5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं

मिस्ट्री ग्रुप
मिस्ट्री ग्रुप

हाल ही में WWE में एक नई फैक्शन ने कदम रहा है और ये ग्रुप असल में काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। इस ग्रुप ने सबसे पहले रॉ में कदम रखा था और इस वजह से कई टेक्निकल ग्लिच देखने को मिल रहे थे। इसके अलावा रेट्रिब्यूशन के नाम से पहचाने जाने वाले इस ग्रुप ने रॉ में मोलोटोव की मदद से भी परफॉर्मेंस सेंटर में तबाही मचाई थी।

स्मैकडाउन के एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। दरअसल, रेट्रिब्यूशन ने शो के अंत में एंट्री की और काफी चीज़ें बर्बाद कर दी। लग रहा है कि ये फैक्शन आने वाले समय में काफी सारी बड़ी चीज़ें करने वाली है।

ये भी पढ़ें:- 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Smackdown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

हर किसी के मन में सवाल होगा कि इस मास्क वाले ग्रुप के सदस्य कौन हो सकते हैं। WWE ने अबतक कुछ हिंट नहीं दिए हैं लेकिन कुछ सुपरस्टार्स है जो असल में इस ग्रुप का हिस्सा रह सकते हैं और ये चीज़ साफ तौर पर नजर आयी है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो रेट्रिब्यूशन का हिस्सा हो सकते हैं।

5- WWE NXT स्टार जोआक्विन वाइल्ड

WWE के इस ग्रुप में संभावित रूप से NXT स्टार होने वाले हैं और ऐसे में जोआक्विन वाइल्ड ग्रुप का हिस्सा हो सकते हैं। NXT में उन्हें ज्यादा अच्छी बुकिंग नहीं मिली है और अभी वो किसी भी फ्यूड का हिस्सा नहीं है। ऐसे में वो ग्रुप का संभावित रूप से हिस्सा हो सकते हैं।

ट्विटर पर कई सारे फैंस ने संभावित सदस्यों में वाइल्ड का नाम रखा है। दरअसल, स्मैकडाउन में एक सैगमेंट देखने को मिला था जहां एक स्टार की आवाज सुनाई दी थी और उनकी आवाज वाइल्ड से मिलती है।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown, 7 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

4- WWE NXT स्टार वैनेसा बॉर्न

SmackDown के एपिसोड में एक सैगमेंट देखने को मिला था जहां रेट्रिब्यूशन की विमेंस स्टार्स ने WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाले स्टार्स पर हमला किया था। इस दौरान देखा गया था कि ग्रुप की एक विमेंस स्टार के कर्ली बाल थे।

इस समय WWE की बहुत कम विमेंस स्टार्स के ऐसे बाल है। NXT की वैनेसा बॉर्न का लुक और हाइट बिल्कुल वैसी है। ये NXT स्टार जरूर ही ग्रुप का हिस्सा हो सकती है।

3- डोमिनिक डाइजाकोविच

डोमिनिक डाइजाकोविच जरूर ही ग्रुप का हिस्सा हो सकते हैं। लंबे समय से उनके मेन रोस्टर डेब्यू की चर्चा चल रही थी। साथ ही इस समय वो NXT में किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा भी नहीं है।

साथ ही उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट की पूरी हिस्ट्री खाली कर दी थी और प्रोफाइल पर एक डार्क फोटो लगा दी थी। ये सारी चीज़े संकेत दे रही है कि डोमिनिक डाइजाकोविच ग्रुप का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:- SmackDown में द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू करते हुए मचाई तबाही

2- चेल्सिया ग्रीन

रेट्रिब्यूशन में कुल दो विमेंस स्टार्स है। इसमें से एक सुपरस्टार के कर्ली बाल है वहीं दूसरी स्टार के साधारण बाल है। इस समय ग्रीन WWE के NXT ब्रांड में एक्टिव नहीं है।

साथ ही ऊपर दिखाई गयी तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि ये ग्रीन है। उनकी आँखों और आयब्रो देखकर साफ पता चल रहा है कि ग्रीन इस ग्रुप का हिस्सा रहने वाली है। ऐसे में ग्रीन के लिए ये एक बढ़िया शुरुआत रहेगी और वो काफी बड़ी चीज़ें कर सकती है।

1- पूर्व WWE NXT चैंपियन टॉमैसो सिएम्पा

कैरियन क्रॉस से मिली हार के बाद से टॉमैसो सिएम्पा का करियर रुक गया है और इस समय NXT में उनके लिए स्टोरीलाइन भी नहीं है। ग्रुप में ज्यादातर सुपरस्टार्स छोटे कद के है।

इस वजह से पूर्व NXT स्टार का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। वो संभावित रूप से इस ग्रुप के लीडर भी बन सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो WWE के मेन रोस्टर पर उनकी सफलता का सफर बढ़िया तरह से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 7 अगस्त, 2020