5 बड़े मैच जिनमें जीत दर्ज करने के बाद ड्रू मैकइंटायर सही मायने में WWE के टॉप स्टार बने

WWE
WWE

ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है। वो दो बार WWE चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने रॉयल रंबल (Royal Rumble) जीता है और वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। इस सुपरस्टार्स ने अपनी मेहनत और रेसलिंग स्किल्स से WWE में खास जगह बनाई है। पूर्व WWE चैंपियन ने अगस्त 2009 में डेब्यू किया था और इसके बाद वो मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होना चाहिए

2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। कुछ सालों तक इंडिपेंडेंट सिन में मेहनत करने के बाद अप्रैल 2017 में उनकी वापसी हुई। इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। WWE ने मैकइंटायर के टैलेंट को पहचाना और उन्हें अगला टॉप स्टार बनाने का निर्णय लिया। ड्रू ने WWE में कई बड़ी जीत दर्ज की है और इसलिए इस आर्टिकल में हम ड्रू मैकइंटायर की WWE में 5 सबसे बड़ी जीत के बारे में बात करेंगे।

5- WWE में ड्रू मैकइंटायर की डॉल्फ ज़िगलर पर जीत

ड्रू मैकइंटायर और डॉल्फ ज़िगलर.
ड्रू मैकइंटायर और डॉल्फ ज़िगलर.

NXT से मेन रोस्टर पर आने के बाद Raw में वो डॉल्फ ज़िगलर के साथ दिखाई देते थे। दोनों ने 2018 तक साथ काम किया। मैकइंटायर ने कुछ समय बाद ज़िगलर का साथ छोड़ दिया। वो बॉबी लैश्ले और किंग कॉर्बिन के साथ दिखाई देने लग गए थे। खैर, दुश्मनी को खत्म करने के लिए 2019 में Raw के पहले एपिसोड में एक स्टील केज मैच देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का Money In the Bank मैच में किया गया सबसे बड़ा धोखा, 7 WWE सुपरस्टार्स के सपने को तोड़ते हुए रचा था इतिहास

मैकइंटायर का इस पूरे मैच में दबदबा रहा था। डॉल्फ ज़िगलर ने मूव्स को बेहतर दिखाने में मदद की और इस मैच ने मैकइंटायर को काफी ज्यादा ताकतवर दिखाया था। इस जबरदस्त मैच में ज़िगलर की हार देखने को मिली थी। मैकइंटायर ने अपने फिनिशर क्लेमोर की मदद से ज़िगलर को धराशाई किया था और एक अहम जीत दर्ज की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- ड्रू मैकइंटायर की सैथ रॉलिंस पर जीत

ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस
ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस

ड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania में चैंपियन बनने के बाद WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच Money in the Bank 2020 में मैच देखने को मिला था। इस मैच से पहले ही काफी उम्मीद थी और दोनों सुपरस्टार्स ने उम्मीद के अनुसार ही काम किया।

दोनों के मुकाबले को 2020 के सबसे शानदार मैचों में गिना जाएगा। दोनों सुपरस्टार्स के बीच 19 मिनट तक फाइट चली। इस मैच में मैकइंटायर को जबरदस्त टक्कर मिली क्योंकि रॉलिंस के पास जबरदस्त अनुभव था। इसके बावजूद मैच के अंत में ड्रू ने सैथ रॉलिंस पर क्लेमोर किक लगाई और जीत दर्ज की।

3- ड्रू मैकइंटायर की गोल्डबर्ग पर जीत

ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग
ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग

Royal Rumble 2021 में ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग के बीच मैच देखने को मिला था। ड्रू इस मैच में अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे। दोनों का मैच काफी अच्छा रहा था जबकि लग रहा था कि शायद मैच खास नहीं रहेगा। इस मैच में गोल्डबर्ग के रूप में ड्रू मैकइंटायर के सामने बड़ी चुनौती थी।

इसके बावजूद उन्होंने इस मैच के अंत में दिग्गज पर शानदार क्लेमोर किक लगाई और जीत दर्ज की। जीत के बाद ड्रू मैकइंटायर के लिए खास पल सामने आया। दरअसल, गोल्डबर्ग ने ड्रू मैकइंटायर का हाथ उठाकर उनका सम्मान किया था। इसके चलते उनकी जीत को हमेशा याद रखा जाएगा।

2- ड्रू मैकइंटायर की Royal Rumble मैच में जीत

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

2020 का Royal Rumble काफी यादगार था और इसे इतिहास के सबसे अच्छे मैचों में से एक माना जाएगा। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दरअसल, इस सुपरस्टार की जीत के चांस दिखाई दे रहे थे और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने मैच में पहले ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट किया।

इसके बाद वो अंत तक बचे रहे। इस दौरान उन्होंने रिकोशे, द मिज़ और किंग कॉर्बिन को एलिमिनेट किया। अंत में इस सुपरस्टार के सामने बड़ी चुनौती थी लेकिन उन्होंने पहले सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट किया। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस को एलिमिनेट करते हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज की। उनके लिए ये जीत सबसे अहम थी।

1- ड्रू मैकइंटायर की ब्रॉक लैसनर पर जीत

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

WrestleMania 36 के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में हर कोई चाहता था कि ड्रू मैकइंटायर की जीत हो। इसके बावजूद उनके सामने ब्रॉक लैसनर के रूप में बड़ी चुनौती थी। लैसनर को हराना आसान नहीं था। द बीस्ट ने कई F5 और जर्मन सुप्लेक्स का उपयोग भी किया।

इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने उन सभी पर किकआउट कर दिया। इसके बावजूद मैच आगे बढ़ा और अंत में ड्रू मैकइंटायर ने द बीस्ट पर क्लेमोर किक लगाई और बड़ी जीत दर्ज की। उनके करियर के लिए ये बड़ी जीत सबसे खास पल था। इस जीत के बाद ड्रू मैकइंटायर Raw के फेस बन गए।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया था

Quick Links