भारतीय WWE रेसलर सौरभ गुर्जर और रिंकू सिंह के बारे में 5 बड़ी बातें

पिछले कुछ समय से WWE में रिंकू सिंह और सौरभ गुर्जर ने भारत का नाम रोशन किया है। दोनों इस समय WWE NXT का हिस्सा है। साल 2018 में दोनों सुपरस्टार्स ने WWE का रूख किया था। इसके बाद वो लाइव इवेंट्स में पहले नजर आए। 25 मार्च 2020 को WWE NXT में इन दोनों ने अपना डेब्यू किया। मैट रिडल के ऊपर दोनों ने हमला किया था।

रिंकू सिंह और सौरभ गुर्जर इस समय काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बहुत जल्द ही दोनों रॉ या स्मैकडाउन में नजर आ सकते हैं। इन दोनों की टैग टीम ने काफी कमाल मचाया है। दोनों की टैग टीम का नाम इंडस शेर हैं। तो आइए कुछ ऐसी बातें आपको इनके बारे में बताते हैं जो आप नहीं जानते होंगे।

WWE NXT सुपरस्टार रिंकू सिंह और सौरभ गुर्जर स्पोर्ट्स के बैकग्राउंड से आते हैं

Enter caption

सौरभ गुर्जर 6.66 फीट के हैं। काफी लंबा चौड़ा शरीर सौरभ का है। इसी वजह से रिंग में उनके साथ मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इससे पहले सौरभ गुर्जर कई स्पोर्ट्स का हिस्सा रहे हैं। बॉस्केटबॉल और बॉक्सिंग में सौरभ को महारत हासिल है। किकबॉक्सिंग में सौरभ गुर्जर नेशनल चैंपियन रहे हैं।

रिंकू सिंह ने काफी दुख पहले झेले हुए है। एक गरीब परिवार से वो आते हैं। उनके पिताजी ट्रक ड्राइवर थे। रिंकू सिंह भारत के पहले बेसबॉल प्लेयर रहे हैं जिन्होंने प्रोफेशनल लेवल पर आकर नया कारनाम किया। हालांकि इसके बाद वो इस चीज को आगे नहीं बढ़ा पाए थे। नेशनल जेवलिन थ्रो में रिंकू सिंह ने हिस्सा लिया है। और जूनियर लेवल पर वो मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

छोटे पर्दे से काम करना शुरू किया और सफलता पाई

Enter caption

WWE में डेब्यू से पहले सौरभ गुर्जर और रिंकू सिंह छोटे पर्दे में धमाल मचा चुके हैं। द मिलियन डॉलर आर्म का रिएलिटी शो रिंकू सिंह ने जीता था। इसी की बदौलत बेसबॉल में रिंकू सिंह को मौका मिला। वहीं स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार सौरभ गुर्जर निभा चुके हैं। भारत में वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। सौरभ मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इसके अलावा सौरभ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

एक मैच ने पूरी जिंदगी बदल दी

बहुत कम लोगों को पता है कि रिंकू सिंह और सौरभ सिंह ने साल 2017 में दुबई में हुए प्रतिभा खोल इवेंट में हिस्सा लिया था। 18 देशों से यहां अपनी प्रतिभा दिखाने रेसलर आए थे। इसमें हर तरह के प्रतिभागी शामिल थे।यहां इन दोनों ने सभी का मन मोह लिया था। इसके बाद से ही इनका WWE में करियर शुरू हुआ था। दुबई में हुए इस प्रतिभा खोज इवेंट्स के बाद ही ये दोनों स्पॉटलाइट में आए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्होंने AEW या इम्पैक्ट रेसलिंग में चैंपियनशिप जीती है

ग्लोबल स्केल पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं

WWE का बहुत बड़ा रूतबा पूरी दुनिया में है। सोशल मीडिया में हर प्लेटफॉर्म पर ये उपलब्ध है। WWE से बड़ा प्लेटफॉर्म कोई भी इस समय नहीं है। तो इस प्लेटफॉर्म पर ये दोनों भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए सभी लोगों की नजरें इनके ऊपर रहती हैं। भारत की संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। सौरभ और रिंकू सिंह WWE रिंग में पूरी तरह भारतीय पोशाक में नजर आते हैं। आने वाले समय में जब बड़ी जगह ये दोनों परफॉर्म करेंगे तब भी इसी पोशाक में नजर आएंगे। और इससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि भारत का परचम ये दोनों अपने ही अंदाज में आगे भी बढ़ाएंगे।

WWE में दोनों का लक्ष्य

जब भी कोई रेसलर WWE में साइन होता है तो उसके दिमाग में बहुत सारे लक्ष्य होते हैं। कोई अपनी कंट्री का नाम ऊंचा करने के लिए आता है तो कई लोग अपनी फैमिली के लिए यहां पर आते हैं। रिंकू सिंह और सौरभ की बात आती है तो इनका लक्ष्य एकदम साफ है। ये दोनों भारत की तरफ से पहले टैग टीम चैंपियन बनना चाहते हैं। और इससे WWE के बड़े पीपीवी रेसलमेनिया में डिफेंड करना चाहते हैं।

Quick Links