WWE प्रोफेशनल रेसलिंग जगत और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है। कई सारे लोग पूरी दुनिया में WWE को देखते हैं। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी WWE ने अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाया है। भारत में कई सारे लोग WWE को देखना पसंद करते हैं। भारत में इस कंपनी के लाखों फैंस मौजूद है।
हर एक भारतीय WWE फैन के अलग-अलग पसंदीदा सुपरस्टार्स है। WWE इंडिया के हर एक सोशल मीडिया पेज पर लाखों की तादात में फॉलोवर्स है और इससे पता चलता है कि भारत में लोग WWE देखना और इसके बारे में जानना काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी
इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो हर एक भारतीय फैंस को पसंद है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
5- WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस
रोमन रेंस इस समय के WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। पिछले कुछ सालों में कई सारे भारतीय फैंस ने WWE देखना शुरू किया है। इस दौरान रोमन रेंस अपने अलग स्टाइल और मूव्स की वजह से भारत में फेमस हो गए।
वो 2016 में WWE के इंडिया टूर में WWE चैंपियन के रूप में आए थे। साथ ही रेंस ने कई सारे भारतीय फैंस से मुलाकात भी की थी और उन्होंने भारतीय दर्शकों के सामने मैच भी लड़ा था। कई सारे भारतीय फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर रोमन रेंस की तस्वीरें डालते हैं। इस सुपरस्टार ने काफी कम समय में भारत के अंदर अपने ढेरों प्रशंसक बना लिये हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साथी रेसलर्स के साथ काम करने से इनकार कर दिया
4- ट्रिपल एच
ट्रिपल एच WWE के काफी पुराने सुपरस्टार्स में से एक है। भारत में कई सारे ऐसे भी फैंस है जो एटीट्यूड एरा के समय से WWE को देखते आ रहे हैं। ट्रिपल एच इस वजह से काफी प्रसिद्ध है। ट्रिपल एच कुछ सालों पहले भारत आए थे।
इस दौरान लाइव इवेंट में उन्होंने जिंदर महल का सामना किया था। यहां महल के बजाय ट्रिपल एच को फैंस की ओर से सपोर्ट मिल रहा था। ये भारत में उनकी प्रसिद्धि को साबित करने के लिए काफी है। इसके साथ ही वो कई फैंस और बड़े सेलिब्रिटी से भी मिले थे।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब रोमन रेंस ने सभी को चौंकाते हुए अजीब तरीके से स्पीयर दिया
3- द अंडरटेकर
अंडरटेकर को WWE के इतिहास का सबसे अनोखा और प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार कहा जा सकता है। अंडरटेकर ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो अपने डेडमैन गिमिक से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे।
भारत में इस सुपरस्टार के कई सारे फैंस है। टेकर को भारत में मुख्य रूप से अपने गिमिक और मैचों की वजह से जाना जाता है। वो साधारण सुपरस्टार नहीं है और अपनी अनोखी एंट्रेंस से टेकर कई सारे फैंस बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे छुपकर शादी की
2- न्यू डे
WWE में न्यू डे को सबसे प्रसिद्ध टैग टीम माना जा सकता है। भारत में इस टैग टीम के कई सारे फैंस है। वो कई बार भारत आ चुके हैं और फैंस से मिल चुके हैं। भारतीय प्रशंसकों ने भी कई बार इन सुपरस्टार्स की तारीफ की है।
न्यू डे सोनी टीवी के शोज़ और आईपीएल के एक्स्ट्रा इनिंग्स में नजर आ चुके हैं। इस दौरान वो भारतीय सेलिब्रिटी और प्रशंसकों के साथ शानदार पल बिता चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब जॉन सीना ने WWE में अपने दुश्मनों की जमकर तारीफ की
1- जॉन सीना
जॉन सीना को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला WWE सुपरस्टार माना जा सकता है। वो WWE के टॉप बेबीफेस रहे हैं और इस वजह से उनके कई सारे प्रशंसक रहे हैं। इस सुपरस्टार ने एक ऐसे समय पर डेब्यू किया था जब भारत में WWE प्रसिद्ध होते जा रहा था।
साथ ही सीना की वजह से कई सारे लोगों ने WWE को देखना शुरू किया। अगर कोई भारतीय व्यक्ति WWE नहीं भी देखता होगा तो भी वो जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच समेत रोमन रेंस के नाम से जरूर ही परिचित होगा।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE अथॉरिटी से पंगा लेना बहुत ज्यादा महंगा पड़ा था