WWE दिग्गज रॉब वैन डैम के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगी

WWE
WWE

रॉब वैन डैम (Rob Van Dam) रेसलिंग जगत के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक है। इस दिग्गज ने WWE में रहते हुए काफी शानदार काम कमाया है। इसके साथ ही वो TNA और ECW के दिग्गज भी माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सारी चैंपियनशिप जीती हुई है। हाल ही में उन्हें लेकर बड़ी घोषणा हुई है।

ये भी पढ़ें:- WWE Hall Of Fame में 50 साल के दिग्गज को किया गया शामिल, ऐतिहासिक ऐलान के बाद आई जबरदस्त प्रतिक्रिया

WWE ने रॉब वैन डैम को 2021 के हॉल ऑफ फेम क्लास का हिस्सा बनाया है। उनके लिए ये काफी बड़ा मौका है। काफी कम लोगों को रॉब वैन डैम के बारे में जानकारी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE दिग्गज रॉब वैन डैम से जुड़े 5 फैक्ट्स जानने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को जानकारी होगी।

5- रॉब वैन डैम WWE के अंतिम यूरोपियन और हार्डकोर चैंपियन रहे हैं

WWE में कई सारी चैंपियनशिप रिटायर की जा चुकी हैं। इस दौरान दो प्रसिद्ध चैंपियनशिप के अंतिम चैंपियन रॉब वैन डैन रहे हैं। काफी कम लोगों को इस बारे में पता होगा। दरअसल, 2002 में WWE का नाम बदला था। इसके बाद उन्होंने कई बदलाव किये। इस दौरान उन्होंने यूरोपियन चैंपियनशिप को आईसी टाइटल के साथ जोड़ने का निर्णय लिया। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रॉब वैन डैम और यूरोपियन चैंपियन जैफ हार्डी के बीच मैच देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 में नजर नहीं आएंगे और 2 जो चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

इस दौरान RVD को जीत मिली थी और वो डबल चैंपियन बन गए थे। इसके साथ ही उस टाइटल को हटा दिया गया था। इसके अलावा अगस्त 2002 में WWE ने आईसी चैंपियन रॉब वैन डैम और हार्डकोर चैंपियन टॉमी ड्रीमर के बीच मैच तय किया था। वैन डैम को जीत मिली थी और इसके बाद हार्डकोर टाइटल गायब हो गया। कुछ मौकों पर इसे वापस जरूर लाया गया लेकिन फुल टाइम में ये चैंपियनशिप हटा दी गई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रॉब वैन डैम WWE, TNA और ECW में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले एकलौते सुपरस्टार है

WWE
WWE

रॉब वैन डैम ने WWE, TNA और ECW समेत कई सारे प्रमोशन में नाम कमाया है। इसके बावजूद तो इतिहास के पहले और एकलौते सुपरस्टार है जिन्होंने इन तीनों प्रमोशन में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। उन्होंने One Night Stand 2006 में जॉन सीना को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप जीती थी।

इसके अलावा उन्होंने कुछ ही समय बाद ECW चैंपियनशिप पर कब्जा किया था, जब पॉल हेमन ने उन्हें टाइटल गिफ्ट कर दिया था। इन दोनों चैंपियनशिप के अलावा Lockdown 2010 पीपीवी के बाद उन्होंने जैफ हार्डी को हराकर चैंपियनशिप मैच पाया। इसके साथ ही मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स को पराजित करते हुए उन्होंने TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी।

3- रॉब वैन डैन का अंतिम WWE रन

WWE
WWE

रॉब वैन डैम एक जबरदस्त रेसलर रहे हैं। Payback 2013 में घोषणा हुई थी कि रॉब वैन डैम की WWE में वापसी होने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त काम किया। वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दिए थे। साथ ही उन्होंने दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी लड़े थे।

इसके बाद वो WWE से कुछ समय के लिए गायब हो गए थे। अप्रैल 2014 में उनकी वापसी हुई थी। खैर, उनकी बुकिंग में काफी गिरावट आई और WWE उन्हें सही तरह से बुक नहीं कर रहा था। वो लगातार मैच हार रहे थे। उन्होंने अगस्त 2014 में SmackDown के एपिसोड में सैथ रॉलिंस से मैच हारा था और वो इसके बाद WWE से चले गए। इसके बाद से WWE में कोई भी मैच नहीं लड़ा है।

2- रॉब वैन डैम की WWE में चैंपियनशिप जीत

WWE

रॉब वैन डैम ने WWE में कुल मिलाकर 16 चैंपियनशिप जीती हैं। दरअसल, वो एक बार WWE और ECW चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 अलग-अलग मौकों पर हार्डकोर चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है। साथ ही उन्होंने WWE में एक बार यूरोपियन चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है।

इस दिग्गज ने 6 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने इस दौरान 3 बार टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्जा किया हुआ है। इस दौरान वो रे मिस्टीरियो, बुकर टी और केन के साथ टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। उन्होंने कम समय तक WWE में काम किया वरना वो अन्य कई चैंपियनशिप जीत सकते थे।

1- रॉब वैन डैम ने कोई भी WrestleMania मैच नहीं हारा है

WWE
WWE

रॉब वैन डैन की WrestleMania में जीत की स्ट्रीक रही है। दरअसल, उन्होंने अबतक 4 बार इस बड़े इवेंट में हिस्सा लिया है और उन्हें सभी मौकों पर जीत मिली हैं। उन्होंने WrestleMania 18 में विलियन रीगल को पराजित किया था और वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। इसके बाद WrestleMania 20 में उन्होंने बुकर टी के साथ मिलकर अपनी टैग टीम चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड की थी।

साथ ही WrestleMania 22 में उन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस पर कब्जा किया था। इसके अलावा RVD ने साबू, टॉमी ड्रीमर और द सैंडमैन के साथ टीम बनाकर द न्यू ब्रीड का सामना किया था। इस मैच में रॉब वैन डैन की टीम को जीत मिली थी। देखा जाए तो उन्हें कभी इस इवेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज केन के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगी