5 WCW सुपरस्टार्स जो कभी WWE में नहीं आ पाए 

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन

1990 के दशक के आखिरी कुछ सालों में डब्लू डब्लू ई (WWE) और WCW के बीच आगे निकलने की रेस लगी हुई थी। लेकिन प्रो रेसलिंग यूनिवर्स तब चौंक उठा जब WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने 2001 में घोषणा की कि उन्होंने WCW को खरीद लिया है।

इसके बाद विंस कई WCW सुपरस्टार्स को WWE में लेकर आए और आगे चलकर वो बड़े स्टार्स भी बने। लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें विंस ने WCW को खरीदने के बाद कभी WWE के लिए साइन नहीं किया था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिनके WWE चैंपियन बनने की किसी को उम्मीद नहीं थी

ला पार्का कभी WWE में नहीं आए

ला पार्का
ला पार्का

ला पार्का को उस समय के सबसे टैलंटेड क्रूज़रवेट सुपरस्टार्स में गिना जाता था और उन्हें अपने अनोखे कॉस्ट्यूम के लिए भी पहचान मिली थी। क्योंकि वो ऐसा कॉस्ट्यूम पहनकर आते रहे जिसपर हड्डियों का ढांचा छपा होता था।

WWE द्वारा WCW के बिकने से कुछ महीने पहले ही उन्होंने कंपनी को छोड़ा था और WCW के पतन के बाद विंस को भी उनमें कोई दिलचस्प नजर नहीं आई इसलिए वो कभी WWE में आ ही नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: WWE बैकलैश पीपीवी के 5 सबसे यादगार पल

स्टीवी रे

स्टीवी रे
स्टीवी रे

एक समय था जब बुकर टी और स्टीवी रे ने एकसाथ मिलकर 10 बार WCW वर्ल्ड टैग टीम टाइटल को अपने नाम किया था। WCW को खरीदने के बाद बुकर टी को WWE से ऑफर मिला और आगे चलकर वो लैजेंड इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक साबित हुए।

दुर्भाग्यवश स्टीवी रे को WWE में कभी अपना जौहर दिखाने का मौका नहीं मिल पाया और कुछ समय बाद ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के मैच में दखल दे सकते हैं

वैम्पीरो WWE के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते थे

वैम्पीरो
वैम्पीरो

वैम्पीरो का खतरनाक लुक WWE के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता था। उन्होंने 1998 से लेकर 2001 तक WCW में काम किया और उनका कैरेक्टर स्टिंग से काफी हद तक मेल खाता था।

वैम्पीरो खुद कह चुके हैं कि जब उन्हें पता चला कि विंस ने WCW को खरीद लिया है, उस समय वो अस्पताल में उपचार करा रहे थे और उन्हें ये भी पता चला था कि विंस का उन्हें साइन करने का कोई प्लान नहीं है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE कपल्स जिन्होंने अपने रिश्ते को फैंस से छिपाने की कोशिश की

एलेक्स राइट

एलेक्स राइट
एलेक्स राइट

1994 में WCW के जर्मनी के टूर के दौरान कंपनी के अधिकारियों की नजर में आए और तभी उनके WCW करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने WCW में क्रूज़रवेट टाइटल, टैग टीम टाइटल और भी कई अन्य टाइटल्स जीते थे।

राइट ने बाद में खुलासा किया कि WWE द्वारा ऑफर ना मिलने से वो काफी निराश हो गए थे। कुछ साल बाद यानी 2009 में उन्होंने खुद की रेसलिंग कंपनी खोली जिसे उन्होंने New European Championship Wrestling नाम दिया था।

शार्क बॉय के मूव्स WWE फैंस को प्रभावित का सकते थे

शार्क बॉय को अपने हाई मूव्स के कारण पहचान मिली
शार्क बॉय को अपने हाई मूव्स के कारण पहचान मिली

शार्क बॉय ने 1999 में WCW के साथ डील साइन की थी लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें रिलीज़ भी कर दिया गया था। उनके गज़ब के हाई-फ्लाइंग मूव्स WWE फैंस के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बन सकते थे लेकिन उन्हें पहले तो WCW में ही मौके नहीं मिल पाए और फिर ना ही WWE द्वारा कोई ऑफर मिला।

साल 2002 में उन्होंने TNA की राह चुनी और करीब एक दशक तक इसी रेसलिंग कंपनी में काम करते रहे। वो अपने करियर में रे मिस्टीरियो, चावो गुरेरो और ताजिरी जैसे सुपरस्टार्स के साथ क्लासिक मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन बैकलैश पीपीवी में हमेशा पुश देते हैं