5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने अपना कैरेक्टर तोड़कर सबको चौंकाया

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को WWE के इतिहास का सबसे बड़ा और ताकतवर सुपरस्टार माना जाएगा। ब्रॉक ने काफी कम समय में WWE में सफलता हासिल की थी और कई सारे दिग्गजों को हराया था। इसके बाद उन्होंने WWE के बाहर जाकर भी काम किया और नाम कमाया। 2012 में उनका रिटर्न हुआ और वो ज्यादा बड़े सुपरस्टार बन गए।

ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुए हैं और वो WWE के मेन इवेंट सिन का मुख्य हिस्सा रहे हैं। इस समय वो WWE में नहीं है लेकिन फिर भी वो काफी ज्यादा चर्चा का विषय है। वो पिछले 18 साल से WWE के टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने इस दौरान काफी सारे बदलाव किये हैं।

पिछले 8 सालों में वो अलग ही स्टार के रूप में सामने आए हैं। ब्रॉक लैसनर को देखकर लगता है कि वो हमेशा ही सुपरस्टार्स को तबाह करते हैं लेकिन कभी-कभी लाइव टेलीविजन पर द बीस्ट काफी मनोरजंक अंदाज में नजर आ चुके हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 मौकों के बारे में जब ब्रॉक लैसनर ने अपना कैरेक्टर तोड़ा और सबको चौंका दिया।

5- जब ब्रॉक लैसनर ने Raw में फैंस से हाथ मिलाए

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर काफी अलग सुपरस्टार है और वो ज्यादा लोगों के करीब रहना पसंद नहीं करते। इस वजह से वो रिंगसाइड पर मौजूद सुपरस्टार्स से हाथ भी नहीं मिलाते। साथ ही हील स्टार्स ऐसा नहीं करते।

2017 में सर्वाइवर सीरीज पीपीवी के बिल्डअप के दौरान Raw के एपिसोड में हेमन ने अपना जबरदस्त प्रोमो कट किया। इसके बाद वो रिंग से जाने लगे और इस दौरान रिंगसाइड पर छोटे बच्चे बैठे हुए थे। ब्रॉक लैसनर ने यहां अपना हील कैरेक्टर तोड़ा और उन छोटे बच्चों से हाथ मिलाया।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप या WWE चैंपियनशिप के लिए मौका जरूर मिलना चाहिए

4- जब ब्रॉक लैसनर ने बड़े स्टार्स के साथ डिनर किया

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर काफी प्राइवेट सुपरस्टार है और वो किसी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। इस वजह से बैकस्टेज उनके काफी कम दोस्त है। 2018 में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल पीपीवी देखने को मिला था।

इस दौरान सुपरस्टार्स सऊदी अरब गए थे। इस दौरान एक वीडियो सामने आयी जहां ब्रॉक लैसनर रिंग में अपने सबसे बड़े विरोधी द अंडरटेकर और कर्ट एंगल के साथ बात करते हुए नजर आए। वो यहां काफी अच्छे मूड में थे।

3- जब ब्रॉक लैसनर ने MVP के थीम सॉन्ग पर डांस किया

youtube-cover

रॉयल रंबल 2020 काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने धमाका किया था। मैच के दौरान MVP का रिटर्न हुआ था और इस दौरान ब्रॉक लैसनर रिंग में मौजूद थे।

MVP अपनी एंट्री कर रहे थे और इस दौरान ब्रॉक लैसनर अपने बीस्ट वाले गिमिक से बाहर आ गए। साथ ही वो MVP के थीम सॉन्ग पर नाचने लगे।

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार्स की एक फैन के तौर पर कुछ ऐसी फोटो जो आपको जरूर देखनी चाहिए

2- जब ब्रॉक लैसनर और आर-ट्रुथ रिंग में आमने-सामने आए

youtube-cover

आर-ट्रुथ WWE के सबसे मजेदार सुपरस्टार है। वो जब भी टीवी पर आते हैं तो काफी ज्यादा हँसाते हैं। जनवरी 2020 में Raw के एक एपिसोड में आर-ट्रुथ और ब्रॉक लैसनर रिंग में एक-साथ नजर आए।

इस सैगमेंट में आर-ट्रुथ ने ब्रॉक लैसनर को काफी हँसाया और इसके चलते लैसनर अपने कैरेक्टर को जारी नहीं रख पाए। साथ ही हँसने लगे। ये सैगमेंट काफी ज्यादा यादगार साबित हुआ था।

1- जब ब्रॉक लैसनर ने मैच से पहले द अंडरटेकर का हौसला बढ़ाया

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 30 में अंडरटेकर को हराकर स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद हर कोई इस चीज़ से नाखुश था। खैर, रेसलमेनिया 31 में द अंडरटेकर का सामना ब्रे वायट से हुआ था।

इस मैच के पहले बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। ये काफी शॉकिंग चीज़ थी और उन्होंने कैरेक्टर से बाहर आकर ये चीज़ की। इसके साथ ही वो जॉन सीना के साथ बैठकर टेकर मैच देखते हुए भी नजर आए।

ये भी पढ़ें:- WWE द्वारा की गई 5 चौंकाने वाली चीजें जिन्होंने फैंस को निराश किया