5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो 3 या उससे ज्यादा शादी कर चुके हैं

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में WWE को देखा और पसंद किया जाता है। काफी दशकों से WWE ने टॉप रेसलिंग प्रमोशन के रूप में अपनी जगह बनाई हुई है। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE द्वारा सफलता मिली हैं और वो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए हैं। WWE की वजह से फैंस को कई बड़े स्टार्स मिले।

WWE में ढेरों स्टार्स काम कर चुके हैं लेकिन काफी कम ही अपना नाम बनाने में सफल रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स टेलीविजन और असल जीवन में काफी अलग रहते हैं। अक्सर सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन को WWE से दूर रखते हैं। WWE में हर एक सुपरस्टार अपने शादीशुदा जीवन के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें;- 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं

साथ ही टेलीविजन पर भी उनके निजी जीवन को नहीं दिखाया जाता है। WWE में कई सुपरस्टार्स है जो एक रिलेशनशिप को ज्यादा समय तक नहीं चला पाए और कई बार शादी कर चुके हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी दिग्गज स्टार्स है जो 3 या उससे ज्यादा बार शादी कर चुके हैं।

5- WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट: 3 बार

ब्रेट हर्ट WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने काफी ज्यादा नाम कमाया है और पूरी दुनिया में वो प्रसिद्ध है। ब्रेट ने असल में 3 बार शादी की है। 1982 में हार्ट ने पहली बार शादी की थी और इसके बाद वो काफी समय तक साथ रहे थे। खैर, 1998 में उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था

इसके बाद ब्रेट हार्ट ने 2004 में चिनजिआ रोटा के साथ शादी की लेकिन 2007 में उनका डिवोर्स हो गया। इसके बाद हार्ट ने 2010 में तीसरी और अंतिम बार स्टैफनी वाशिंगटन से शादी की। दोनों ही अभी भी साथ आए और वो सोशल मीडिया पर काफी जायदा एक्टिव दिखाई देते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- द अंडरटेकर: 3 बार

द अंडरटेकर WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही अपने निजी जीवन को अलग रखा है। खैर, अंडरटेकर ने 1989 में पहली बार जोड़ी लीन के साथ शादी की थी। इसके बाद 10 सालों तक वो साथ रहे और फिर उन्होंने डिवोर्स ले लिया। इस दौरान उनका एक बेटा भी था।

बाद में उन्होंने साल 2000 में सारा फ्रैंक के साथ शादी की लेकिन 2007 में वो अलग हो गए। उन दोनों के दो बच्चे थे। टेकर ने फिर 2010 में साथी WWE स्टार मिशेल मैककूल से शादी की और वो अभी तक साथ है। दोनों का नाम कई बार WWE के टेलीविजन पर साथ लिया जा चुका है।

3- जैरी लॉलर: 3 बार

जैरी लॉलर एक प्रसिद्ध कमेंटेटर रहे हैं और वो काफी रेसलिंग भी कर चुके हैं। खैर, जैरी लॉलर ने तीन बार शादी की है। लॉलर ने पहली बार के से शादी की थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए। बाद में 1982 में उन्होंने पॉला नाम की महिला से शादी की थी और वो 1991 में दोनों का डिवोर्स हो गया था।

जैरी लॉलर ने तीसरी बार 2000 में शादी की थी लेकिन उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला था। वो दोनों 2003 में अलग हो गए थे। इसके बाद से लॉलर के रिलेशनशिप को लेकर कोई जानकरी नहीं है। जैरी समय-समय पर WWE में नजर आते रहते हैं और वो WWE के बाद रेसलिंग भी करते हैं।

2- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन: 4 बार

स्टीव ऑस्टिन WWE के सबसे दिग्गजों में से एक है। वो 4 बार शादी कर चुके हैं। दरअसल, 1990 में ऑस्टिन ने अपनी हाई-स्कूल गर्लफ्रेंड कैथरीन बोर्हेस से शादी की थी। सिर्फ दो सालों बाद वो अलग हो गए और फिर ऑस्टिन ने क्लार्क नाम की महिला के साथ शादी की। इसके बाद 1999 में दो अलग हो गए।

बाद में स्टीव ने 2000 में डेब्रा मार्शल से शादी की। कुछ सालों बाद दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ और 2003 में उन्होंने डिवोर्स ले लिया। इसके बाद दिग्गज ने 2009 में क्रिस्टीन से शादी की और दोनों अभी भी साथ है। ऑस्टिन का निजी जीवन काफी अलग और विवादों भरा है। खैर, WWE में को सबसे फेमस थे।

1- रिक फ्लेयर: 5 बार

रिक फ्लेयर ने 1971 में लेस्ली गुडमैन के साथ शादी की थी। 1983 में वो अलग हो गए थे और इसके बाद 1983 में दिग्गज ने एलिजाबेथ हारेल के साथ शादी की थी। खैर, दोनों 2006 में अलग हो गए। शार्लेट फ्लेयर असल में बेथ और रिक की ही बेटी है। मई 2006 में फ्लेयर ने टिफनी वैनडेमार्क से शादी की थी।

उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2008 में फ्लेयर और उनकी पत्नी का डिवोर्स हो गया। बाद में फ्लेयर ने जैकलीन बीम्स से शादी की लेकिन वो 2014 में उनका डिवोर्स हुआ। 2018 में फ्लेयर ने पांचवीं और अंतिम बार वेंडी बारलॉ से शादी की। दोनों अभी साथ है।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों सीएम पंक ने WWE छोड़कर सही निर्णय लिया था