5 तरीके जिनसे WWE को रोमन रेंस को एक बेबीफेस नहीं बनाना चाहिए

तरीके जिनसे WWE रोमन रेंस को एक बेबीफेस बना सकती है
तरीके जिनसे WWE रोमन रेंस को एक बेबीफेस बना सकती है

WWE ने फैंस की बातों को पाँच साल पहले नहीं माना था लेकिन फिर वक्त बदला और कंपनी ने उनकी गैरमौजूदगी में उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। 2020 ने एक सुपरस्टार के करियर को बेहतर बनाने में एक अहम योगदान निभाया। ऐसे में क्या अब उन्हें वापस बेबीफेस बनाया जाना चाहिए?

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Hell in a Cell 2021 में वापसी कर सकते हैं

ये एक सवाल है जो रोमन रेंस के बारे में सोचा जाना चाहिए क्योंकि वो एक हील के तौर पर सबको काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इस समय ऐसी खबरें हैं कि विंस इन्हें एक बेबीफेस बनाना चाहते हैं। अगर वो ऐसा करना भी चाहते हैं तो क्या ये मुमकिन हो पाएगा। क्या इससे उनके किरदार पर कोई बुरा असर पड़ेगा? अगर नहीं, तो आइए आपको बताते हैं वो तरीके जिनसे WWE को रोमन रेंस को एक बेबीफेस नहीं बनाना चाहिए।

#5 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को अपने भाइयों से धोखा मिले

रोमन रेंस को अपने भाइयों से धोखा मिले
रोमन रेंस को अपने भाइयों से धोखा मिले

रोमन रेंस ने पिछले साल के Clash of Champions और Hell In A Cell में जे उसो पर काफी अटैक किया जिसके बाद जिमी उसो को Hell In A Cell में मैच के दौरान रिंग में आकर अपने कजिन को अटैक रोकने के लिए कहना पड़ा। इसके बाद जे ने रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मान लिया जो रोमन रेंस के किरदार को फायदा पहुँचा रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 अनोखी टैग टीम जिन्हें आप नहीं जानते WWE में चैंपियनशिप जीत चुके हैं

जिमी उसो ने आते ही इस बात का विरोध किया और वो रोमन रेंस के निशाने पर रहते हैं। उसो बंधुओं को अपने कजिन पर अटैक नहीं करना चाहिए और उन्हें अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। इससे रोमन रेंस के किरदार को कोई फायदा नहीं मिलेगा और इसलिए ऐसा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE को 2 कारणों से ब्रैंड स्प्लिट को खत्म कर देना चाहिए और 3 क्यों ऐसा नहीं होना चाहिए

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

#4 रोमन रेंस को बेबीफेस दिखाकर पुरानी गलतियों को दोहराना

बेबीफेस दिखाकर पुरानी गलतियों को दोहराना
बेबीफेस दिखाकर पुरानी गलतियों को दोहराना

रोमन रेंस को एकदम से बेबीफेस बना देने से WWE शो, किरदार और कहानी को नुकसान पहुंचाएगी। ऐसे में क्या हो अगर कंपनी उस तरीके को अपनाए जिसकी मदद से उसने पहले बतिस्ता को एक बेबीफेस बनाया था और उससे उसे फायदा भी देखने को मिला था। रोमन रेंस के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए।

रोमन रेंस को पहले अपने एक्सप्रेशन, अंदाज, अप्रोच एवं अन्य तरीकों को ऐसा रखना होगा जो उन्हें एक बेबीफेस की तरह दर्शाए। इसके बाद धीरे धीरे बदलाव करते हुए किरदार को सबके बीच रखा जाए ताकि किसी को हैरानी ना हो। कंपनी उस गलती को नहीं दोहराना चाहेगी जिससे उसको नुकसान हो।

#3 सैथ रॉलिंस अपने शील्ड के साथी रोमन रेंस पर अटैक कर दें

सैथ रॉलिंस अपने शील्ड के साथ रोमन रेंस पर अटैक कर दें
सैथ रॉलिंस अपने शील्ड के साथ रोमन रेंस पर अटैक कर दें

शील्ड का बिखराव ही इस स्थिति में हुआ था जब सैथ एक हील और रेंस एक बेबीफेस बन गए थे। 2014 में द अथॉरिटी के प्लान बी को फैंस अब नहीं देखना चाहेंगे और वो एक सही कदम भी नहीं होगा। ऐसे में एक तरीका है जिससे इस लड़ाई को करवाया जा सकता है और वो हर तरह से सही भी रहेगा।

रॉलिंस एक हील हैं और वो अपने हील किरदार को आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं ऐसा किया जाए कि रेंस को कारणवश एक बेबीफेस बनना पड़े और रॉलिंस उनका मजाक बनाएं। इस बातचीत से रोमन रेंस आहत हो जाएंगे और वो रॉलिंस पर अटैक कर देंगे जिससे एक अच्छी कहानी को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

#2 रोमन रेंस रिंग से दूर हो जाएं और एक बेबीफेस के तौर पर वापसी करें

रिंग से दूर हो जाएं और एक बेबीफेस के तौर पर वापसी करें
रिंग से दूर हो जाएं और एक बेबीफेस के तौर पर वापसी करें

रोमन रेंस से पहले इस आइडिया को कई रेसलर्स पर आजमाया गया है और उसके नतीजे बेहद संतोषजनक रहे हैं। ऐसे में अगर WWE इसी फॉर्मूले को अपनाती है तो वो सही रहेगा, पर क्या वाकई में ये एक सही कदम है? रेंस एक ऐसे रेसलर हैं जिनका SmackDown में हर हफ्ते रहना बेहद जरूरी है।

इसलिए किरदार में हल्के बदलाव करके इन्हें धीरे धीरे बेबीफेस बनाया जाए तो वो अच्छा रहेगा। ऐसा ना करने से कहानी को नुकसान होगा और इनके किरदार को जो नुकसान होगा वो एक अलग बात है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं एक ऐसे तरीके पर जो शायद इन सबसे ज्यादा कारगर हो।

#1 रोमन रेंस के लिए द शील्ड का फिर से स्थापित ना होना

द शील्ड का फिर से स्थापित होना
द शील्ड का फिर से स्थापित होना

शील्ड के वो दिन फैंस को आज भी याद होंगे जब रॉलिंस, रेंस और एम्ब्रोज़ एक साथ आकर किसी भी रेसलिंग ग्रुप या रेसलर पर भारी पड़ते थे। ये वो दौर था जिससे सबको लाभ हुआ लेकिन अब जब एम्ब्रोज़ कंपनी के साथ नहीं हैं तो क्या ऐसे में इन दोनों को साथ आकर शील्ड को वापस से बनाना चाहिए।

अगर सही मायनों में देखा जाए तो ये सिर्फ एक नॉस्टेल्जिया बनाएगा और उसके अलावा आपको इस एसोसिएशन से और कुछ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए कंपनी को इस आईडिया को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि वो रोमन रेंस के किरदार को खराब कर देगा जो किसी भी रूप में सही नहीं है।