WWE के 5 सबसे कम कद वाले सुपरस्टार्स

WWE में सबसे कम कद वाले सुपरस्टार्स
WWE में सबसे कम कद वाले सुपरस्टार्स

WWE आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, जिसमें सही समय पर लिए गए सही रेसलर्स को अपने साथ जोड़ने के फैसले बहुत अहम रहे हैं। आज की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी अलग है, जहां रेसलर्स को मेन रोस्टर में जगह बनाने के लिए परफॉरमेंस सेंटर और डेवलपमेंट ब्रांड्स से गुजरना होता है।

WWE के इतिहास में लंबाई में छोटे सुपरस्टार्स को लंबे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ते देखा गया है। इन्हीं में से कुछ मैच प्रो रेसलिंग के कई सबसे ऐतिहासिक मोमेंट्स का हिस्सा भी बने। लेकिन कंपनी ने रेसलर्स के बॉडी साइज़ के बजाय उनकी प्रतिभा को अधिक तवज्जो दी।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और फिन बैलर (Finn Balor) जैसे कम कद के सुपरस्टार्स ने साबित किया है कि सफलता के रास्ते से लंबाई को दूर किया जा सकता है। लेकिन कुछ WWE सुपरस्टार्स की लंबाई इनसे भी छोटी रही। इसलिए आइए जानते हैं उन रेसलर्स के बारे में जो लंबाई में सबसे छोटे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

पूर्व WWE सुपरस्टार एजे ली- 5 फुट 2 इंच

एजे ली
एजे ली

एजे ली अपने समय की सबसे सफल और लोकप्रिय WWE सुपरस्टार्स में से एक रहीं। डीवाज़ चैंपियन रहीं, कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की और Raw जनरल मैनेजर की भूमिका को भी अच्छे से निभाया।

इस बात पर शायद ही आपने कभी गौर किया हो कि ली की लंबाई केवल 5 फुट 2 इंच है, इसके बावजूद वो खुद से कहीं तगड़ी सुपरस्टार्स जैसे बेथ फीनिक्स और केट्लिन समेत अन्य कई ताकतवर सुपरस्टार्स को मात दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

साल 2014 में अपने पति सीएम पंक द्वारा WWE छोड़ने के कुछ ही महीने बाद ही ली ने भी कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया। अब वो एक लेखिका बन चुकी हैं और अपने नए करियर का भरपूर आनंद ले रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

एलेक्सा ब्लिस- 5 फुट 1 इंच

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस मौजूदा समय में WWE विमेंस डिविजन की मुख्य सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के दुनिया में करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उनकी लंबाई 5 फुट से केवल 1 इंच ज्यादा है।

कम लंबाई उनकी समस्या नहीं रही, लेकिन ब्लिस कई सालों तक वजन ना बढ़ा पाने की बीमारी से भी जूझती रहीं। लेकिन इन दोनों समस्याओं से पार पाते हुए 5 बार की विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं।

निकी क्रॉस- 5 फुट

निकी क्रॉस
निकी क्रॉस

निकी क्रॉस युवावस्था से ही ट्रेनिंग करती आ रही हैं और अब WWE में उन्हें 2 बार की विमेंस टैग टीम चैंपियन के रूप में जाना जाता है। इंडिपेंडेंट सर्किट के बाद TNA में काम किया और साल 2016 में उन्होंने WWE में एंट्री ली थी।

केवल 5 फुट लंबाई के बावजूद क्रॉस WWE रिंग में खुद से कहीं अधिक लंबी और तगड़ी सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देती आई हैं।

एल टोरिटो- 4 फुट 5 इंच

एल टोरिटो
एल टोरिटो

एल टोरिटो को WWE में एपिको और प्राइमो कॉलन के टैग टीम पार्टनर के रूप में पहचान मिली, जिन्हें लॉस मेटाडोरेस के नाम से जाना जाता था। टोरिटो की लंबाई केवल 4 फुर 5 इंच है, लेकिन फुर्ती के मामले में वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के पसीने छुड़ाते आए हैं।

वो Wrestlemania 31 में फेटल-4-वे WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रहे, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए। 2016 में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था और अब एक इंडिपेंडेंट रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं।

हॉर्न्सवोगल- 4 फुट 5 इंच

हॉर्नस्वोगल
हॉर्नस्वोगल

हॉर्न्सवोगल के नाम से WWE फैंस अच्छी तरह वाकिफ रहे हैं। एक बार WWE क्रूज़रवेट चैंपियन रहे, डी-जेनरेशन एक्स जैसी महान टीम के साथ काम किया और अक्सर कॉमेडी सैगमेंट्स में शामिल होकर फैंस का खूब मनोरंजन करते रहे हैं।

लंबाई में केवल 4 फुट 5 इंच के हैं और द ग्रेट खली के साथ स्टोरीलाइन में भी शामिल रहे, जिनकी लंबाई 7 फुट से भी ऊपर हैं। हॉर्न्सवोगल साल 2016 में WWE छोड़ चुके हैं और अब एक इंडिपेंडेंट रेसलर हैं।