WWE दिग्गज जॉन सीना ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह के साथ शादी कर ली है। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने टैम्पा, फ्लोरिडा में शे शारियटज़देह के साथ प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया था।
दोनों ही पिछले एक साल से डेट कर रहे थे और अब कई सारी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सीना और शे 12 अक्टूबर को विवाह के बंधन में बंध गए थे। जॉन सीना ने अपने निजी जीवन को लोगों से दूर रखा है और प्रो रेसलिंग की दुनिया में बहुत कम लोग उनकी पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में जानते होंगे।
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने रचाई शादी, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
2019 में जॉन सीना और शे शारियटज़देह को 'डुलिटिल' के प्रीमियर पर WWE सुपरस्टार बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के साथ फोटो खींचाते हुए देखा गया था। इस दौरान रॉलिंस ने बताया था कि दोनों ही एक साथ काफी अच्छे दिखते हैं।
इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में कुछ ऐसी बातों के बारे में जो शायद आपको पता नहीं होगी।
#5 जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी नाम बनाया है
शे शारियटज़देह एक इंजीनियर है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिटिश कोलंबिया से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने इंजीनियरिंग के बारे में काफी बातें बताई है। उन्हें मैथ्स और फिजिक्स काफी ज्यादा पसंद था। उन्होंने कई अलग-अलग कारणों की वजह से इंजीनियरिंग करने का निर्णय लिया।
शे की लिंकेडीन प्रोफाइल से पता चलता है कि वो अभी Sonatype में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। इसके पहले वो Motorola Solutions में भी प्रोडक्ट मैनेजर रही हैं। इसके पहले वो 2014-15 में Alpha Technologies के लिए एप्लीकेशन इंजीनियर थीं। उनकी सफलताओं को देखकर साफ पता चलता है कि उनके पास सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि टैलेंट भी है।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब जॉन सीना ने WWE में अपने दुश्मनों की जमकर तारीफ की