5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी ब्रॉक लैसनर ने असल जिंदगी में तारीफ की

ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर
ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर

ब्रॉक लैसनर का ना बिना कोई संदेह WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में लिया जाएगा। लैसनर ने 2002 में हुए रेसलमेनिया 18 से अगले रॉ एपिसोड में रॉ में अपना डेब्यू किया था और कुछ ही महीनों में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन बैठे।

द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन प्रो रेसलिंग छोड़ने वाले थे और इसी बात का लैसनर को बहुत फायदा मिला। WWE ने इसी कारण ब्रॉक लैसनर बड़ा स्टार बनाने के प्लांस तैयार करने शुरू कर दिए थे और शायद ऐसी कोई चीज नहीं थी को उस समय द बीस्ट को बड़ा सुपरस्टार बनने से रोक सकती थी।

ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE में 15 साल पहले होती थी, लेकिन अब बैन हो चुकी हैं

लैसनर उन लोगों में से एक हैं जिन्हें अकेले रहना पसंद है यानी WWE में ऐसे कम ही रेसलर्स हैं जो उनके रियल लाइफ फ्रेंड हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जिनकी लैसनर ने असल जिंदगी में तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो गंजे होकर ज्यादा खतरनाक दिखते हैं

आर-ट्रुथ से प्रभावित हुए ब्रॉक लैसनर

आर ट्रुथ
आर ट्रुथ

इसी साल रॉ के एक प्रोमो में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर ने कहा था कि लैसनर रॉयल रंबल मैच में एंट्री लेने वाले हैं। उससे अगले हफ्ते हेमन और लैसनर के सैगमेंट में आर-ट्रुथ ने दखल दिया था। ट्रुथ के कॉमेडी किरदार को देख लैसनर के चेहरे पर हंसी साफ देखी जा सकती थी।

ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज आर ट्रुथ की तारीफ की थी। आर-ट्रुथ ने लैसनर के साथ मुलाकात के बारे में कहा, "लैसनर हंस रहे थे और मुझसे कहा, 'हमें साथ में कुछ जरूर करना चाहिए, मैं नहीं जानता कि क्या करना चाहिए लेकिन हमें साथ में आना चाहिए।' लैसनर से इस तरह की बातें सुनना मेरे लिए सम्मान की बात रही।"

ब्रॉक लैसनर आखिरी बार रेसलमेनिया 36 में WWE रिंग में उतरे थे, जहां उन्हें ड्रू मैकइंटायर के हाथों WWE चैंपियनशिप बेल्ट गंवानी पड़ी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है। अगर नई डील साइन करने के बाद उनकी वापसी होती भी है तो लाइव क्राउड की वापसी से पहले ऐसा संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: WWE के रियल लाइफ कपल जो टैग टीम मैचों में साथ काम कर चुके हैं

केन

केन
केन

अपनी किताब 'Death Clutch' में ब्रॉक लैसनर ने साथी WWE रेसलर रहे केन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, "WWE में केन का कैरेक्टर मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया। घर जाकर वो अपना मास्क उतार कर एक साधारण जीवन व्यतीत करते और WWE रिंग में एक अलग कैरेक्टर में नजर आते।"

केन को अपने WWE करियर में काफी सफलता प्राप्त हुई है लेकिन अब अपने राजनीतिक करियर के कारण वो एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के तौर पर WWE में नजर आते हैं।

विंस मैकमैहन

साल 2015 में UFC के प्रेजिडेंट डेना व्हाइट ने प्रो रेसलिंग को एक नकली स्पोर्ट की संज्ञा दी थी। व्हाइट के इस बयान को सुनकर प्रो रेसलिंग गुस्से से आगबबूला हो उठे।

ESPN को दिए इंटरव्यू में ब्रॉक लैसनर ने इस संबंध में डेना व्हाइट पर बड़ा तंज़ कसते हुए विंस मैकमैहन की तारीफ की थी। लैसनर ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि विंस की इवेंट्स को प्रोमोट करने की स्किल्स व्हाइट से कहीं ज्यादा बेहतर हैं।

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

रेसलमेनिया 36 के लिए ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर की WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन शुरू हो चुकी थी। स्टोरीलाइन बिल्ड-अप के दौरान मैकइंटायर ने अपने 3MB के दिनों को याद किया था।

मैकइंटायर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि, "लैसनर ने एक बार मुझसे कहा कि मैं 3MB ग्रुप का हिस्सा क्यों बना था। तुम उससे कहीं अधिक बेहतर के हकदार हो।"

सेबल

सेबल
सेबल

सेबल साल 2003 और 2004 के समय में WWE विमेंस डिविजन की बड़ी स्टार हुआ करती थीं। उसी समय ब्रॉक लैसनर, स्मैकडाउन के बड़े सुपरस्टार के रूप में उभर रहे थे। अपनी किताब में लैसनर ने सेबल के साथ अपने संबंधों को लेकर कई चीजों का खुलासा किया है।

लैसनर ने अपनी पत्नी सेबल की खूब तारीफ की और कहा कि सेबल हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में उनके साथ खड़ी रही हैं।