5 तरीके जिससे हम्बर्टो कारिलो को अगला रे मिस्टीरियो WWE बना सकती है

हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

डब्लू डब्लू ई (WWE) को पूरी दुनिया में फैंस पसंद करते हैं। इसी वजह से कंपनी हमेशा से ही दुनिया भर के स्टार्स को जोड़ने की कोशिश करती हैं। हाल के समय में WWE लगातार मेक्सिको के फैंस के लिए भी कई नए स्टार्स की खोज कर रही हैं, लेकिन अभी तक वो इसमें सफल नहीं हुए हैं। WWE के लिए अभी तक रे मिस्टीरियो ही मेक्सिको के फैंस के लिए सबसे बड़े स्टार रहे हैं। इसी वजह से WWE अभी भी उन्ही को कंपनी में चाहती हैं। हालांकि अब WWE के पास हम्बर्टो कारिलो को कंपनी का अगला रे मिस्टीरियो बनाने का मौका होगा। तो आइए जानते हैं वो 5 रास्ते जिसकी मदद से कंपनी उन्हें रे मिस्टीरियो बना सकती है।

#5 उन्हें लगातार पुश दे कर

205 लाइव के दौरान रिंग में हम्बर्टो कारिलो
205 लाइव के दौरान रिंग में हम्बर्टो कारिलो

पिछले कुछ समय में WWE लगातार अपने नये स्टार्स को इसी वजह से पुश नहीं दे रहा है क्योंकि वो फैंस से जुड़़ नहीं पा रहे हैं। लेकिन किसी भी सुपरस्टार के लिए बहुत मुश्किल हैं कि किसी नये ब्रांड में आने के बाद से फैंस उसे पसंद करने लगे। ऐसे में अगर WWE हम्बर्टो कारिलो को बड़े स्टार के रूप में देखता है तो उन्हें हम्बर्टो कारिलो को लगतार पुश देना होगा। इसमें कोई भी शक नहीं है कि हम्बर्टो कारिलो इन रिंग में काफी ज्यादा अच्छे हैं और वो किसी भी स्टार के साथ एक अच्छा मैच दे सकते हैं लेकिन कंपनी को उन्हें थोड़ा समय देना होगा ताकि वो फैंस के साथ जुड़़ सके।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज: बतिस्ता और nWo को किया जाएगा हॉल ऑफ फेम 2020 में शामिल

इसके अलावा WWE को उन्हें किसी अच्छे फ्यूड में बुक करना होगा ताकि वो अपने किरदार का विस्तार कर सके। इससे भी फैंस उन्हें ज्यादा से जुड़ पाएंगे।

#4 किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़ने पर

Humberto Carrillo made his pro wrestling debut in 2012

रैंडी ऑर्टन, ट्रिपल एच, द रॉक और रोमन रेंस सभी बड़े स्टार्स ने अपने करियर की शुरुआत में किसी न किसी ग्रुप की मदद ली हैं। ग्रुप से जुड़़ने के बाद से वो लगातार टीवी पर नजर आएंगे और फैंस का ध्यान उनकी और जाएगा। इसके अलावा ग्रुप में जुड़़ने से उन्हें प्रोमो करने में भी आसानी होगी। ऐसे में अगर WWE उन्हें कंपनी का बड़ा स्टार बनाना चाहती हैं तो वो उन्हें किसी ग्रुप का हिस्सा बना सकते हैं।

#3 उन्हें खुद ही उनके किरदार का विस्तार करने दें

हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

WWE पिछले कुछ समय में अपने स्टार को ओवरपुश दे रहा है, जिस वजह से स्टार खुद अपने किरदार का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से उन्हें फैंस का समर्थन नहीं मिल रहा है। जिस वजह से अगर WWE हम्बर्टो कारिलो को कंपनी का मेगास्टार बनाना चाहती है तो उन्हें हम्बर्टो को किरदार को लेकर छूट देनी होगी, ताकि वो अपने किरदार को आगे ले जा सके ताकि फैंस उन्हें जुड़ सके।

#2 अंडरडॉग की तरह बुक करके

सैथ के साथ हम्बर्टो कारिलो
सैथ के साथ हम्बर्टो कारिलो

WWE अगर हम्बर्टो कारिलो को अगला रे मिस्टीरियो बनाना चाहती हैं तो उन्हें एक अंडरडॉग की तरह ही बुक करना होगा। हम्बर्टो कारिलो को भी अपने आयडल रे मिस्टीरियो की तरह हर मौके के लिए लड़ते हुए दिखाना होगा। ताकि फैंस को ये ना लगे कि कंपनी उन्हें सब कुछ देना चाहती हैं। इसी वजह से हाल के समय में सैथ को फैंस की तरफ से मिक्स्ड रिएक्शन मिलने लगे थे क्योंकि फैंस को वो अंडरडॉग नहीं लग रहे थे।

#1 हील टर्न

205 के दौरान हम्बर्टो कारिलो
205 के दौरान हम्बर्टो कारिलो

हल्क होगन को छोड़ कर कोई भी स्टार WWE का फेस बनाने से पहले हील रहा है। द रॉक, ट्रिपल एच, स्टोन कोल्ड से लेकर जॉन सीना और रोमन रेंस सब अपने करियर की शुरुआत में हील थे। ऐसे में कंपनी को अब हम्बर्टो कारिलो को एक हील टर्न देना होगा ताकि फैंस को उनके डार्क कैरेक्टर का भी पता चल सके। उनके इस टर्न से फैंस का ध्यान उनकी और जाएगा और वो उसके बाद फेस टर्न ले सकते हैं।