WWE की तरह की क्रिकेट को भारत में सबसे ज्यादा काफी किया जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस खेल के ढेरों प्रशंसक मौजूद है। फुटबॉल के बाद ये दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। हालांकि, क्रिकेट को वेस्टर्न देशों में उतने लोगों द्वारा नहीं देखा जाता है।
ये भी पढ़ें:- 58 साल के दिग्गज रेसलर का हुआ निधन, WWE समेत फेमस सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं आई सामने
WWE असल में एक अमेरिकी कंपनी है। ऐसे में वहां पर ज्यादातर अमेरिकी सुपरस्टार्स ही काम करते हैं। ज्यादातर सुपरस्टार्स को क्रिकेट के बारे में ज्ञान नहीं रहता है। हालांकि, कुछ ऐसे WWE रेसलर रहे हैं जिन्होंने इस खेल में हाथ आजमाया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया है।
5- पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक
रायबैक इस समय WWE का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है और सालों तक वहां काम किया है। दरअसल, रायबैक असल में वेड बैरेट के साथ 2015 में अबू धाबी में स्थित आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में गए थे। वेड बैरेट लंकाशायर के रहने वाले हैं और इंग्लैंड देश इस खेल से अच्छे से परिचित है।
ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया था
इसके बावजूद रायबैक को इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी। एकेडमी के कुछ बच्चों ने पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को क्रिकेट की साधारण जानकारी दी। रायबैक खेल में नए थे और ऐसे में उन्हें बेहतर गेंदबाजों के खिलाफ नहीं उतारा गया। दरअसल, उन्हें नेट्स में रखी गेंदों को मारने के लिए कहा गया। रायबैक ने इस दौरान जबरदस्त काम किया और पहली बार में सभी को प्रभावित कर दिया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- शार्लेट फ्लेयर और डॉल्फ ज़िगलर
शार्लेट फ्लेयर और डॉल्फ ज़िगलर ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। दोनों ने ढेरों चैंपियनशिप जीती हुई है। इसके बावजूद उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। खैर, भारत के दिग्गज ओपनर और पूर्व क्रिकेट वीरेंदर सहवाग ने दोनों WWE स्टार्स को इस खेल की जानकारी दी।
सहवाग अपने दोनों बेटों के साथ मौजदू थे। खैर, डॉल्फ ज़िगलर ने सेहवाग के खिलाफ ऑफ स्पिन डालने की कोशिश की और सेहवाग ने उसे डिफेंड कर दिया। इसके साथ ही शार्लेट फ्लेयर ने भी खेल को ट्राय किया। खैर, ज़िगलर ने पूर्व भारत कप्तान की इस दौरान जबरदस्त तरीके से तारीफ भी की।
3- एल्बर्टो डेल रियो
एल्बर्टो डेल रियो इस समय WWE का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की हुई है। वो 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन है। खैर, 2016 में एल्बर्टो भारत में तीन दिन के लिए घूमने आए थे। इस दौरान वो पहले कोलकाता गए और वहां उन्होंने प्रशंसकों से मिलने के अलावा एक गेम भी खेला।
इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में स्पेशल ओलंपिक्स भारत टीम से मुलाकात की और बच्चों के साथ क्रिकेट का एक दोस्ताना मैच खेला। पूर्व WWE सुपरस्टार ने बताया था कि उनके लिए इसे समझ पाना मुश्किल था क्योंकि वो पहली बार इसे खेल रहे थे। खैर, उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों के साथ खेलना पसंद आया।
2- द मिज़ और डॉल्फ ज़िगलर
डॉल्फ ज़िगलर ने दोबारा इस गेम को खेला और वो इस दौरान एक और खास खिलाड़ी बेन स्टोक्स से मिले। इस दौरान डॉल्फ के साथ पूर्व WWE सुपरस्टार द मिज़ मौजूद। दोनों सुपरस्टार्स ने बेन स्टोक्स से न्यूकैसल में मौजूद रवेंसवुड प्राइमरी स्कूल में मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया।
साथ ही उन्होंने इस दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का प्रयास भी किया। द मिज़ को बच्चों से क्रिकेट को लेकर काफी अच्छी जानकारी मिली और उन्होंने यहां गेंदबाजी भी की। ज़िगलर इस दौरान चीज़ों का आनंद ले रहे थे। मिज़ ने इस दौरान जोखिम उठाने का निर्णय लिया और बेन स्टोक्स की गेंदबाजी का सामना किया।
1- जॉन सीना
जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए पूरी दुनिया में अपने फैंस बनाए हैं। खैर, जॉन सीना अपनी फिल्म फर्डीनांड का प्रमोशन करने के लिए काफी समय पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। इस दौरान सीना की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध खिलाड़ी शेन वॉटसन से सिडनी थंडर के ग्राउंड पर देखने को मिली।
वॉटसन और क्रिस ग्रीन ने मिलकर सीना को गेम की मूल बातें बताई। हालांकि, सीना ने बैट को बेसबॉल के स्टान्स में पकड़ा। सीना से पहले प्रयास में गेंद नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने बाद में अपनी ताकत दिखाई। सिडनी थंडर की टीम ने भी सीना की काफी तारीफ की। सीना की ये मुलाकात मनोरंजक रही थी।
ये भी पढ़ें:- 5 फेमस WWE कपल्स जो एक ही समय पर साथ चैंपियन रहे चुके हैं