5 WWE सुपरस्टार्स जो उम्र में अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा बड़े हैं

अंडरटेकर और द रॉक अपनी-अपनी पत्नी के साथ
अंडरटेकर और द रॉक अपनी-अपनी पत्नी के साथ

WWE के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं और लगभग दुनिया के सभी देशों के युवा रेसलर्स जरूर दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड में जगह बनाने का सपना देखते होंगे। कंपनी का रोस्टर इतना बड़ा है कि अक्सर रेसलर्स एक-दूसरे के पक्के दोस्त बन जाते हैं, जिन्हें सार्वजनिक जगहों पर साथ घूमते भी देखा जाता है।

वहीं कुछ के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता। मौजूदा समय में WWE सुपरस्टार्स के बीच रिलेशनशिप कोई नई बात नहीं है। कुछ तो एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कुछ ऐसे हैं जो जल्द ही हमेशा के लिए एक-दूसरे के पार्टनर बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

कई बार ऐसा भी होता है कि WWE सुपरस्टार्स खुद से उम्र में कहीं अधिक छोटी महिलाओं को दिल दे बैठते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्होंने खुद से काफी छोटी महिलाओं से शादी की।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है

WWE दिग्गज शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स अपनी पत्नी रैबेका कर्ची के साथ
शॉन माइकल्स अपनी पत्नी रैबेका कर्ची के साथ

शॉन माइकल्स कई साल पहले प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन अभी भी कभी-कभार उन्हें खास मौकों पर WWE में ऑन-स्क्रीन देखा जाता है। उनकी गिनती सबसे महान प्रो रेसलर्स में की जाती है। माइकल्स ने अपना आखिरी मैच WWE Crown Jewel 2018 में लड़ा, जहां उन्होंने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर और केन की टीम का सामना किया।

माइकल्स ने साल 1999 में रैबेका कर्ची से शादी की थी, जिनकी उम्र फिलहाल करीब 46 साल है। दूसरी ओर दिग्गज WWE सुपरस्टार की उम्र जल्द ही 56 होने वाली है, यानी दोनों के बीच उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। रैबेका से पहले शॉन की पहली शादी थेरेसा वुड से हुई, जिनसे साल 1994 में माइकल्स ने अलग होने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

ब्रेट हार्ट

ब्रेट हार्ट अपनी पत्नी स्टैफनी वॉशिंग्टन के साथ
ब्रेट हार्ट अपनी पत्नी स्टैफनी वॉशिंग्टन के साथ

प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स में से एक ब्रेट हार्ट साल 2011 के बाद से ही कभी प्रो रेसलिंग रिंग में नहीं उतरे हैं। WWE के साथ उन्हें WCW के भी सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक होने की संज्ञा दी जाती रही है।

साल 2010 में उन्होंने स्टैफनी वॉशिंग्टन से शादी की थी, जिनकी फिलहाल उम्र केवल 37 साल है। वहीं ब्रेट हार्ट की उम्र 63 को भी पार कर चुकी है। ये हार्ट की तीसरी शादी रही, उनके और स्टैफनी के बीच उम्र में 26 साल का भारी अंतर है।

हल्क होगन

हल्क होगन अपनी पत्नी जेनिफर मैकडेनियल के साथ
हल्क होगन अपनी पत्नी जेनिफर मैकडेनियल के साथ

प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय स्टार्स में से एक हल्क होगन ने अपनी पहली शादी साल 1983 में लिंडा क्लेरिज से की थी। इस कपल ने करीब 25 साल तक साथ रहने के बाद साल 2009 में अलग होने का फैसला लिया।

उसके एक साल बाद ही होगन ने जेनिफर मैकडेनियल से शादी की, जो अपने पति से उम्र में करीब 21 साल छोटी हैं। होगन अब 67 की उम्र को भी पार कर चुके हैं और उनकी दूसरी पत्नी अभी केवल 47 साल की हैं।

द रॉक

द रॉक अपनी पत्नी लॉरेन हाशियां के साथ
द रॉक अपनी पत्नी लॉरेन हाशियां के साथ

एक समय पर WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक द रॉक अब हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं और साथ ही दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक भी हैं। वो साल 2008 में अपनी पहली पत्नी डैनी गार्सिया को तलाक देकर उनसे अलग हो गए थे।

उसके बाद उन्होंने लॉरेन हाशियां को डेट करना शुरू किया और ये कपल पिछले 10 साल से साथ है। रॉक की उम्र 48 साल है, वहीं उनकी दूसरी पत्नी लॉरेन की उम्र अभी केवल 36 साल है। दोनों की उम्र में चाहे 12 साल का अंतर हो लेकिन एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर अपनी पत्नी मिशेल मैककूल के साथ
द अंडरटेकर अपनी पत्नी मिशेल मैककूल के साथ

3 दशक लंबे WWE करियर में अंडरटेकर ने कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बाद साल 2020 में अपने इन रिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला लिया। उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे।

साल 2010 में मिशेल मैककूल से शादी करने से पहले अंडरटेकर की 2 शादी और हो चुकी थीं। दोनों ने साल 2006 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मैककूल की उम्र अभी 40 साल है, वहीं महान WWE सुपरस्टार की उम्र 55 को भी पार कर चुकी है।