5 चीजें जो विंस मैकमैहन WWE कमेंट्री के दौरान सुनना पसंद नहीं करते हैं

Enter caption

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का इतिहास सभी को पता है। स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट की दुनिया में विंस मैकमैहन ने बहुत नाम कमाया है। विंस मैकमैहन WWE में अपने नियम बनाते हैं और कई चीजों में काफी सख्त होते हैं। कई शब्द ऐसे होते हैं जो विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आते हैं। और इनके ऊपर विंस मैकमैहन ने बैन लगाया हुआ है।

WWE के मालिक विंस मैकमैहन हैं। वो जो चाहते हैं वो यहां होता है। विंस मैकमैहन ने रेसलिंग शब्द को कई सालों तक बैन किया था। इस शब्द को कोई नहीं बोलता था। हाल ही में ये शब्द का इस्तेमाल किया गया है। रैंडी ऑर्टन और ऐज के बीच हुए मैच का नाम द ग्रेटेस्ट रेसलिंग मैच एवर का नाम दिया गया था। WWE प्रोग्राम में कई शब्द ऐसे हैं जो विंस मैकमैहन पसंद नहीं करते हैं। इनके ऊपर विंस मैकमैहन ने साफतौर पर बैन लगाया है। WWE में कमेंट्री का भी सबसे बड़ा रोल है। इससे ही मैच का माहौल बनता है। यहां भी विंस मैकमैहन ने कई शब्दों के प्रयोग में बैन लगाया हुआ है। तो आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में जो WWE कमेंट्री में विंस मैकमैहन सुनना पसंद नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो WWE सर्वाइवर सीरीज की रॉ टीम का हिस्सा हो सकते हैं

WWE कमेंट्री में विंस मैकमैहन "फैंस" शब्द को सुनना पसंद नहीं करते

अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो आप प्रोफेशनल रेसलिंग के फैन होंगे। विंस मैकमैहन के नजरिए से देखा जाए तो WWE के फैंस नहीं है। कंपनी हमेशा यूनिवर्स की बात करती है। WWE यूनिवर्स हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें WWE से जुड़ी सभी चीजें आ जाती है। और ये चीज विंस मैकमैहन ने ही कराई है।

जब WWE यूनिवर्स आया तो इसके बाद फैंस टर्म को WWE टेलीविजन से गायब कर दिया गया। विंस मैकमैहन WWE को हमेशा फैंस के नजरिए से नहीं देखते हैं। वो कहते हैं कि जो भी इससे प्यार करता है वो फैंस नहीं है। वो सब यूनिवर्स में आता है। कमेंट्री में ये सुनना विंस मैकमैहन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

फिउड

जब भी WWE सुपरस्टार्स की टेलीविजन पर स्टोरी चल रही होती है तो हमेशा राइवलरी का नाम दिया जाता है। अब किसी ने फिउड शब्द को नहीं सुना होगा। कमेंट्री डेस्क में हमेशा राइवलरी ही बोला जाता है। विंस मैकमैहन को ये शब्द बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस चीज के फैन विंस मैकमैहन नहीं है। हालांकि विंस मैकमैहन इस शब्द को क्यों पसंद नहीं करते ये बात किसी को नहीं पता। विंस मैकमैहन को लगता है कि राइवलरी शब्द का प्रयोग दो सुपरस्टार्स के बीच होना चाहिए। अब कमेंट्री टेबल पर इस शब्द का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: WWE सर्वाइवर सीरीज से पहले 5 बड़े टाइटल चेंज देखने को मिल सकते हैं

WWE टेलीविजन पर हॉस्पिटल शब्द का प्रयोग पूरी तरह बैन

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 में ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को एंबुलेंस मैच में हराकर WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। विंस मैकमैहन के हिसाब से इस एबुंलेंस का मतलब लोकल हॉस्पिटल से नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि विंस मैकमैहन को हॉस्पिटल टर्म पसंद नहीं है। WWE कमेंट्री में वो इसको सुनना पसंद नहीं करते हैं। जब भी बोला जाता है तो हमेशा लोकल मेडिकल फैसिलिटी की बात कही जाती है।

जब भी किसी सुपरस्टार को चोट लगती है तो कभी ये नहीं कहा जाता है कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। हमेशा लोकल मेडिकल फैसिलिटी शब्द का प्रयोग किया जाता है। एटीट्यूड एरा के समय में WWE में कई बार हॉस्पिटल के सैगमेंट दिखाए जाते थे। स्टोन कोल्ड और मैनकाइंड की स्टोरीलाइन में ये सबसे खास था। विंस मैकमैहन ने लेकिन बाद में इसे हटा दिया और फैंस के मनमुताबिक लोकल मेडिकल फैसिलिटी का नाम दिया।

फैक्शन

हाल के समय में WWE में बहुत सारी फैक्शन मौजूद हैं। रॉ ब्रांड में खासतौर पर ये देखा गया है। आपने गौर किया होगा रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस को हमेशा एक ग्रुप बोला जाता है। और ये ऑर्डर विंस मैकमैहन ने ही दिया है। विंस मैकमैहन को फैक्शन शब्द सुनना अच्छा नहीं लगता है। हालांकि फैक्शन का प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ा इतिहास रहा है। कई बड़े-बड़े फैक्शन यहां रहे हैं। हाल में ये बात सामने आई है कि विंस मैकमैहन इस टर्म के साथ नहीं है। विंस मैकमैहन का कहना है कि इसमें कई सुपरस्टार्स होते हैं तो इसे ग्रुप का नाम दिया जाना चाहिए। फैक्शन और रेसलिंग शब्द अब WWE में कम ही सुनाई देते हैं।

टाइटल शॉट और बैल्ट

WWE का साल 2008 का इंटरनल डॉक्यूमेंट लीक हुआ था। जिसमें विंस मैकमैहन ने कहा था कि उनके पास बैल्ट और स्ट्रैप नहीं है। विंस मैकमैहन ने कहा था कि उनके पास चैंपियनशिप है। अब WWE में कभी भी बैल्ट नहीं बोला जाता है। हमेशा चैंपियनशिप की बात कही जाती है। टाइटल शॉट शब्द से भी विंस मैकमैहन हमेशा नफरत करते हैं। 12 साल हो गए और ये ही प्रथा चली आ रही है हमेशा चैंपियनशिप्स या फिर चैंपियनशिप के लिए मौके की बात की जाती है। टाइटल शॉट और बैल्ट का नाम अब किसी ने नहीं सुना होगा। WWE टेलीविजन पर इसका इस्तेमाल नहीं होता है।