5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन अगला ब्रॉक लैसनर बना सकते हैं 

कमांडर अजीज और ब्रॉक लैसनर
कमांडर अजीज और ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे WWE सुपरस्टार्स लाइफटाइम में एक बार ही जन्म लेते हैं। न केवल लैसनर का लुक काफी अनोखा है बल्कि 130 किलो वजनी होने के बावजूद भी लैसनर हद से ज्यादा फुर्तीले हैं और यह चीज WWE रोस्टर में मौजूद सुपरस्टार्स से उन्हें अलग बनाती है। आपको बता दें, WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने ब्रॉक लैसनर को उनके करियर के शुरूआत से ही काफी बड़ा पुश दिया था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें स्टैफनी मैकमैहन WWE में वापसी करते हुए देखना चाहती हैं

वर्तमान समय में ब्रॉक लैसनर एक पार्ट टाइम सुपरस्टार बनकर रह गए हैं और उनके रिटायर होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। यही कारण है कि विंस मैकमैहन किसी दूसरे सुपरस्टार को ब्रॉक लैसनर की तरह बड़ा पुश दे सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुपरस्टार के लिए ब्रॉक लैसनर की जगह ले पाना काफी मुश्किल होगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें विंस मैकमैहन अगले ब्रॉक लैसनर के रूप में पुश दे सकते हैं।

5- क्या WWE सुपरस्टार कीथ ली अगले ब्रॉक लैसनर बन पाएंगे?

कीथ ली लंबे समय से WWE टेलीविजन पर दिखाई नहीं दिए हैं और कीथ ली पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द-से-जल्द उनकी वापसी हो जाए। ब्रॉक लैसनर की तरह ही कीथ ली भारी-भरकम सुपरस्टार होने के बावजूद भी काफी फुर्तीले सुपरस्टार हैं। यह बात साफ है कि कीथ ली Raw में डेब्यू के बाद से ही WWE ऑफिशियल्स काफी उत्साहित थे।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से रिलीज होने के बाद अपने लुक में बड़ा बदलाव किया था

यही कारण है कि कीथ ली Raw में डेब्यू के कुछ समय बाद ही रैंडी ऑर्टन को हराने में कामयाब रहे थे। किसी भी नए सुपरस्टार के लिए डेब्यू के तुरंत बाद ही रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार को हरा पाना आसान नहीं होता है। अगर वापसी के बाद कीथ ली को एक मॉन्स्टर की तरह बुकिंग मिलती है तो यह बात तो पक्की है कि आने वाले समय में कीथ, ब्रॉक लैसनर के स्तर के काफी करीब पहुंच जाएंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- क्या कमांडर अजीज को WWE में ब्रॉक लैसनर की तरह पुश मिलेगा?

कमांडर अजीज को पहले WWE में डब्बा काटो के नाम से जाना जाता था और वह Raw अंडरग्राउंड के जरिए लोकप्रिय हुए थे। वहीं, वर्तमान समय में कमांडर अजीज, आईसी चैंपियन अपोलो क्रूज के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे हैं।

अगर आने वाले समय में कमांडर अजीज, क्रूज से अलग होते हैं तो उन्हें ब्रॉक लैसनर की तरह पुश दिया जा सकता है। वैसे भी, कमांडर अजीज बड़े साइज के सुपरस्टार हैं और विंस मैकमैहन को बड़े साइज के सुपरस्टार्स काफी पसंद आते हैं।

3- क्या WWE सुपरस्टार ओमोस अगले बीस्ट बन सकते हैं?

ओमोस को WWE में पुश मिलना शुरू हो चुका है और वर्तमान समय में वह एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियंस बन चुके हैं। मैच के दौरान सुपरस्टार्स का ओमोस का सामना कर पाना मुश्किल होता है इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें लैसनर जैसा पुश मिलना शुरू हो चुका है।

हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि ओमोस का पुश कितने लंबे समय तक जारी रहता है और यह भी देखना रोचक होगा कि ओमोस अपने करियर में आगे चलकर ब्रॉक लैसनर की तरह मैचों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे पाएंगे या नहीं।

2- WWE फैंस को पार्कर बॉड्रेऑक्स में अगला ब्रॉक लैसनर नजर आता है

WWE फैंस अभी से ही पार्कर बॉड्रेऑक्स की तुलना ब्रॉक लैसनर से करने लगे हैं। वैसे भी, पार्कर बॉड्रेऑक्स और ब्रॉक लैसनर में शारीरिक रूप से काफी समानताएं हैं। ट्रिपल एच भी Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में पार्कर की काफी तारीफ कर चुके हैं।

ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन ने भी पार्कर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा था कि पार्कर को भविष्य में काफी सफलता मिलेगी। हालांकि, पार्कर अभी काफी युवा हैं और यह देखना रोचक होगा कि WWE में डेब्यू के बाद वह अगले ब्रॉक लैसनर बन पाएंगे या नहीं।

1- WWE सुपरस्टार डॉमिनिक डाइजाकोविच

डॉमिनिक डाइजाकोविच NXT में बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और WWE मेन रोस्टर में उन्होंने रेट्रीब्यूशन के टी-बार के रूप में डेब्यू किया था। हालांकि, मेन रोस्टर में आने के बाद डॉमिनिक को उनका टैलेंट दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया है।

अगर उन्हें मौका मिले तो वह मेन रोस्टर में भी बड़े स्टार बन सकते हैं। हालांकि, रेट्रीब्यूशन फैक्शन का हिस्सा रहने की वजह से डॉमिनिक के कैरेक्टर को काफी नुकसान हुआ था इसलिए यह देखना रोचक होगा कि सही बुकिंग मिलने के बाद वह अगले ब्रॉक लैसनर बन पाएंगे या नहीं।

Quick Links