5 रेसलर्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स के कहने पर साइन किया था

WWE सुपरस्टार्स
WWE सुपरस्टार्स

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रेसलिंग जगत के सबसे विवादित लोगों में से एक हैं। हालांकि, इस बात पर कोई बहस नहीं की जा सकती है कि उनसे बेहतर बिजनेस की समझ शायद ही किसी के पास होगी। मैकमैहन कई सालों से इतनी बड़ी कंपनी को चला रहे हैं और अपने पिता की कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने रेसलिंग को नया जीवन देने का काम किया था।

यह भी पढ़ें: WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को शुरुआत में मेरे ऊपर भरोसा नहीं था

भले ही मैकमैहन ने अधिकतर उपलब्धियां अकेले ही हासिल की हैं, लेकिन WWE के कुछ लोगों ने भी उन्हें कंपनी को सही से चलाते रहने देने में मदद की है। अधिकतर मौकों पर मैकमैहन को कुछ टैलेंट्स को लेकर श्योर होना होता है। एक नजर उन पांच मौकों पर जब किसी टैलेंट को साइन करने के लिए WWE के लोगों ने मैकमैहन को राजी किया था।

#5. WWE टैग टीम लैजेंड्स हार्डी बॉयज को साइन करने के लिए विंस रुसो ने मैकमैहन को किया था राजी

एक समय ऐसा था जब मैट और जैफ हार्डी लाइव शो में परफॉर्म करते थे और WWE कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के सपने देखते थे। पिछले कुछ दशकों में द हार्डी बॉयज WWE के टैग टीम डिवीजन के लेजेंड्स बन चुके हैं। पूर्व WWE राइटर विंस रुसो ने इन दोनों युवाओं के टैलेंट्स को पहचान लिया था। रुसो ने खुलासा किया था कि उन्होंने ही विंस को इन सुपरस्टार्स को साइन करने के लिए राजी किया था।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें काफी जल्दी NXT से मेन रोस्टर में भेज दिया गया

"अधिकतर लोगों को यह पता नहीं है। मैं वह व्यक्ति था जिसने विंस के लिविंग रूम में बैठकर उनसे हार्डीज को एक कॉन्ट्रैक्ट देने की बात कही थी। उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलने के पहले ही मुझे ऐसा लग रहा था कि विंस की उम्र बढ़ गई है और उन्हें कूलनेस फैक्टर नहीं दिखाई दे रहा है। आपको पता है कि मैं काफी युवा था और मैं चाहता था कि उन्हें हर हाल में कॉन्ट्रैक्ट मिले।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 रैंडी ऑर्टन को साइन करने के लिए जिम रॉस ने किया था विंस को राजी

WWE में रैंडी ऑर्टन दो दशक से अधिक का समय बिता चुके हैं और कंपनी के सबसे अधिक सफल रेसलर्स में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके पिता बॉब ऑर्टन के कारण वह WWE में आए हैं। जिम रॉस ने हाल ही में खुलासा किया था कि ऑर्टन को कॉन्ट्रैक्ट देने से पहले विंस मैकमैहन की कुछ शर्तें थी।

#3 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को साइन करने के लिए ब्रेट हार्ट ने किया था राजी

WWE में ब्रेट हार्ट का कद इतना बड़ा था कि विंस उनसे सलाह लेते थे। हाल ही में वह स्टोन कोल्ड के पोडकास्ट में नजर आए थे। वहीं पर उन्होंने खुलासा किया था स्टोन कोल्ड को WWE में लाने के पीछे वह मुख्य कारण थे।

उस समय ऑस्टिन ECW के लिए परफॉर्म कर रहे थे और विंस मैकमैहन ने हार्ट से उनकी सलाह मांगी थी। हिटमैन के हिसाब से ऑस्टिन कंपनी के लिए अच्छी साइनिंग होते।

#2 पूर्व WWE विमेंस चैंपियन गेल किम को साइन करने में जिम रॉस ने विंस को किया था राजी

WWE में नए टैलेंट्स को लाने के लिए विंस मैकमैहन ने जिम रॉस पर काफी भरोसा किया है। रॉस एक महिला को टीम में लाए थे और वह थीं गेल किम। वर्तमान इम्पैक्ट रेसलिंग हॉल ऑफ फेमर किम को साइन कराने के लिए रॉस ने विंस को काफी मनाया था। रॉस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने विंस को राजी किया था।

#1 पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को साइन करने के लिए ट्रिपल एच ने विंस को किया था राजी

एजे स्टाइल्स ने अपने करियर के शुरुआत में ही WWE के ऑफर को ठुकराया था। स्टाइल्स ने इम्पैक्ट रेसलिंग में खूब नाम कमाया और फिर 2016 में वह WWE में आए थे। बहुत जल्द ही स्टाइल्स को WWE चैंपियनशिप थमा दी गई और तब से ही वह कंपनी के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक हैं।

कई जगहों पर अच्छा नाम कमा लेने के बावजूद स्टाइल्स को साइन करने वाले विंस नहीं थे। 2018 में स्टाइल्स ने खुलासा किया था कि ट्रिपल एच ने उन्हें साइन किया था।