5 WWE सुपरस्टार्स जो खुद रिटायर हुए और 5 जिन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा

माइकल्स और हार्ट
माइकल्स और हार्ट

डब्लू डब्लू ई (WWE) या किसी अन्य रेसलिंग कंपनी में कोई इन रिंग परफ़ॉर्मर अच्छा प्रदर्शन कर पाता है जब तक उनकी बॉडी उनका साथ दे रही होती है। लेकिन अंततः एक ऐसा समय भी आता है जब उन्हें रिटायर होना ही होता है, जैसा हाल ही में WWE लैजेंड अंडरटेकर (Undertaker) ने किया था।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स इन चीजों से बच्चों की तरह डरने लगते हैं

किसी रेसलर का करियर समय से पहले समाप्त हो जाता है तो कुछ कई दशकों तक मैच लड़ते रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जो अपनी मर्जी से WWE से रिटायर हुए और 5 जिन्हें मजबूरन रिटायरमेंट लेनी पड़ी।

ट्रिश स्ट्रेटस अपनी मर्जी से WWE से रिटायर हुईं

ट्रिश स्ट्रेटस
ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने WWE अनफॉरगिवन 2006 में अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। 6 बार की विमेंस चैंपियन का कहना था कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती थीं इसलिए उन्होंने रिटायरमेंट ली थी।

क्रिश्चियन

क्रिश्चियन
क्रिश्चियन

क्रिश्चियन 2005 में WWE छोड़ TNA में जाने का निर्णय लिया था। लेकिन 4 साल बाद एक बार फिर उन्होंने WWE में वापसी की और उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल भी जीते। लेकिन 2011 में उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा था।

सितंबर 2017 में E&C पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि, "मेरी उम्र 40 साल रही और चोटों के कारण सामने रिटायर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।"

मार्क हेनरी

मार्क हेनरी
मार्क हेनरी

2013 में मार्क हेनरी (Mark Henry) के फेक रिटायरमेंट सैगमेंट ने WWE फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लेकिन 2017 में जाकर उन्होंने असल में रिटायरमेंट ली थी।

अब वो WWE में बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और फ्यूचर स्टार्स को तैयार करने में कंपनी की मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

टायसन किड चोट के कारण WWE से रिटायर हुए

टायसन किड
टायसन किड

टायसन किड WWE के सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। लेकिन 1 जून, 2015 के रॉ इवेंट के एक डार्क मैच में उन्हें समोआ जो के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। रीढ़ को क्षति पहुंचने से उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

बतिस्ता

बतिस्ता
बतिस्ता

बतिस्ता ने साल 2010 में हॉलीवुड में सफलता पाने के लिए WWE को छोड़ा था। हालांकि उसके बाद भी कभी-कभार वो WWE में वापस आते रहे थे लेकिन रेसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ हार के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और एक बार फिर फिल्मी करियर पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया।

पेज

पेज
पेज

पेज WWE मेन रोस्टर करने के कुछ समय बाद ही डीवाज़ चैंपियन बन गई थीं और नियमित रूप से बड़ी स्टोरीलाइंस में शामिल रहीं। दुर्भाग्यवश 2017 में एक 6-विमेन टैग टीम मैच के दौरान उन्हें गर्दन और रीढ़ के ऊपरी हिस्से पर चोट आई, जो बाद में चलकर उनके रिटायरमेंट की वजह बनी।

शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स
शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स को 1998 में बैक इंजरी के कारण WWE से रिटायर होना पड़ा था। लेकिन सभी को गलत साबित करते हुए उन्होंने 2002 में रिंग में वापसी की थी। आखिरकार रेसलमेनिया 26 में अंडरटेकर के खिलाफ स्ट्रीक vs करियर मैच में हार के बाद उन्होंने अपने इन रिंग करियर को अलविदा कहा।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 दिग्गज जो जल्द रिटायर हो सकते हैं

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टीव ऑस्टिन
स्टीव ऑस्टिन

समरस्लैम 1997 में ओवेन हार्ट के खिलाफ मैच में गंभीर चोट के बाद भी ऑस्टिन ने अपने करियर को जारी रखा। लेकिन रेसलमेनिया 19 में द रॉक के खिलाफ मैच के बाद WWE.com को दिए इंटरव्यू में उन्होंने नियमित रूप से चोटिल होने के कारण अपने करियर को अलविदा कह दिया था।

द रॉक

द रॉक
द रॉक

द रॉक WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं लेकिन 2002 में उन्होंने कहा था कि वो अपने फिल्मी करियर पर ध्यान देने के लिए रेसलिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और आज वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं।

WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट

ब्रेट हार्ट
ब्रेट हार्ट

ब्रेट हार्ट का नाम प्रो रेसलिंग के इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में लिया जाता है। लेकिन एक WCW Thunder एपिसोड में गोल्डबर्ग की एक किक ने उन्हें गंभीर रूप से चोटिल किया और यही किक उनके रिटायरमेंट का कारण बनी। हालांकि उसके बाद भी हार्ट कभी-कभी WWE में नजर आते रहे हैं।