WWE में स्टोरीलाइन का काफी ज्यादा महत्व है। अगर स्टोरीलाइन खास होगी तो ही मैच देखने योग्य बनता है। इस वजह से बिल्डअप में हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। अक्सर फैंस को वो ही मैच याद रहते हैं जिनकी स्टोरीलाइन बढ़िया रहती हैं।
एटीट्यूड एरा के समय स्टोरीलाइन को अच्छा बनाने के लिए WWE के बॉस विंस मैकमैहन भी बड़े विलन का किरदार निभाते थे। इससे उनके खिलाफ मौजूद सुपरस्टार्स को फैंस का अच्छा रिएक्शन मिलता था। कुछ ऐसा ही WWE ने सालों बाद फिर करने की कोशिश की और इस बार विंस मैकमैहन नहीं बल्कि ट्रिपल एच WWE की अथॉरिटी के मुख्य सदस्य थे।
ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए
WWE ने एक बार फिर पहले की तरह स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए अथॉरिटी को लाने का निर्णय लिया था। इसमें ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और कुछ अन्य स्टार्स मौजूद थे। ये ग्रुप कई सारी जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा रहा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें अथॉरिटी के साथ स्टोरीलाइन में आने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
5- बिग शो बनाम WWE अथॉरिटी
बिग शो काफी बड़े हील सुपरस्टार रहे हैं और वो अथॉरिटी का हिस्सा भी रहे हैं। इसके बावजूद वो इस ग्रुप के खिलाफ भी नजर आए हैं। 2013 में दौरान बिग शो अथॉरिटी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें ट्रिपल एच का बर्ताव पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद अथॉरिटी ने बिग शो को द शील्ड के खिलाफ हैंडीकैप में मैच में डाल दिया। इसमें उन्होंने शो की बुरी हालत कर दी।
बिग शो ने डेनियल ब्रायन और रैंडी ऑर्टन के WWE चैंपियनशिप मैच में इंटरफेयर किया लेकिन उन्होंने अपने साथी रैंडी ऑर्टन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद ट्रिपल एच ने बिग शो को WWE से हमेशा के लिए फायर कर दिया। इसके बाद बिग शो ने WWE पर केस करने की धमकी दी और इसके बाद उन्हें वापस बुलाया गया। उन्होंने यहां WWE टाइटल मैच की मांग की और वो अथॉरिटी के सदस्य रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच हार गए। बिग शो इस दौरान ग्रुप के खिलाफ काफी कमजोर नजर आए।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो सीएम पंक को पसंद करते हैं और 2 जो उनसे नफरत करते हैं