5 बड़ी बातें जो इस हफ्ते SmackDown के जरिए WWE ने इशारों-इशारों में बताई

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट से हुई, जहां उन्होंने ऐज (Edge) को धमकी दी। इस बीच डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने भी एंट्री लेकर मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन को डरपोक कह दिया है।

इसके अलावा SmackDown में ओटिस (Otis) और चैड गेबल (Chad Gable), अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews), टमिना (Tamina) की बड़ी जीत के अलावा कई दिलचस्प सैगमेंट्स और मुकाबले भी देखे गए। इस बीच बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का धमाकेदार सैगमेंट देखा गया, जिसमें SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) भी शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 26 फरवरी, 2021

वहीं मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और जे उसो (Jey Uso) के बीच एक्शन से भरपूर मैच लड़ा गया, जो अनोखे अंदाज में फिनिश हुआ। शो में हुई सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो इस हफ्ते SmackDown के जरिए WWE ने बताई हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस की बेइज्जती करना पूर्व चैंपियन को पड़ा भारी

SmackDown में Fastlane की स्टोरीलाइन स्पष्ट रूप से नजर आई

इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत भी रोमन रेंस ने की और अंत भी उन्हीं के हाथों हुआ। शुरुआती सैगमेंट में उन्होंने अपनी तारीफ की, ऐज को Wrestlemania 37 से अपना नाम वापस लेने की भी धमकी दी। लेकिन उनके सैगमेंट में ऐज के बजाय डेनियल ब्रायन का दखल देखा गया।

इस बीच ब्रायन ने रेंस के सामने Fastlane 2021 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती रख दी है। वहीं जे उसो ने कहा कि ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच प्राप्त करने से पहले ब्रायन को उन्हें हराना होगा। चौंकाने वाली बात ये रही कि SmackDown के मेन इवेंट में ब्रायन vs उसो मैच डबल-काउंट आउट के रूप में समाप्त हुआ।

चाहे ब्रायन को जीत ना मिली हो, लेकिन ये तय हो चला है कि Fastlane 2021 में ट्राइबल चीफ को कौन चैलेंज करेगा। Fastlane के मैच में ऐज का दखल देखा जाना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी, क्योंकि ये Wrestlemania से पूर्व WWE का आखिरी पीपीवी होगा।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 26 फरवरी, 2021

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

क्या अपोलो क्रूज़ साल 2021 के उभरते हुए स्टार बनने वाले हैं?

जब WWE Draft 2020 में अपोलो क्रूज़ को SmackDown में भेजा गया, ऐसा प्रतीत होने लगा था कि क्रूज़ का पुश अब समाप्त हो चला है। इस हफ्ते क्रूज़ पूर्ण रूप से हील किरदार और नए लुक में नजर आए।

SmackDown में उनकी भिड़ंत शिंस्के नाकामुरा से हुई और संभव ही क्रूज़ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के अगले चैलेंजर बनने वाले हैं। अब सवाल है कि क्या क्रूज़ साल 2021 के सबसे उभरते हुए WWE सुपरस्टार्स में से एक साबित होंगे।

ओटिस का हील टर्न मिस्टीरियो फैमिली को पहुंचा रहा नुकसान

ओटिस और चैड गेबल अब ऑफ़िशियल तौर पर WWE में हील टर्न ले चुके हैं। गेबल, ओटिस के मेंटोर बने हुए हैं, जो उनके सामने राह प्रदर्शित करते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। हर बार की तरह इस बार भी SmackDown में रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को हार झेलनी पड़ी।

लगातार मैचों में मिल रही हार से ना केवल रे मिस्टीरियो की लीगेसी खतरे में पड़ सकती है बल्कि इससे डॉमिनिक के भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। क्या ओटिस को हील देने के चक्कर में WWE, मिस्टीरियो की परवाह नहीं कर रही।

सिजेरो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी किस दिशा में आगे बढ़ रही है

SmackDown में सैथ रॉलिंस ने एंट्री ली और उसके तुरंत बाद ही सिजेरो बाहर आ गए। स्विस सुपरस्टार को फिलहाल बड़ा पुश दिया जा रहा है और अच्छा मोमेंटम भी प्राप्त है, इसलिए Fastlane 2021 में रॉलिंस vs सिजेरो मैच का देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

हालांकि अभी इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि क्या ये स्टोरीलाइन Wrestlemania 37 तक जारी रहेगी, लेकिन ये जरूर अच्छी बात है कि सिजेरो को बेबीफेस किरदार में पुश दिलाने के लिए उन्हें सैथ रॉलिंस से बेहतर हील प्रतिद्वंदी नहीं मिल सकता था।

बियांका ब्लेयर ने Wrestlemania 37 के लिए अपने प्रतिद्वंदी को चुना

SmackDown में बियांका ब्लेयर ने Wrestlemania 37 के लिए Raw विमेंस चैंपियन असुका को छोड़ SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को अपनी अपोनेंट के तौर पर चुना है। दूसरी ओर असुका का सामना साल के बड़े शो में शार्लेट से हो सकता है।

ब्लेयर ने Wrestlemania 37 की ओर इशारा करते हुए अपनी बात को बैंक्स के सामने स्पष्ट रूप से रख दिया है। लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि साशा बैंक्स के मोमेंटम को देखते हुए क्या ब्लेयर Wrestlemania में चैंपियन बन पाएंगी।