प्रो रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। कम से कम 30 सालों तक यहां द अंडरटेकर ने राज किया। WWE में उनका करियर सबसे शानदार रहा है। द अंडरटेकर सात बार यहां WWE चैंपियन रहे हैं। छह बार टैग टीम चैंपियन भी WWE में वो रहे हैं। द अंडरटेकर को उनकी रेसलमेनिया स्ट्रीक के तौर पर जाना जाता है। 21 रेसलमेनिया में उन्होंने कोई नहीं हरा पाया था। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी।
कुछ महीने पहले अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के साथ उनका अंतिम मैच हुआ था। ये बोनयार्ड मैच था। रेसलमेनिया में उनकी जीत-हार 23-2 की रही है। ब्रॉक लैसनर के अलावा रोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार जिन्होंने अंडरटेकर को हराया हैं।
ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए
WWE में अंडरटेकर की लैगेसी सबसे शानदार रही है। कई ऐसे मौके भी आए है जब कई सुपरस्टार्स ने अंडरटेकर की इज्जत नहीं की। आइए पांच ऐसे सुपरस्टार्स की बात करते हैं जिन्होंने अंडरेटकर के फेस पर थप्पड़ जड़ा था।
Vengeance 2003 में जॉन सीना ने द अंडरटेकर को जड़ा था थप्पड़
जॉन सीना और द अंडरटेकर का मैच हमेशा से फैंस के लिए ड्रीम मैच रहा है। शुरूआती करियर में WWE में जॉन सीना का कैरेक्टर अलग तरह का रहा था। साल 2003 में जॉन सीना ने स्मैकडाउन में अपने आप को सबसे बड़ा बताया था और सभी को चैलेंज किया था। जॉर्डन ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था। मैच सीना ने जीता लेकिन वो मैच के बाद भी उन्हें मारते रहे थे।
अंडरटेकर ने इसके बाद बाइक में एंट्री की थी लेकिन सीना वहां से निकल गए थे।इसी हफ्ते जॉन सीना और अंडरटेकर के बीच बातचीत हुई। अंडरटेकर ने फिर जॉन सीना को काफी परेशान इसके बाद किया था। इस दौरान सीना ने काफी बेइज्जती अंडरटेकर की कर रहे थे और अंडरटेकर ने उन्हें इज्जत करने की बातें सिखाई। Vengeance में जॉन सीना और अंडरटेकर के बीच प्री शो में सिंगल मैच हुआ था। मैच के दौरान अंडरटेकर सीना को कॉर्नर पर मार रहे थे। रेफरी ने आकर उन्हें सीना को छोड़ने की बात कही थी। सीना ने इस मौके को पाकर तुरंत अंडरटेकर को फेस में थप्पड़ जड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?