5 दुश्मनियां जिसने रेसलर्स का WWE करियर खत्म कर दिया

सीएम पंक
सीएम पंक

डब्लू डब्लू ई (WWE) में राइवलरी और दुश्मनियां काफी ज्यादा अहम है। इससे ही स्टोरीलाइन रोचक और खास बनती है। जितनी अच्छी स्टोरीलाइन होगी, उतना ही फैंस का मैच के प्रति उत्साह बढ़ता है। यह सारी राइवलरी क्रिएटिव टीम के हाथ में होती है और वह इन्हें अपने हिसाब से कंट्रोल करते हैं।

WWE को लंबी राइवलरी देने के लिए याद रखा जाता है। WWE में कई मौकों पर ऐसी दुश्मनियां देखने को मिली है जिनसे सुपरस्टार्स को ऊपर आने का मौका मिला है। जबरदस्त स्टोरीलाइन्स के चलते कुछ सुपरस्टार काफी प्रसिद्ध हुए।

इन सबके बावजूद भी कुछ ऐसी दुश्मनियां रही जिनकी वजह से एक रेसलर का पूरा WWE करियर खत्म हो गया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनका WWE करियर एक दुश्मनी के कारण खत्म हो गया।

#5 लैंस स्टॉर्म vs 'स्टोन कोल्ड' स्टीव ऑस्टिन

youtube-cover

लैंस स्टॉर्म ने WCW में अपने प्रदर्शन से फैंस को चौंका दिया था। यह सुपरस्टार्स एक समय मे तीन चैंपियनशिप जीतने वाला सुपरस्टार बन गया था, जब वह यूनाइटेड स्टेट्स, हार्डकोर और क्रूजरवेट टाइटल जीत गए थे।

जब WWE ने WCW को 2001 में खरीदा, इसके बाद स्टॉर्म का करियर ढलान की ओर बढ़ गया। उन्हें खराब तरह से बुक किया जाने लगा। हालांकि, इस दौरान वह इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जरूर जीते थे। कुछ समय बाद वह बैकस्टेज राजनीति का शिकार हो गए।

स्टीव ऑस्टिन के साथ दुश्मनी के दौरान स्टॉर्म को 'कनेडियन बोरिंग' कहा गया। स्टीव उस समय अथॉरिटी का हिस्सा हुआ करते थे और उनके साथ राइवलरी के बाद लैंस स्टॉर्म के करियर का अंत सही तरह से नहीं हुआ। रॉ के एक एपिसोड में उन्होंने बुकिंग को लेकर अपने ग़ुस्से को फैंस के सामने निकाला।

अप्रैल 2004 में स्टॉर्म ने इन-रिंग एक्शन से रिटायर होने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#4 मुहम्मद हसन vs द अंडरटेकर

youtube-cover

मुहम्मद हसन को WWE में 2004-05 में अपने काम के लिए जाना जाएगा। हसन WWE में अरब-अमेरिकन का कैरेक्टर निभाते थे। 2005 में उन्हें द अंडरटेकर जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। दुश्मनी के दौरान एक अनहोनी चीज़ हुई।

2005 में लंदन में बॉम्ब अटैक हुआ था और इसके बाद हसन को WWE से निकालने का दबाव दिया गया। इस वजह से हसन का WWE करियर खत्म हो गया और उन्होंने कुछ समय बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

#3 स्कॉट स्टाइनर vs ट्रिपल एच

youtube-cover

दोनों के बीच WWE में दो चैंपियनशिप मैच देखने को मिले जहां पहला मैच रॉयल रंबल में हुआ था जो DQ की वजह से खत्म हो गया था। दूसरा मैच नो वे आउट में हुआ था जहां एच ने स्टाइनर को बुरी तरह से पीटा और आसानी से हरा दिया।

किसी भी फैन को यह चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने स्टाइनर पर ध्यान देना बंद कर दिया। हालांकि, इसके बाद स्कॉट ने अपने WWE करियर को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

#2 सीएम पंक vs द रॉक

youtube-cover

पंक और रॉक के बीच यह दुश्मनी काफी विवादित रही। सीएम पंक 2013 की शुरुआत में बढ़िया काम कर रहे थे, इसके बाद रॉयल रंबल में उनका सामना WWE चैंपियनशिप के लिए द रॉक से हुआ और उन्हें बड़ी हार मिली।

इसके साथ ही उनके करियर का धीरे-धीरे अंत होने लगा। पंक रीमैच में रॉक के खिलाफ हार गए। इसके बाद वह जॉन सीना के खिलाफ मैच में बुरी तरह से हारे और अंत में तंग आकर उन्होंने 2014 में WWE से जाने का निर्णय लिया। अगर यह दुश्मनी नहीं होती तो पंक WWE का हिस्सा होते।

#1 द अंडरटेकर vs शॉन माइकल्स

youtube-cover

द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स की दुश्मनी काफी प्रसिद्ध रही है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच 5 जबरदस्त मैच देखने को मिले थे जहां अंत के दो मैच फैंस को हमेशा याद रहेंगे।

शॉन और टेकर के इन मुकाबलों को इतिहास के सबसे बड़े मैच कहा जाता है। शॉन और अंडरटेकर का रेसलमेनिया 26 में करियर vs स्ट्रीक मैच में सामना हुआ था, जहां डेडमैन की जीत हुई थी और शॉन का करियर समाप्त हो गया था।

ये भी पढ़ें:- 3 कारणों के चलते रोमन रेंस WrestleMania 36 के मेन इवेंट में लड़ सकते हैं