5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना से पहले रोमन रेंस से मैच लड़ना चाहिए

SummerSlam में होगा रेंस और सीना का मैच?
SummerSlam में होगा रेंस और सीना का मैच?

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में पिछले हफ्ते जॉन सीना (John Cena) ने ऑफिशियल तौर पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को समरस्लैम (SummerSlam) में मैच के लिए चैलेंज कर दिया। इस मैच की बातें सीना की वापसी से पहले की जा रही थी। रोमन रेंस ने लेकिन सभी को चौंका दिया और सीना की चुनौती स्वीकार नहीं की। फिन बैलर ने आकर रेंस को चैलेंज किया और रेंस ने इसे स्वीकार कर लिया।

रेंस का मुकाबला अब पहले फिन बैलर के साथ होगा और इसके बाद शायद वो सीना के खिलाफ लड़ेंगे। अब WWE इस स्टोरीलाइन को कैसे बिल्ड कर रहा है ये किसी को समझ नहीं आया। SummerSlam तक क्या रेंस हमेशा सीना की चुनौती को स्वीकार नहीं करेंगे और क्या किसी अन्य को टाइटल के लिए मौका मिलेगा। ये कई सवाल अब फैंस के दिमाग में गूंज रहे हैं।

कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें सीना से पहले रोमन रेंस का सामना करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत फायदा होगा और आगे के भी कई स्टोरीलाइन बन जाएंगी। तो आइए जानते हैं उन 5 सुपस्टार्स के बारे में जिन्हें जॉन सीना से पहले रोमन रेंस से मैच लड़ना चाहिए।

#किंग नाकामुरा को अपना क्राउन रोमन रेंस के टाइटल पर कैश करना चाहिए

किंग बननेे का क्या फायदा जब इसका प्रयोग अच्छे से ना हो। क्राउन को WWE यूनिवर्सल टाइटल पर कैश कर के काम अच्छा हो सकता है। नाकामुरा ने इस क्राउन के लिए बैरन कॉर्बिन के साथ फाइट की और इसे हासिल किया। अब यहां से वो रोमन रेंस के टाइटल के लिए फाइट कर सकते हैं।

टैग टीम डिवीजन और मिड कार्ड में बहुत लंबे समय से नाकामुरा काम कर रहे हैं। अगर वो हाई प्रोफाइल मैच का हिस्सा बन जाएंगे तो इससे बहुत फायदा होगा। न्यू जापान प्रो रेसलिंग के टॉप सुपरस्टार नाकामुरा और WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस के बीच मैच होना चाहिए। फैंस भी जरूर इस मैच को पसंद करेंगे।

नाकामुरा की मेन रोस्टर में शुरूआत अच्छी हुई थी लेकिन बाद में उनका पुश रोक दिया गया था। सभी को पता है कि नाकामुरा के पास जबरदस्त टैलेंट हैं और WWE इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। रोमन रेंस के साथ अगर नाकामुरा का मैच होगा तो आगे के लिए उन्हें बिल्ड किया जा सकता है।

#ओटिस अपने नए लुक के साथ धमाल मचा सकते हैं

चैड गेबल के अंडर में इस समय ओटिस काम कर रहे हैं। ओटिस को काफी फायदा भी हो रहा है और अब उन्होंने लुक में भी बदलाव कर लिया। क्यों ना रोमन रेंस के साथ उनका मैच अब होना चाहिए। हैवी मशीनरी में ओटिस ने काफी कॉमिक रोल निभाया था और अब वो ये काम रेंस के साथ कर सकते हैं। यहां से ओटिस को काफी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

ओटिस की फिजिक WWE को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। वो WWE के डार्कहॉर्स माने जाते हैं। मार्क हेनरी और बिग शो ने हैवीवेट सुपरस्टार के रूप में जबरदस्त काम किया। कुछ ऐसा ही ओटिस के साथ भी हो सकता है। इसके लिए रोमन रेंस के साथ उनका मैच इस समय होना जरूरी है। रेंस उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।

# रोमन रेंस के खिलाफ मैच में ब्रॉन्सन रीड डेब्यू कर सकते हैं

ब्रॉन्सन रीड का ऑप्शन भी WWE के पास नजर आ रहा है। रोमन रेंस के साथ मैच अगर रीड का होगा तो फिर WWE एक अच्छे हैवीवेट सुपरस्टार को बिल्ड कर सकता है। वैसे तो WWE के किसी मेन इवेंट में रीड ने डेब्यू करना चाहिए लेकिन अभी के हिसाब से वो रेड ब्रांड या ब्लू ब्रांड में ही नजर आएंगे।

अगर रोमन रेंस के खिलाफ रीड डेब्यू करेंगे तो कैसा रहेगा। शायद ये बहुत ही शानदार होगा और फैंस को भी इसमें मजा आएगा। ब्लू ब्रांड में भी इसके बाद रेंस को चुनौती मिल सकती है। रीड ने हाल ही में रोमन रेंस के ग्रुप को ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी। ये एक अच्छा रास्ता होगा जिससे दोनों आमने-सामने आ सकते हैं।

#बैरन कॉर्बिन को रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच दिया जाना चाहिए

अपने बिल जमा करने के लिए रोमन रेंस के खिलाफ बैरन कॉर्बिन को टाइटल मैच की जरूरत है। मौजूदा समय में कॉर्बिन का लक अच्छा नहीं चल रहा है और वो मोमेंटम से पूरी तरह बाहर हो गए है। ब्लू ब्रांड में वो इस समय सभी से पैसे मांग रहे हैं। अगर बड़े मेन इवेंट में कॉर्बिन नजर आएंगे तो उनकी ये दिक्कत खत्म हो जाएगी।

WWE यहां से एक अच्छी स्टोरीलाइन बिल्ड कर रोमन रेंस के साथ कॉर्बिन का टाइटल मैच करा सकता है। कॉर्बिन की यहां कॉमेडी भी देखने को मिलेगी और इस पर रोमन रेंस का गुस्सा नजर आएगा। सीना से पहले जरूर रेंस के साथ कॉर्बिन का मैच होना चाहिए। ऐसा होगा तो फिर कॉर्बिन को तगडा़ पुश मिल जाएगा।

#बिग ई को MITB ब्रीफकेस रोमन रेंस के ऊपर कैश इन करना चाहिए

इस बात की संभावनाएं वैसे बहुत ज्यादा हैं। बिग ई इस समय टाइटल जीतना डिजर्व करते हैं। आने वाले समय में वो शायद टाइटल जीत भी सकते हैं। बिग ई के पास MITB ब्रीफकेस है और यहां से वो रोमन रेंस के खिलाफ जा सकते हैं। सीना और रेंस के मैच से पहले बिग ई को रेंस के खिलाफ कैश इन करना चाहिए।

बिग ई SummerSlam में कैश इन करने की बात से भी बवाल मचा सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर ट्रिपल थ्रेट मैच भी फैंस को देखने को मिल सकता है। यहां से बिग ई बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। आगे जाकर भी बिग ई और रेंस की राइवलरी जारी रह सकती है।

Quick Links