्होंने अपने WWE करियर में तीन बार WWE चैंपियनशिप मैच मिला। इसके बावजूद भी वो सफल नहीं हो पाए। तीनों ही मौकों पर उन्हें हार मिली। इसके बाद वो एक मिड-कार्ड सुपरस्टार बनकर रह गए और अंत में उन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया। खैर, अभी वो NXT में कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे है।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रैंडी ऑर्टन के 5 सबसे धमाकेदार मैच

Quick Links