5 चीजें जिन्हें विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स को करने से मना किया

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने के सफर में विंस मैकमैहन को बहुत बड़े-बड़े त्याग करने पड़े हैं। विंस की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज WWE दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड्स में से एक है।

वो खुद भी WWE टीवी पर अलग-अलग किरदार में नजर आ चुके हैं। एटीट्यूड एरा में निभाए गए उनके द्वारा हील कैरेक्टर को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा। उन्हें प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे बड़े जीनियस की भी संज्ञा दी जाती है।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखने को मिली

इस लंबे सफर में विंस मैकमैहन कई चीजों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं, जिनमें खतरनाक मूव्स भी शामिल रहे। दूसरी ओर ऐसी भी कुछ चीजें रही हैं जिन्हें सुपरस्टार्स से विंस मैकमैहन ने करने के लिए मना कर दिया था। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें विंस सुपरस्टार्स को करते नहीं देखना चाहते थे।

विंस मैकमैहन ने डेनियल ब्रायन को 'वातवारण' शब्द का प्रयोग करने से रोका

साल 2018 में डेनियल ब्रायन ने हील टर्न लिया और स्मैकडाउन के एक एपिसोड में एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियन बने थे। उस समय डेनियल पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के लिए WWE को जिम्मेदार ठहराते थे और लगातार अपने प्रोमो में 'Environment' शब्द का प्रयोग कर रहे थे और विंस मैकमैहन इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें साथी रेसलर्स के साथ सफर करना बहुत पसंद था

डेनियल खुद कह चुके हैं कि, "उस समय अधिकारियों ने मुझे 'Environment' शब्द का प्रयोग ना करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि ये राजनीतिक मुद्दों में आ जाता है और हम राजनीति में नहीं पड़ना चाहते।"

ब्रायन ने तुरंत उस शब्द का प्रयोग करना बंद कर दिया था। उसके कुछ महीने बाद वो कोफी किंग्सटन के खिलाफ फ्यूड में शामिल हुए और रेसलमेनिया 35 में आखिरकार उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट गंवानी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 ड्रीम मैच जिन्हें आखिरी मोमेंट पर कैंसिल कर दिया गया था

सैथ रॉलिंस को कर्ब स्टॉम्प का उपयोग करने से रोका

सैथ रॉलिंस ने जब रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ को धोखा देकर हील टर्न लिया था। उस समय वो कर्ब स्टॉम्प को अपने फिनिशिंग मूव के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन WWE रेसलमेनिया 31 के बाद उन्होंने कर्ब स्टॉम्प का प्रयोग करना बंद कर दिया था।

रॉलिंस ने कहा था कि, "उन्होंने मुझे अन्य सुपरस्टार्स को स्टॉम्प लगाते देखा तो विंस मैकमैहन ने मुझसे कहा कि, 'मैं नहीं चाहता कि WWE का फ्यूचर टॉप सुपरस्टार ऐसे मूव का इस्तेमाल करे।'"

बिग ई से विंस मैकमैहन ने कमेंट्री टेबल पर पैनकेक्स फेंकने से मना किया

द न्यू डे WWE इतिहास की सबसे लोकप्रिय और सफल टैग टीमों में से एक रही है। एक समय पर बिग ई, कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स पैनकेक्स क्राउड की ओर फेंकते हुए एंट्री लेते थे।

After The Bell पॉडकास्ट में कोरी ग्रेव्स को दिए इंटरव्यू में बिग ई ने बताया था कि, "विंस ने हमसे कमेंट्री टेबल की तरफ पैनकेक्स फेंकने से मना किया था। हमने विंस मैकमैहन की बात मानी लेकिन जब हमारे दोबारा ऐसा करने पर विंस ने कुछ नहीं कहा तो हमने पैनकेक्स को फेंकना जारी रखा था।"

मिस्टर कैनेडी को मज़ाकिया अंदाज छोड़ने को कहा

मिस्टर कैनेडी
मिस्टर कैनेडी

मिस्टर कैनेडी ने हाल ही में Sportskeeda को दिए एक इंटरव्यू में एक ऐसे मौके के बारे में बताया जब विंस मैकमैहन ने उनसे मज़ाकिया अंदाज छोड़ने को कहा था। कैनेडी कॉमेडी अंदाज में प्रोमो दिया करते थे लेकिन ये विंस मैकमैहन को पसंद नहीं था।

उन्होंने कहा, "डेब्यू के समय मैं कॉमेडी अंदाज में प्रोमो दिया करता था लेकिन विंस मैकमैहन ने स्पष्ट शब्दों में मुझसे इस कॉमेडी कैरेक्टर को छोड़ने के लिए कहा था।"

कर्ट एंगल को चीजों को गंभीरता से लेने के लिए मना किया

WWE हॉल ऑफ फेमर अक्सर अपने फेसबुक पेज पर Q&A सेशन करते रहते हैं, जहां वो फैंस के सवालों के जवाब देते हैं। इसी तरह के एक सेशन में उन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा मिली सलाह के बारे में बताया था।

उन्होंने कहा, "WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने मुझसे कहा कि चीजों को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। केवल रिंग में उतरने के बाद अपने पररफॉरमेंस को एंजॉय करो और सब ठीक होगा।"