5 चीज़ें जो WWE सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन के सामने नहीं कर सकते हैं 

What Makes Vince McMahon MAD?

WWE के CEO विंस मैकमैहन के बारे में एक बात तो साफ़ है और वो ये कि वह नियमों के हिसाब से ही चीज़ें करना पसंद करते हैं। मैकमैहन को नहीं पसंद कि कोई भी रेसलर उनके बनाये हुए नियमों को तोड़कर कोई चीज़ करे। ये सभी के लिए लागू होते हैं।

ये भी पढ़ें:- 2020 के 5 यादगार लम्हे जिन्हें देख WWE फैंस हैरान रह गए

अबतक मैकमैहन ने ऐसी कई चीज़ें WWE में बैन की हैं जोकि कोई भी रेसलर नहीं कर सकता है। अगर गलती से भी कोई इन नियमों को तोड़ता है तो उसपर फाइन लगाया जाता है और कुछ केसेस में तो उन्हें कंपनी से कुछ समय के लिए ससपेंड भी किया जाता है। इस आर्टिकल में ऐसी 5 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो कोई भी रेसलर विंस मैकमैहन के सामने नहीं कर सकता है।

#5 WWE रेसलर्स ट्वीटच या कैमियो जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं

WWE ने हाल ही में अपने रेसलर्स को एक नोटिस भेजा है कि अबसे वो किसी भी थर्ड पार्टी साइट में अपनी प्रोफाइल को बनाए नहीं रख सकते हैं। इसमें ट्वीटच और कैमियो जैसी साइट्स भी शामिल हैं। ट्वीटच पर लोग लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं जबकि कैमियो में फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से बात या मुलाकात कर सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 5 सबसे अजीब कपल्स

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लेटर के अनुसार एजे स्टाइल्स ने हाल में ही जो कमैंट्स पॉल हेमन के खिलाफ बनाए थे शायद उनके कारण मैकमैहन ने ऐसा करने का फैसला लिया है। स्टाइल्स ने अपने दोस्त कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ के WWE रिलीज़ के बाद से ही इसका दोषी हेमन को बताया है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

हाल में ही ये खबर भी आई थी कि अबसे WWE अपने सुपरस्टार्स का सोशल मीडिया अकाउंट भी मैनेज करेगी और उससे बनने वाले पैसे का कुछ हिस्सा रेसलर्स को दे दिया जायेगा। फैंस इंटरनेट पर इस फैसले को लेकर काफी आलोचना कर रहे हैं।

#4 रेफरी का नाम नहीं ले सकते हैं

Refereee Mike Chioda says he was fired by WWE after 6 months of rehabbing  an injury | Wrestling News

विंस मैकमैहन को किसी भी रेफरी का नाम सुनना पसंद नहीं है। हाल में ही WWE के पूर्व रेफरी माइक चिओडा ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान बताई। वह टॉक इस जैरिको पॉडकास्ट के मेहमान थे जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

दरअसल एक बार जब मैकमैहन बैकस्टेज बात कर रहे थे तब एक रेफरी का नाम लगातार लिया जा रहा था। मैकमैहन को नहीं पता था कि ये नाम किसका है और फिर उन्हें पता लगा ये नाम रेफरी का है। उन्होंने फिर एकदम से कहा कि अबसे कोई भी रेफरी का नाम नहीं लेगा।

#3 छींक नहीं सकते

WWE Rumors: Hall Of Famer Recalls Vince McMahon's Reaction To People  Sneezing

विंस मैकमैहन अपने रेसलर्स से ये उम्मीद करते हैं कि वो उनके सामने छींकेंगे नहीं। उन्हें इससे काफी नफरत। अगर गलती से वह खुद कभी किसी के सामने छींक देते हैं तो वह काफी शर्मिंदा हो जाते हैं। अगर कोई रेसलर उनके सामने ऐसा कर दें तो उन्हें विंस के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

#2 हाउस शो और प्रो रेसलिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल मना है

WWE House Show Results, Winnipeg - 9/30/17

WWE में शब्दों के इस्तेमाल पर भी काफी सारे नियम हैं। कंपनी में कोई भी रेसलिंग, रेसलर, प्रो रेसलिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। रेसलर्स को सुपरस्टार्स कहना है जबकि प्रो रेसलिंग को स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट। कमेंटेटर्स को भी हॉस्पिटल जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। इसकी जगह लोकल मेडिकल फैसिलिटी कहना पड़ता है। हाउस शो को लाइव इवेंट्स कहा जाता है।

मैकमैहन ने ये सभी नियम इसलिए बनाए हैं ताकि उनकी कंपनी की रेपुटेशन को कोई भी नुक्सान न हो।

#1 विंस मैकमैहन से मज़ाक करना रेसलर्स को भारी पड़ सकता है

We Finally Know Why Titus O'Neil Grabbed Vince McMahon's Arm

विंस मैकमैहन से मज़ाक करना किसी भी रेसलर को भारी पड़ सकता है। 2016 में टाइट्स ओ'नील ने मैकमैहन का हाथ पकड़ लिया था ताकि स्टैफनी मैकमैहन उनसे पहले जा सके। सभी के सामने तो मैकमैहन ने कुछ नहीं कहा मगर बैकस्टेज जाते ही उन्होंने टाइट्स पर जुर्माना लगाया और फिर उन्हें ससपेंड भी कर दिया गया।

फैंस इस फैसले पर उनकी आलोचना करने लगे और इस वजह से ही उनके सस्पेंशन को 90 दिनों से हटाकर 60 दिनों तक का कर दिया गया था।

Quick Links