द अंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने 1990 में सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में अपना डेब्यू किया था और वो काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गए थे। दरअसल, वो एक डरावना और अलग कैरेक्टर लेकर आए थे और हर कोई इसका फैन हो गया था। इसके चलते टेकर को जल्द ही सफलता मिली।
इसके बाद उन्हें विश्व स्तर पर फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता था। अंडरटेकर हमेशा ही अपने कैरेक्टर में रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल्स जीतने के साथ ही बड़े-बड़े पीपीवी में अपनी जीत की स्ट्रीक बनाई है। द डेडमैन ने WWE में 30 सालों से ज्यादा समय तक काम किया है। दरअसल, वो अपने शानदार कैरेक्टर के साथ ही अपने जबरदस्त मूव्स के लिए भी जाने जाते थे।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें अचानक से निकालकर WWE ने सबको चौंका दिया था
द अंडरटेकर अच्छे मैच देना जानते थे और उनका मुख्य फिनिशर टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर था। पूर्व WWE चैंपियन के इस मूव से किसी भी रेसलर का बच पाना मुश्किल था। काफी कम सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने मूव पर किकआउट किया है। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैं।
5- पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर
द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी हर किसी को याद होगी। ब्रॉक ही एक ऐसे सुपरस्टार है जिनका टेकर के खिलाफ सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। दरअसल, दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई मैच देखने को मिले हैं। द डेडमैन का फिनिशर काफी जबरदस्त है लेकिन लैसनर ने हमेशा ही किकआउट किया है।
ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर के बीच कई मैच हुए हैं और हमेशा ही ब्रॉक ने किकआउट किया है। साथ ही टेकर कभी भी लैसनर पर अपने फिनिशर से जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। द अंडरटेकर का फिनिशर एक तरीके से ब्रॉक लैसनर के लिए किसी साधारण मूव की तरह ही रहा है।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दिया