5 सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMaina 36 में मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा

रेसलमेनिया 36 में नहीं लड़ पाएंगे यह कुछ सुपरस्टार्स
रेसलमेनिया 36 में नहीं लड़ पाएंगे यह कुछ सुपरस्टार्स

रेसलमेनिया 36 अब कुछ महीने दूर है और फैंस सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट के लिए उत्साहित है। कंपनी ने कई सारे बड़े मैच बुक कर दिए हैं। इस साल गोल्डबर्ग, रोमन रेंस और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स रेसलमेनिया में मैच लड़ने वाले हैं।

हर एक WWE सुपरस्टार चाहता है कि वह रेसलमेनिया जैसे बड़े शो का हिस्सा बने लेकिन सारे रेसलर्स की मांग पूरी नहीं हो पाती है। हर साल कई सुपरस्टार्स रेसलमेनिया में मैच नहीं लड़ पाते हैं। पिछले साल ब्रे वायट, जॉन सीना और द अंडरटेकर जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी रेसलमेनिया में मैच लड़ने का मौका नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों WrestleMania 36 में रोमन रेंस की हार होगी

उसी प्रकार इस साल के इवेंट में भी कुछ सुपरस्टार्स मैच लड़ते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें शायद रेसलमेनिया 36 में मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

#5 सैमी जेन

youtube-cover

सैमी जेन WWE फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। जेन को मेन रोस्टर पर आए काफी समय हो चुका है और देखा जाए तो उन्होंने अबतक कुछ खास नहीं किया है। WWE ने उन्हें अब एक फुल टाइम मैनेजर बना दिया है। वह इस समय सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा के साथ नजर आ रहे हैं।

कंपनी उन्हें मैच लड़ने का मौका नहीं दे रहा है और यह बात लगभग तय नजर आ रही है कि रेसलमेनिया में वह मैच नहीं लड़ पाएंगे। वह काफी अच्छे रेसलर है लेकिन बतौर मैनेजर वह ज्यादा अच्छा काम कर रहे हैं। वह 'साल के सबसे बड़े इवेंट' में रिंगसाइड पर नजर आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 समोआ जो

youtube-cover

समोआ जो का ज्यादातर WWE करियर चोट से गुजरा है। वह लगातार चोटिल होते आए हैं, कुछ समय पहले ही उन्होंने वापसी की थी। इस दौरान वह फिर बुरी तरह चोटिल हो गए।

बताया जा रहा है कि वह रेसलमेनिया 36 से भी बाहर रहने वाले हैं। अगर यह बात सही है तो पूर्व US चैंपियन को रॉ की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन से दूर रहना पड़ेगा और वह मैच भी नहीं लड़ पाएंगे।

#3 EC3

youtube-cover

EC3 का WWE करियर निराशाजनक रहा है। मेन रोस्टर पर आने के बाद वह क्रिएटिव टीम को प्रभावित नहीं कर पाए। इसके अलावा पूर्व इम्पैक्ट चैंपियन कुछ महीनों पहले चोटिल हो गए थे।

वह अबतक फिट नहीं हुए हैं और यह बड़ा कारण है कि वह रेसलमेनिया 36 में नजर नहीं आएंगे। इस सुपरस्टार ने पिछले साल रेसलमेनिया में बैटल रॉयल में हिस्सा लिया था। उम्मीद करते हैं कि WWE उन्हें बाह अच्छी तरह बुक करे और वह काफी नाम कमाएं।

ये भी पढ़ें:- 10 बातें जो आप शायद रोमन रेंस के बारे में नहीं जानते होंगे

#2 नाया जैक्स

youtube-cover

नाया जैक्स लंबे समय से चोटिल है। बताया जा रहा था कि वह रॉयल रंबल पीपीवी के आसपास वापसी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। वह अबतक WWE में नजर नहीं आयी है।

इस वजह से शायद वह रेसलमेनिया 36 में कोई मैच लड़ते हुए नजर नहीं आएंगी। WWE उनके रिटर्न को रेसलमेनिया के बाद आयोजित होने वाली रॉ में बुक कर सकता है।

#1 फिन बैलर

youtube-cover

फिन बैलर ने कुछ महीनों पहले NXT में कदम रख लिया था और इसके बाद वह कंपनी के तीसरे ब्रांड का ही हिस्सा है। इस समय उनकी स्टोरीलाइन को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह NXT में ही रहेंगे।

इस बड़े कारण से पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन 'साल के सबसे बड़े इवेंट' में नजर नहीं आएंगे। यह उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है लेकिन वह NXT टेकओवर में मैच लड़ते हुए जरूर नजर आ सकते हैं। बैलर का मुकाबला NXT UK चैंपियन वॉल्टर के खिलाफ हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- 7 बड़े रेसलर्स जिन्होंने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया

Quick Links